Meta

Business ऐप के फ़ीचर

WhatsApp Business ऐप की मदद से कस्टमर रिलेशनशिप को बेहतर बनाएँ, अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएँ और लोगों को अपने प्रोडक्ट दिखाएँ. ऐप को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, ताकि आपके छोटे बिज़नेस के आइडिया को हकीकत में बदला जा सके.

Google Play पर उपलब्ध है
App Store से डाउनलोड करें
Visual of various WhatsApp Business app features

नए कस्टमर्स का भरोसा जीतें

अपने बिज़नेस के बारे में बताएँ और कस्टम स्वागत मैसेज के साथ कस्टमर का ऑटोमेटिक तरीके से स्वागत करें.

अपना बिज़नेस बढ़ाएँ

WhatsApp Business प्रोफ़ाइल

एक वर्चुअल स्टोरफ़्रंट बनाएँ, जिसमें आपके कस्टमर्स के लिए उपयोगी जानकारी मौजूद हो, जैसे कि आपका लोगो, बिज़नेस का विवरण, स्टोर खुलने और बंद होने का समय और वेबसाइट की जानकारी.

ग्रीटिंग

जब नए कस्टमर आपके बिज़नेस के साथ चैट शुरू करें, तो उन्हें कस्टमाइज़ किया हुआ स्वागत मैसेज अपने आप भेजें.

WhatsApp Business App user interface
Conversation between a customer and a business

कस्टमर रिलेशनशिप मैनेज करना

कस्टमर के मैसेज को ऑटोमेट करने, सॉर्ट करने और तुरंत उनका जवाब देने के लिए टूल्स का इस्तेमाल करें. इससे, आप कस्टमर के साथ आसानी से इंटरैक्ट कर सकेंगे और आपके समय और एनर्जी की भी बचत होगी.

बिज़नेस ब्रॉडकास्ट ज़्यादा कस्टमर तक पहुँचें.

यह चुनिंदा देशों में योग्य यूज़र के लिए उपलब्ध है

उपलब्ध न होने के मैसेज

आपके बिज़नेस के बंद रहने के दौरान मिलने वाले मैसेज का ऑटोमैटिक तरीके से जवाब दें. इससे कस्टमर को यह पता रहेगा कि आप उन्हें जवाब देने के लिए कब उपलब्ध होंगे.

तेज़ जवाब

अक्सर भेजे जाने वाले मैसेज का शॉर्टकट बनाएँ, जिससे आप बस कुछ टैप करके आम सवालों के जवाब दे पाएँगे.

लेबल

कस्टमर के साथ हुई ज़रूरी बातचीत को व्यवस्थित और फ़िल्टर करें, ताकि आप उन मैसेज को तुरंत ढूँढकर जवाब दे सकें, जिन पर आपको ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है.

Meta Verified. भरोसा हासिल करें.

बिक्री बढ़ाने की संभावना

कस्टमर के लिए आपके प्रोडक्ट और सर्विस को ब्राउज़ करना और WhatsApp में ही ऑर्डर सबमिट करना आसान बनाएँ

Items in a user's cart in the WhatsApp Business App
A sponsored post on Facebook

नए कस्टमर को आकर्षित करना

WhatsApp पर फ़्री एंट्री पॉइंट

  • फ़्री एंट्री पॉइंट में QR कोड, शॉर्ट लिंक, आपके Facebook पेज और Instagram प्रोफ़ाइल के साथ-साथ Facebook और Instagram शॉप पर मौजूद एक्शन बटन शामिल हैं.

Meta विज्ञापन – किसी पोस्ट को बूस्ट करना

  • Facebook की किसी पोस्ट को ऐसे विज्ञापन में बदलें, जो नए कस्टमर को आपके बिज़नेस के साथ चैट करने के लिए प्रेरित करे. और जानें

कॉल टू एक्शन वाले विज्ञापन

  • अपने Facebook पेज पर “मैसेज भेजें” बटन को प्रमोट करें. इससे आप उन लोगों को चैट करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं जिनकी आपके बिज़नेस में दिलचस्पी हो सकती है, लेकिन वे आपको फ़ॉलो नहीं करते हैं. और जानें

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन

ज़्यादा से ज़्यादा कस्टमर तक पहुँचने के लिए, Facebook और Instagram के संभावित कस्टमर को सीधे WhatsApp पर भेजें, जहाँ वे आपके बिज़नेस के साथ चैट कर सकें. ये विज्ञापन उन लोगों को दिखाए जाएँगे, जिनकी WhatsApp पर आपके बिज़नेस के साथ चैट करने की ज़्यादा संभावना है. यहाँ आप उन्हें सोच-विचार करने से लेकर एक्शन लेने तक के लिए गाइड कर सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हम समझते हैं कि आपका समय बहुत कीमती है. इसलिए, हमने आपके लिए उन सवालों की एक लिस्ट तैयार की है जो हमसे अक्सर पूछे जाते हैं. आप अभी इस लिस्ट को ब्राउज़ कर सकते हैं या बाद में वापस आकर देख सकते हैं.

ऐप डाउनलोड करें

WhatsApp Business ऐप का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाएँ. आज ही डाउनलोड करें.

Google Play पर उपलब्ध है
App Store से डाउनलोड करें

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]