बिज़नेस के लिए WhatsApp के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बिज़नेस मैसेजिंग और कस्टमर एंगेजमेंट के लिए WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म और WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करने से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब पाएँ.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
जवाब: अपने प्रोडक्ट और सर्विस को मोबाइल स्टोरफ़्रंट में दिखाएँ और एक जैसे आइटम को ग्रुप करके एक कलेक्शन बनाएँ, ताकि कस्टमर के लिए खरीदारी का अनुभव आसान हो जाए.
जवाब: WhatsApp Business API, खास तौर से WhatsApp पर कस्टमर को मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. Messenger प्लेटफ़ॉर्म से भेजे गए मैसेज, कस्टमर तक उनके WhatsApp नंबर पर नहीं पहुँचते हैं. Messenger प्लेटफ़ॉर्म के बारे में और जानने के लिए यह लेख पढ़ें.
जवाब: WhatsApp Business ऐप को छोटे बिज़नेस के लिए बनाया गया है, ताकि वे एक ही डिवाइस से मुफ़्त में डाउनलोड किए जा सकने वाले ऐप का इस्तेमाल करके कस्टमर से बातचीत कर सकें. बिज़नेस ऐप की मदद से आप सैकड़ों कस्टमर्स से जुड़ सकते हैं. यह ऐप प्रयोग के लिए फ़्री है और इसमें कस्टमाइज़ और इंटीग्रेशन के कुछ फ़ीचर के साथ-साथ अन्य टूल्स भी उपलब्ध हैं.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर मीडियम और बड़े बिज़नेस, प्रोग्रामेटिक तरीके से WhatsApp का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर कस्टमर के साथ चैट कर सकते हैं. बिज़नेस को प्लेटफ़ॉर्म पर बेहतर मैसेजिंग फ़ीचर एक्सेस करने की सुविधा भी मिलती है, जैसे कि मैसेज के साथ मीडिया फ़ाइल भेजने और तेज़ जवाब बटन जोड़ने की सुविधा. इस प्लेटफ़ॉर्म से बिज़नेस एक ही बार में लाखों कस्टमर्स तक पहुँच सकते हैं और अपने अन्य टेक्नोलॉजी स्टैक के साथ इसे इंटीग्रेट कर सकते हैं. बिज़नेस, कस्टमर्स के साथ की जाने वाली हर चैट के लिए पेमेंट करते हैं और हर महीने पहली 1,000 चैट मुफ़्त होती हैं.
जवाब: बिज़नेस इनमें से कोई ऑप्शन चुन सकता है:
- यहाँ साइन अप करके सीधे WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपका डेवलपर होना ज़रूरी है, क्योंकि इसके लिए हमारे API को कॉल करने और Webhook सेट करने की ज़रूरत होती है.
- हमारे द्वारा मंज़ूर किए गए <![CDATA[]]>बिज़नेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर<![CDATA[]]> के साथ काम करके प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करना.
जवाब: ऐसे बिज़नेस जिनके पास इन-हाउस डेवलपर हैं और जो सीधे हमारे API को कॉल कर सकते हैं, उनकी सीधे साइन अप करने में दिलचस्पी हो सकती है. अगर आप डेवलपर नहीं हैं या आप अपने सारे टेक्नोलॉजी स्टैक जैसे कि ओमनीचैनल इनबॉक्स, कस्टमर सपोर्ट सॉफ़्टवेयर या कोई बॉट प्लेटफ़ॉर्म को WhatsApp से कनेक्ट करना चाहते हैं, तो आप हमारे किसी पार्टनर के साथ काम कर सकते हैं.
जवाब: फ़िलहाल, डेवलपर सिर्फ़ अपने बिज़नेस के लिए ही हमारे API को एक्सेस कर सकते हैं. अगर आप अन्य बिज़नेस को API एक्सेस देना चाहते हैं या पार्टनर बनना चाहते हैं, तो कृपया हमारी वेटलिस्ट से जुड़ें.
जवाब: अगर आप ऑन-प्रिमाइसेस ऑप्शन में दिलचस्पी रखते हैं, तो हमारे किसी पार्टनर के साथ काम करें. हम ऑन-प्रिमाइसेस API को डायरेक्ट एक्सेस करने कवव सुविधा नहीं दे रहे हैं.
जवाब: हमारे प्लेटफ़ॉर्म को सीधे एक्सेस करने वाले सभी बिज़नेस और डेवलपर के पास हमारे डायरेक्ट सपोर्ट पोर्टल को एक्सेस करने की सुविधा होती है, जहाँ आप सवाल सबमिट कर सकते हैं. अगर आप किसी पार्टनर के साथ काम कर रहे हैं, तो वे आपकी ओर से टिकट सबमिट कर सकते हैं.
