Meta
बिज़नेस मैसेजिंग

फ़ैन लॉयल्टी बढ़ाना: दुनिया के सबसे बड़े फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान WhatsApp पर सर्विस और सपोर्ट देना

A cheering crowd at a football game

जब करोड़ों फ़ैन, मैच के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हों, उस वक्त आपकी कस्टमर सर्विस धीमी गति से काम नहीं कर सकती.

साल 2026 में होने वाला ग्लोबल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट, खेल के इतिहास में हुए अब तक के सबसे बड़े स्पोर्ट्स ईवेंट में से एक है. ऐसे में कस्टमर सर्विस देने वाली दुनिया भर की टीमों के लिए यह एक परीक्षा की तरह है. अरबों फ़ैन और कई हफ़्तों तक चलने वाले टूर्नामेंट की वजह से, रिटेल, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट समेत कई सेक्टर के ब्रांड के सामने कस्टमर्स की पूछताछ, ऑर्डर से जुड़ी समस्याएँ और समय पर पूरी होने वाली रिक्वेस्ट की संख्या में बहुत अधिक बढ़ोतरी होने वाली है.

दाँव पर बहुत कुछ लगा है. जर्सी की शिपमेंट में देरी होना सिर्फ़ एक असुविधा नहीं है—बल्कि यह एक फ़ैन के लिए नॉकआउट राउंड में अपनी टीम के रंगों को पहनने का मौका खो देना है. फ़्लाइट की री-बुकिंग में हुई गलती, सिर्फ़ सर्विस में हुई चूक नहीं है—यह किसी कस्टमर को घर से हज़ारों मील दूर फँसा हुआ छोड़ देने जैसा है.

सबसे अहम फ़ुटबॉल ईवेंट के दौरान इस तरह की हताशा और बढ़ जाती है. कस्टमर्स के पास इंतज़ार करने का समय नहीं है. मैच शुरू होने वाला है, डिलीवरी विंडो बंद होने वाली है या फ़्लाइट की बोर्डिंग शुरू हो गई है. कस्टमर सर्विस के पुराने चैनल, ज़्यादा दबाव होने पर तुरंत काम करना बंद कर देते हैं.

दुनिया भर के 69% ऑनलाइन कंज़्यूमर्स का कहना है कि किसी बिज़नेस को कॉल करते समय लंबे समय तक होल्ड पर रहना उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है. 66.8% लोगों को यह बात परेशान करती है कि जब बिज़नेस सपोर्ट से संपर्क करने के विकल्प के तौर पर मैसेजिंग की सुविधा नहीं दी जाती.1

ऐसे ब्रांड जो तेज़, सुविधाजनक और अलग-अलग समय पर सपोर्ट उपलब्ध कराते हैं, वे कस्टमर सर्विस के अनुभवों को भरोसा बढ़ाने वाले पलों में बदल देते हैं. पुराने तरीकों पर निर्भर रहने वाले बिज़नेस, अपने फ़ैन को निराश कर देंगे और वे उनके आलोचक बन जाएँगे.

सर्विस में बढ़ोतरी

कस्टमर सर्विस टीमें जानती हैं कि पीक टाइम कब होता है: छुट्टियाँ, नए प्रोडक्ट के लॉन्च और बड़े सेल वाले ईवेंट. लेकिन इस तरह के अहम फ़ुटबॉल टूर्नामेंट की माँग अलग होती है—लंबे समय तक चलने वाली, भावनात्मक रूप से उत्साह से भरपूर और समय के हिसाब से.

6.5 मिलियन से ज़्यादा लोग स्टेडियम में मौजूद होंगे और अरबों दर्शक मर्चेंडाइज खरीद रहे होंगे, यात्रा की योजना बना रहे होंगे और वॉच पार्टी आयोजित कर रहे होंगे. ऐसे में, सर्विस टीमों को लगातार बढ़ते व्यस्त समय की चुनौती का सामना करना पड़ेगा.2 हर मैच नई चुनौतियाँ ला सकता है: किकऑफ़ से पहले डिलीवरी के टाइम से जुड़े सवाल, मैच के दौरान स्ट्रीमिंग से जुड़ी दिक्कतें या अचानक कुछ खरीद लेने के बाद रिटर्न की माँग.

कस्टमर सर्विस लीडर्स के लिए इस टूर्नामेंट में दो चीज़ें बेहद ज़रूरी हैं- बड़े पैमाने पर पूरी सटीकता के साथ काम संभालना और कस्टमर को तुरंत, पर्सनलाइज़्ड सर्विस देना.

