साथ मिलकर बातचीत की नई संभावनाएँ तलाशना
हमारा मानना है कि बिज़नेस और उनके कस्टमर के लिए कनेक्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है- बातचीत. और हमारे पार्टनर्स इन बातचीत को संभव बनाते हैं.


चाहे बात लीड जेनरेट करने की हो, प्रोडक्ट की जानकारी को खोजना आसान बनाने की हो या कस्टमर सर्विस से जुड़े सवालों का जवाब देने की हो, 1 बिलियन से ज़्यादा यूज़र्स हर हफ़्ते हमारी मैसेजिंग सर्विस के ज़रिए बिज़नेस से कनेक्ट कर रहे हैं1 और हमारी योजना है कि बातचीत को बिज़नेस और कंज़्यूमर के बीच कनेक्शन का पहला साधन बनाया जाए.
हमारा पार्टनर इकोसिस्टम इस मकसद को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है. यह दुनिया भर के बिज़नेसेज़ की मदद करता है, ताकि वे WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर सॉल्यूशंस को प्लान कर सकें, बना सकें और लागू कर सकें.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इकोसिस्टम
इस इकोसिस्टम में दो तरह के पार्टनर होते हैं
टेक पार्टनर
टेक्नोलॉजी पार्टनर्स ऐसे थर्ड पार्टी डेवलपर्स होते हैं, जो WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित वैल्यू एडेड सॉल्यूशंस बनाते हैं. ये सॉल्यूशंस स्वतंत्र रूप से या सॉल्यूशंस पार्टनर के साथ मिलकर जॉइंट सॉल्यूशंस के तौर पर दिए जा सकते हैं.*
थर्ड पार्टी डेवलपर्स → टेक प्रोवाइडर → टेक पार्टनर
सॉल्यूशन पार्टनर
सॉल्यूशन पार्टनर, बिज़नेसेज़ के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराते हैं. इसमें WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े सॉल्यूशंस के बारे में बताना, इंटीग्रेशन सर्विस और कस्टमर सपोर्ट देना शामिल है. सिर्फ़ सॉल्यूशन पार्टनर ही पेमेंट के लिए बिज़नेसेज़ को क्रेडिट लाइन दे सकते हैं.

टेक्नोलॉजी पार्टनर्स और सॉल्यूशन पार्टनर्स, WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर सॉल्यूशंस को लागू करने में बिज़नेस की मदद करने के लिए अलग-अलग भूमिकाएँ निभाते हैं. नीचे दिया गया चार्ट यह दिखाता है कि हर एक टाइप किस तरह एक-दूसरे से अलग है:
टेक प्रोवाइडर क्यों बनें?
WhatsApp पर बड़ी आसानी से और फटाफट सॉल्यूशंस बनाएँ और लॉन्च करें.
आसान क्लाइंट ऑनबोर्डिंग
- एम्बेड किए गए साइनअप का उपयोग करके, अपने सॉल्यूशन में क्लाइंट को ऑनबोर्ड करें. इससे कस्टमर ऑनबोर्डिंग में लगने वाला समय कम होता है और मार्केट में प्रोडक्ट या सर्विस की तेज़ी से पहुँच बढ़ाने में मदद मिलती है. साथ ही, इससे आपके बिज़नेस और सॉल्यूशन को भी ज़्यादा से ज़्यादा लोग देख पाते हैं. ज़्यादा जानें.
आसानी से कैंपेन बनाने की शुरुआत करें
- अपने क्लाइंट की ओर से WhatsApp मैनेजर को मैनेज करें. उन्हें आपकी ओर से दिए जा रहे सॉल्यूशन का इस्तेमाल करने से जुड़े टूल्स उपलब्ध कराएँ, ताकि वे WhatsApp पर कैंपेन बनाकर उन्हें लागू कर सकें.
ज़्यादा क्लाइंट के लिए सॉल्यूशन को स्केल करें
- अकाउंट शेयर करने की सुविधा देने से, क्लाइंट कई टेक प्रोवाइडर और सॉल्यूशन पार्टनर के साथ काम कर सकते हैं. इसकी मदद से आप सॉल्यूशन पार्टनर्स के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर नए क्लाइंट के लिए सॉल्यूशन को लागू कर सकते हैं.

पार्टनर ढूँढना
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.
पार्टनर की सफलता की कहानियाँ
देखें कि हमारे पार्टनर, WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं, ताकि वे बिज़नेसेज़ को उनके कस्टमर के साथ कनेक्ट करने में मदद कर सकें.