जवाब:
- Meta, बिज़नेस द्वारा यूज़र को भेजे जाने वाले मैसेज के लिए शुल्क लेता है. हमारे प्लेटफ़ॉर्म को सीधे एक्सेस करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है. पार्टनर अपनी वैल्यू-एडेड सर्विस या टेक्नोलॉजी के आधार पर अतिरिक्त शुल्क ले सकते हैं.
- Beginning on July 1, 2025, Meta charges businesses on a per-message basis to deliver messages to WhatsApp users. Rates depend on the category of the message being delivered: marketing, utility, authentication, service, or Meta Business Agent.
- मार्केटिंग, यूटिलिटी और वेरिफ़िकेशन के लिए: Meta, मैसेज डिलीवरी के लिए शुल्क लेता है और रेट कैटेगरी और मार्केट के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.
- सर्विस मैसेज के लिए: 1 अक्टूबर, 2026 से Meta इन मैसेज के लिए भी हर मैसेज के आधार पर शुल्क लेगा. हर बिज़नेस मोबाइल नंबर के लिए, पहले 1,000 सर्विस मैसेज हर महीने फ़्री होते हैं, ताकि बिज़नेस अपने कस्टमर्स से कनेक्ट होने के लिए हमेशा चालू रहने वाला चैनल ऑफ़र कर सकें. Meta, प्रकाशित किए गए हर रेट के हिसाब से 1,001वें सर्विस मैसेज के लिए शुल्क लेगा.
- Meta Business Agent के लिए: Meta टोकन के आधार पर एक शुल्क लेता है, जिसमें मैसेज डिलीवरी और AI एजेंट का उपयोग शामिल है.
जवाब: हमारे पास बिलिंग से जुड़े कुछ विकल्प उपलब्ध हैं.
ज़्यादातर मैसेज के प्रकारों के लिए, अगर आप सीधे हमारे प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करते हैं, तो आप क्रेडिट कार्ड से या Meta के साथ क्रेडिट लाइन से (हर महीने इनवॉइस किया जाना चाहिए) पेमेंट कर सकते हैं. हम उन बिज़नेस के लिए क्रेडिट लाइन का सुझाव देते हैं, जिनका हर महीने $10,000 USD से ज़्यादा खर्च होने की उम्मीद होती है. इस बारे में यहाँ और जानें. भारत में मौजूद बिज़नेस के लिए, Meta प्री-पेमेंट के तरीके के रूप में UPI (यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) की सुविधा शुरू कर रहा है.
अगर आप हमारे किसी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के साथ काम करते हैं, तो हम आपके उपयोग के लिए सीधे उन्हें बिल भेजेंगे.
Meta Business Agent के लिए, Meta सीधे बिज़नेस से शुल्क लेता है, भले ही आप हमारे प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने के लिए हमारे किसी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के साथ काम करते हों. इसके बारे में यहाँ और जानें.
आपके इनवॉइस में लागू VAT, GST, सेल्स टैक्स या कोई अन्य लागू टैक्स शामिल किया जाएगा.
जवाब: अगर आप चाहते हैं कि आपकी बातचीत सुरक्षित रहे और उसकी क्वॉलिटी भी बेहतर बनी रहे, तो सभी बिज़नेस और बिज़नेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर के लिए WhatsApp Business और कॉमर्स पॉलिसी को समझना और उनका पालन करना ज़रूरी है. बिज़नेस पॉलिसी यह तय करती है कि WhatsApp Business से जुड़े प्रोडक्ट का सही इस्तेमाल कैसे करना है और कस्टमर को बेहतर अनुभव कैसे देना है. इससे हमें यह पता चलता है कि प्लेटफ़ॉर्म पर किस बिज़नेस मॉडल और कैटेगरी को परमिशन देनी है. कॉमर्स पॉलिसी का इस्तेमाल यह कंट्रोल करने के लिए किया जाता है कि बिज़नेस अपने प्रोडक्ट और सर्विस को कैटलॉग, मैसेज थ्रेड, बिज़नेस प्रोफ़ाइल और मैसेज टेंप्लेट में बेच सकते हैं या नहीं.
WhatsApp Business ऐप से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
WhatsApp Business ऐप से जुड़े सभी सामान्य सवालों के लिए faq.whatsapp.com पर जाएँ.