अपनी सुविधा के अनुसार मिलने वाला सपोर्ट: बिना किसी नुकसान के प्रभावी सपोर्ट पाएँ

पारंपरिक फ़ोन सपोर्ट परेशानी से भरा समझौता है: या तो कस्टमर मैच के दौरान होल्ड पर इंतज़ार करे या एजेंट लंबी कतार निपटाने के लिए बातचीत जल्दबाज़ी में खत्म करे. इनमें से किसी भी विकल्प से विश्वसनीयता नहीं बनती.

WhatsApp पर असिंक्रोनस सर्विस मैसेजिंग इस दुविधा को दूर करने में मदद कर सकती है. कस्टमर्स अपना सवाल भेजकर वापस मैच देखने लग जाते हैं. जवाब तैयार होते ही एजेंट जवाब देते हैं. बिना किसी होल्ड टाइमर के बातचीत स्वाभाविक रूप से जारी रहती है.

79.8% कंज़्यूमर्स का मानना है कि मैसेजिंग, बिज़नेस के साथ बातचीत करने का तेज़ और आसान तरीका है.1

कस्टमर सपोर्ट ऑपरेशन के लिए, WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म से मिलने वाले फायदे काफी बड़े और असरदार हैं:

  • हर एक कस्टमर इंटरैक्शन पर एजेंट के 30% समय की बचत3
  • बीते तीन सालों में एजेंट की लागत में $2.5 मिलियन की बचत3
  • 72% बिज़नेस द्वारा कस्टमर्स की संतुष्टि (CSAT) में सुधार की रिपोर्ट की गई3

अचानक मैसेज आने की संख्या बढ़ जाने पर, स्ट्रैटेजिक बिज़नेस मैसेजिंग की मदद से टीमें एक साथ ज़्यादा चैट्स को हैंडल कर सकती हैं. साथ ही, काम में दबाव के समय भी क्वॉलिटी को बनाए रख सकती हैं.

AI के ज़रिए लोगों को सपोर्ट उपलब्ध कराना: बिना किसी स्टाफ़ के बिज़नेस को आगे बढ़ाना

टूर्नामेंट से जुड़े कई सवाल बेहद सिंपल होते हैं और उनका पहले से अनुमान लगाया जा सकता है: ऑर्डर स्टेटस, मैच का समय, स्ट्रीमिंग एक्सेस, ट्रैवल प्लान में बदलाव. WhatsApp पर AI से चलने वाले चैटबॉट इस तरह के सवालों को तुरंत, 24/7, मैनेज कर सकते हैं. इससे, ह्यूमन एजेंट उन जटिल समस्याओं पर ध्यान दे सकते हैं जिनमें निर्णय लेने और सहानुभूति दिखाने की ज़रूरत होती है.

जब AI से चलने वाले चैटबॉट को बेहतर ढंग से लागू किया जाता है, तो कस्टमर्स की ओर से भी अच्छा रिएक्शन मिलता है. 67.7% कंज़्यूमर्स का मानना है कि AI चैटबॉट सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए उपयोगी हैं और 43% कंज़्यूमर चाहते हैं कि उन्हें फटाफट और 24/7 जवाब मिलें.1

ऐसे में हमारा लक्ष्य, तेज़ और बेहतर क्वॉलिटी की कस्टमर सर्विस देना है, ताकि एजेंट उन इंटरैक्शन पर फ़ोकस कर सकें जिनके लिए उनकी विशेषज्ञता की ज़रूरत है.

प्रोएक्टिव यूटिलिटी मैसेज: समस्याओं के शुरू होने से पहले ही उन्हें रोकें

सबसे अच्छा सर्विस इंटरैक्शन वही होता है जिसकी कभी ज़रूरत ही न पड़े. WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज के ज़रिए कस्टमर को पहले से नोटिफ़िकेशन भेजकर समस्याओं से निपटा जा सकता है—इससे कस्टमर के सवालों की संख्या कम होती है और भरोसा कायम होता है.

