बिज़नेस प्राइवेसी
अपने कस्टमर्स के साथ प्राइवेट रूप से कनेक्ट करें.
लाखों लोग WhatsApp पर बिज़नेस को मैसेज भेजते हैं जिसमें वे सवाल पूछते हैं, नए प्रोडक्ट के बारे में जानकारी माँगते हैं या खरीदारी करते हैं. हमारा मिशन सभी तरह के बिज़नेस को उनके कस्टमर्स से सुरक्षित तरीके से कनेक्ट करना है.


अपने कस्टमर को बेहतर सेवा दें
- ऐसे बिज़नेस जो Facebook और Instagram पर विज्ञापन दिखाते हैं, वे लोगों को सिर्फ़ एक टैप से WhatsApp पर आसानी से चैट शुरू करने की सुविधा दे सकते हैं. अगर कस्टमर्स ने इन अपडेट को पाने का विकल्प चुना है, तो वे ऑफ़र और अनाउंसमेंट या ट्रांज़ेक्शन से जुड़े मैसेज भी भेज सकते हैं, जैसे कि नए प्रोडक्ट के अलर्ट या ऑर्डर के अपडेट.
- जब बिज़नेस इन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta के साथ कुछ जानकारी शेयर की जा सकती है. इस जानकारी से बिज़नेस को आपको प्रासंगिक मैसेज भेजने और Meta विज्ञापनों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. मैसेज और कॉल से जुड़ा कंटेंट, Meta के साथ शेयर नहीं किया जाता.
- WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म और हमारे API का इस्तेमाल करने वाले बिज़नेस, Meta की सुरक्षित होस्टिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. वे अपनी WhatsApp चैट और होस्टिंग को मैनेज करने के लिए हमारे किसी बिज़नेस सॉल्यूशन पार्टनर के साथ भी काम कर सकते हैं. दोनों ही मामलों में, हम चैट में यह स्पष्ट कर देते हैं कि बिज़नेस ने कौन-सा विकल्प चुना है.
कस्टमर्स के लिए प्राइवेसी और कंट्रोल
- WhatsApp हमेशा लोगों को यह स्पष्ट कर देता है कि जब वे किसी बिज़नेस से चैट कर रहे होते हैं, तो वे उस बिज़नेस को किसी भी समय ब्लॉक कर सकते हैं.
- WhatsApp पर भेजे गए हर मैसेज को सुरक्षित रखने के लिए एक ही एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है, चाहे मैसेज किसी व्यक्ति को भेजा जा रहा हो या बिज़नेस को. मैसेज भेजे जाने से पहले से लेकर मैसेज पाने वाले को डिलीवर किए जाने तक इस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है.
- अगर बिज़नेस, Meta के साथ जानकारी शेयर करते हैं, तो यूज़र्स के पास अपनी विज्ञापन सेटिंग को रिव्यू करने का विकल्प होता है. साथ ही, वे यह भी चुन सकते हैं कि विज्ञापन पार्टनर्स से मिली उनकी एक्टिविटी की जानकारी के आधार पर Meta उन्हें Facebook और Instagram पर विज्ञापन दिखा सकता है या नहीं.


WhatsApp पैसे कैसे कमाता है
WhatsApp, बिज़नेस से उनके कस्टमर्स के साथ चैट करने का शुल्क लेकर कमाई करता है. इस चैट आधारित कीमत मॉडल का मतलब है कि हम ऐसे फ़ीचर बनाने पर ध्यान देते हैं, जिनसे बिज़नेस को अपने कस्टमर्स के साथ बेहतर रिलेशनशिप बनाने में मदद मिलती है.
अपने बिज़नेस को तेज़ी से आगे बढ़ाएँ
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर कस्टमर को ज़्यादा पर्सनलाइज़ किया हुआ अनुभव मिलता है, ताकि आपको अच्छे नतीजे मिल सकें और आपके कस्टमर के साथ लंबे समय के लिए बेहतर रिलेशनशिप बन सकें.
