आज मायामी में हो रही हमारी ग्लोबल ‘कन्वर्सेशन’ कॉन्फ़्रेंस में हम कुछ नए अपडेट लॉन्च कर रहे हैं, ताकि बिज़नेस के लिए WhatsApp को सबसे पसंदीदा जगह बनाया जा सके.
सही कस्टमर्स तक ज़्यादा असरदार तरीके से पहुँचना

हम इस प्रोसेस को आसान बना रहे हैं कि बिज़नेस किस तरह WhatsApp, Facebook और Instagram पर अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बना सकते हैं और उन्हें मैनेज कर सकते हैं – ये सभी काम विज्ञापन मैनेजर में किए जा सकते हैं. अब सभी छोटे-बड़े बिज़नेस एक ही जगह पर उसी क्रिएटिव, सेटअप फ़्लो और बजट का उपयोग कर सकते हैं. ऑनबोर्ड होने के बाद, बिज़नेस अपनी सब्सक्राइबर लिस्ट अपलोड कर सकते हैं और मैन्युअल रूप से मार्केटिंग मैसेज को अतिरिक्त प्लेसमेंट के रूप में चुन सकते हैं या Advantage+ का उपयोग कर सकते हैं. इसके बाद, हमारे AI सिस्टम परफ़ॉर्मेंस को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने के लिए सभी प्लेसमेंट में बजट को ऑप्टिमाइज़ करेंगे. यह फ़ीचर उपलब्ध होने के बाद, वे बिज़नेस जो स्टेटस में विज्ञापन बनाना चाहते हैं, वे स्टेटस विज्ञापन को विज्ञापन मैनेजर से भी बना सकेंगे.
AI आपके बिज़नेस के लिए और क्या कर सकता है, इसकी सीमाएँ बढ़ाना

जैसे-जैसे बिज़नेस ज़्यादा कस्टमर्स को आकर्षित करते हैं, उन्हें बड़ी संख्या में मिलने वाली चैट का जवाब देने के लिए अतिरिक्त सपोर्ट की ज़रूरत होती है. इस स्थिति में AI मदद कर सकता है. जल्द ही, हम मेक्सिको में ज़्यादा बिज़नेस के लिए बिज़नेस AI की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं. साथ ही, हम ऐसे Business AI पर भी काम कर रहे हैं जो प्रोडक्ट के पर्सनलाइज़ किए गए सुझाव दे सके और किसी भी बिज़नेस की वेबसाइट पर बिक्री को आसान बना सके – और फिर WhatsApp चैट में ही कस्टमर्स के सवालों के जवाब दे सके या अपडेट दे सके.
बड़े बिज़नेस के लिए कॉलिंग और वॉइस के विकल्प जोड़ना

कभी-कभी कस्टमर्स को सिर्फ़ टेक्स्ट से ज़्यादा कुछ ज़्यादा सपोर्ट की ज़रूरत भी पड़ती है. आने वाले हफ्तों में, WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बड़े बिज़नेस को कस्टमर से उस समय कॉल मिलेगी, जब वे किसी से लाइव बात करना चाहते होंगे या फिर अगर कस्टमर ने बिज़नेस से संपर्क करने के लिए कहा, तो बिज़नेस सीधे कस्टमर को कॉल कर पाएँगे. साथ ही, यह फ़ीचर जल्द ही उपलब्ध होगा जिसमें अतिरिक्त मदद के लिए वॉइस मैसेज भेजे और रिसीव किए जा सकेंगे या वीडियो कॉल की सुविधा भी उपलब्ध होगी जो टेलीहेल्थ अपॉइंटमेंट जैसी चीज़ों के लिए मददगार होगी. WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर कॉलिंग और वॉइस अपडेट की सुविधा मिलने से लोगों को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बातचीत करने में मदद मिलेगी और आने वाले समय में AI की मदद से मिलने वाले वॉइस सपोर्ट का रास्ता साफ़ हो जाएगा. WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर कॉलिंग की सुविधा का उपयोग करने में दिलचस्पी रखने वाले बिज़नेस हमारे पार्टनर्स में से किसी एक के साथ काम कर सकते हैं.
हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि किस तरह ये अपडेट बिज़नेस को अपने कस्टमर्स के साथ रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने और क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.