74.8% ऑनलाइन वयस्क, मैसेजिंग के ज़रिए समय पर अलर्ट और नोटिफ़िकेशन पाने को अहमियत देते हैं.1

जब टूर्नामेंट चल रहा हो, तो प्रोएक्टिव कम्युनिकेशन का कोई विकल्प नहीं होता:

  • आपका ऑर्डर शिप हो चुका है और यह शाम 5 बजे तक पहुँच जाएगा—आज रात 8 बजे के मैच शुरू होने से पहले
  • आपकी फ़्लाइट में 45 मिनट की देरी हो गई है. यह रहा आपका अपडेट किया गया बोर्डिंग का समय और गेट नंबर

WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज का बिज़नेस पर बहुत बड़ा असर पड़ सकता है. एंटरप्राइज़ की मानें तो फ़ेल हुए ऑर्डर या अपॉइंटमेंट छूटने की घटनाएँ 15% तक घटी हैं और तीन सालों में $2.3 मिलियन की वैल्यू जेनरेट हुई है.3

वर्टिकल के हिसाब से ज़्यादा जोखिम वाली स्थितियाँ

ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी

टूर्नामेंट के दौरान यात्रा करना मुश्किल है: अंतरराष्ट्रीय फ़्लाइटें, वेन्यू में रहने की व्यवस्था, अनजान शहरों में ज़मीनी यात्रा. जब समस्याएँ आती हैं, तो उन पर तुरंत ध्यान देना ज़रूरी होता है.

  • फ़्लाइट में देरी और कैंसल होना: सीधे WhatsApp पर रियल-टाइम में फिर से बुकिंग करने की सुविधा और अन्य विकल्प उपलब्ध कराना
  • रहने से जुड़ी समस्याएँ: रूम या चेक-इन से जुड़ी समस्याओं या लोकेशन से जुड़े सवालों के तुरंत समाधान उपलब्ध कराना
  • आखिरी समय में होने वाले बदलाव: प्लान में बदलाव होने पर, तुरंत सपोर्ट के ऑप्शंस के साथ प्रोएक्टिव अलर्ट देना

रीटेल और ई-कॉमर्स

मर्चेंडाइज़ और वॉच पार्टी का सामान ऑर्डर करने वाले फ़ैन चाहते हैं कि उन्हें डिलीवरी का सटीक समय बताया जाए. कोई नहीं चाहता कि उनकी जर्सी मैच के बाद पहुँचे.

  • डिलीवरी का समय: मैच के शेड्यूल के हिसाब से तय किए गए प्रोएक्टिव अपडेट (शनिवार के सेमीफ़ाइनल से पहले आ जाएगा)
  • प्रोडक्ट स्टॉक में नहीं है: उपलब्ध ऑप्श या दोबारा स्टॉक में आने की सूचना के साथ तुरंत जानकारी देना
  • रिटर्न और एक्सचेंज: खरीदारी के बाद की समस्याओं के लिए इन-चैट प्रक्रियाओं को आसान बनाना

एंटरटेनमेंट और मीडिया

स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को एक ही समय पर बड़ी संख्या में डिमांड का सामना करना पड़ता है. लाइव मैच के दौरान एक्सेस से जुड़ी समस्याएँ, किसी इमरजेंसी की तरह होती हैं.

  • स्ट्रीमिंग से जुड़ी समस्याएँ: एक्सेस, बफ़रिंग और क्वॉलिटी से जुड़ी समस्याओं को तेज़ी से हल करना
  • अकाउंट और बिलिंग: सेल्फ़-सर्विस पासवर्ड रीसेट और पेमेंट से जुड़े अपडेट
  • प्रीमियम अनुभव: ज़्यादा वैल्यू वाले कस्टमर्स के लिए खास सपोर्ट

भावनात्मक बुद्धिमत्ता: मौके के हिसाब से बात करने की टोन मैच करना

मैच के नतीजों के आधार पर कस्टमर की भावनाओं में काफ़ी बदलाव होता है. जीत के बाद, कस्टमर जश्न मनाते हैं और हर चीज़ को अपनाने के मूड में होते हैं. तो वहीं हार के बाद, वे निराश, चिड़चिड़े और विरोध सहन न कर पाने की स्थिति में होते हैं.

जब कस्टमर की टीम जीतती है: जश्न मनाने वाले टोन में बात करना सही होता है; क्रॉस-सेल के मौके ज़्यादा मिलते हैं; कस्टमर्स ज़्यादा धैर्य के साथ बात करते हैं.

जब कस्टमर की टीम हार जाती है: इस दौरान सहानुभूति और कुशलता के साथ बात करें; हँसी-मज़ाक या किसी तरह के प्रोडक्ट प्रमोशन से बचें; सिर्फ़ कारगर, मददगार बातचीत पर ध्यान दें.

