Meta

बिज़नेस ऐप

WhatsApp Business ऐप के साथ शुरुआत करें

WhatsApp Business ऐप के साथ तरक्की पाना शुरू करें. इसके लिए, बस ये आसान और तेज़ स्टेप फ़ॉलो करें.

Google Play पर डाउनलोड करें
App Store से डाउनलोड करें

WhatsApp Business ऐप पर शुरुआत करें

WhatsApp Business ऐप को डाउनलोड करें और खोलें

WhatsApp Business ऐप को ]]>Google Play Store]]> और ]]>Apple App Store]]> से फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए आपको सिर्फ़ कुछ आसान क्लिक करने होंगे.

डाउनलोड हो जाने के बाद, खोलने के लिए WhatsApp Business ऐप आइकन पर टैप करें. आपको WhatsApp की सेवा की शर्तें पढ़ने के लिए कहा जाएगा.

इसके बाद, शर्तों को स्वीकार करने के लिए सहमत और जारी रखें चुनें और बस हो गया!

Cell phone screen that says "Welcome to WhatsApp Business"

रजिस्टर करें

अपने देश का कोड डालने के लिए ड्रॉप डाउन में से अपना देश चुनें और फिर प्रॉम्प्ट किए गए बॉक्स में अपना फ़ोन नंबर डालें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
आगे बढ़ने से पहले, आपसे यह कन्फ़र्म करने के लिए कहा जाएगा कि आपने सही नंबर डाला है.

दोबारा चेक करें कि आपका डाला गया नंबर सही है और फिर ओके पर टैप करें.
अगर आपको नंबर में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो इसे अपडेट करने के लिए एडिट करें पर टैप करें.
ओके पर टैप करने के बाद, आपसे कैप्चा स्टाइल का वेरिफ़िकेशन करने के लिए कहा जाएगा.

दिखाए गए नंबर डालें और आगे बढ़ें पर टैप करें.
अब आपको सुरक्षा के उपाय के तौर पर अपना मोबाइल नंबर वेरिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा. इससे आपके बिज़नेस को वेरिफ़ाई करने और धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलती है.

वेरिफ़िकेशन के लिए टेक्स्ट मैसेज या फ़ोन कॉल मिलने पर, आपको दिया गया कोड डालें और ओके पर टैप करें. इसके बाद आपका वेरिफ़िकेशन हो जाएगा.

कॉन्टैक्ट और फ़ोटो की एक्सेस दें

WhatsApp Business ऐप को अपने मोबाइल फ़ोन की एड्रेस बुक का एक्सेस देकर कॉन्टैक्ट को तुरंत जोड़ा जा सकता है.

आप WhatsApp को अपने डिवाइस पर मौजूद फ़ोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट को आसानी से एक्सेस करने की परमिशन भी दे सकते हैं.

Cell phone prompt asking to access contacts and media
Cell phone prompt asking to restore a backup from Google Drive

ज़रूरत पड़ने पर अपना पिछला अकाउंट रीस्टोर करें

अगर आपने पहले कभी WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल किया है, तो इस समय आप Google Drive से उस अकाउंट को रीस्टोर कर सकते हैं.

अपने अकाउंट की जानकारी को WhatsApp Messenger से WhatsApp Business ऐप में ट्रांसफर करना आसान और सीधा है.

अपनी बिज़नेस प्रोफ़ाइल बनाएँ

अपनी WhatsApp Business प्रोफ़ाइल बनाने के लिए बस अपने बिज़नेस का नाम और बिज़नेस कैटेगरी डालें और लोगो या प्रोफ़ाइल फ़ोटो अपलोड करें.

अब आप पूरी तरह से तैयार हैं – आपकी बिज़नेस प्रोफ़ाइल सेट हो गई है और अब मैसेजिंग शुरू की जा सकती है! अब जब आपकी बिज़नेस प्रोफ़ाइल सेटअप हो गई है, तो आप अपना पहला मैसेज भेज सकते हैं.

ऐप डाउनलोड करें

WhatsApp Business ऐप, आपके कस्टमर्स को ज़्यादा पर्सनलाइज़ किया गया अनुभव देता है, ताकि आप अपना बिज़नेस बेहतर ढंग से चला सकें.

Google Play पर डाउनलोड करें
App Store से डाउनलोड करें

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]