एंटरप्राइज़ को अपने सपोर्ट एजेंट्स को इतना सक्षम बनाना चाहिए, ताकि वे बातचीत के दौरान भावनात्मक संकेतों को समझ सकें, मैच के नतीजों पर नज़र रखें और उसी के अनुसार अपनी बातचीत के अंदाज़ में बदलाव करें.

सर्विस से सेल तक: कन्वर्जन का मौका

कस्टमर सर्विस सिर्फ़ एक कॉस्ट सेंटर नहीं है, बल्कि कन्वर्जन का एक दमदार मौका है. WhatsApp पर, सर्विस और कॉमर्स के बीच की लाइन अक्सर प्रोडक्टिव तरीके से धुंधली हो जाती है.

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने वाली टीमों की मानें तो 26.6% कस्टमर सर्विस चैट, सेल्स के नए मौकों में बदल जाती हैं.3

हो सकता है कि देर से मिलने वाले ऑर्डर के बारे में पूछने वाला कस्टमर, कोई संबंधित प्रोडक्ट खरीदना चाहे. स्ट्रीमिंग से जुड़े सवाल पूछने वाला फ़ैन प्रीमियम में अपग्रेड करने का मन बना रहा हो. WhatsApp पर, एजेंट्स कैटलॉग शेयर कर सकते हैं और चैट विंडो में ही खरीदारी पूरी करवा सकते हैं—इससे कस्टमर्स को चैट छोड़कर कहीं और नहीं जाना पड़ता.

इसका नतीजा एक बेहतर कस्टमर अनुभव है, जहाँ 76% बिज़नेसेज़ इस बात से सहमति जताते हैं कि एक से ज़्यादा WhatsApp प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से कस्टमर का अनुभव आसान हो जाता है.3

आपका एक्शन प्लान

तैयारी (अभी → 30 दिन पहले):

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म की क्षमताओं को ऑडिट करें, ज़्यादा पूछताछ के लिए AI चैटबॉट कॉन्फ़िगर करें, ज़्यादा ईवेंट वाले परिदृश्यों और टोन मैचिंग के लिए एजेंट को ट्रेनिंग दें और सर्ज कैपेसिटी के लिए स्ट्रेस टेस्ट सिस्टम.

एक्टिवेशन (टूर्नामेंट की अवधि):

प्रोएक्टिव यूटिलिटी मैसेज का इस्तेमाल करें, रियल-टाइम में मैसेज की संख्या और लोगों की भावनाओं पर नज़र रखें, उसी हिसाब से स्टाफ़ की संख्या एडजस्ट करें, सर्विस से सेल्स तक का सफ़र हाथ से जाने न दें.

रिटेंशन (टूर्नामेंट के बाद):

बेसलाइन के साथ CSAT, समाधान में लगने वाले समय और कन्वर्जन मीट्रिक की तुलना करें. टूर्नामेंट के दौरान हुए इंटरैक्शन को लंबे समय तक आपके साथ बने रहने वाले कस्टमर रिलेशनशिप में बदलें.

लॉयल्टी बनाने का मौका

साल 2026 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान कस्टमर सर्विस की ऐसी परीक्षा होगी जो पहले कभी नहीं हुई. लेकिन इस चुनौती में ही एक शानदार अवसर भी छिपा है: ज़्यादा जोखिम वाले, भावनाओं से भरपूर पलों को कस्टमर के विश्वास और जुड़ाव बढ़ाने वाले अनुभवों में बदलना.

जब किसी फ़ैन का ऑर्डर मैच शुरू होने से पहले पहुँच जाता है, क्योंकि आपकी टीम ने प्रोएक्टिव अपडेट भेज दिया था, तो यह लॉयल्टी है. जब किसी यात्री की फ़्लाइट से जुड़ी समस्या का समाधान घंटों तक इंतज़ार करने के बजाय WhatsApp के ज़रिए मिनटों में हो जाता है, तो यह लॉयल्टी है.

क्या आप फ़ुटबॉल के सबसे बड़े मंच के हिसाब से अपने कस्टमर सर्विस ऑपरेशन को बनाने के लिए तैयार हैं? शुरुआत करने के लिए WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ी अपनी गाइड डाउनलोड करें.

रेफ़रेंस

1 बिज़नेस मैसेजिंग के इस्तेमाल पर की गई Kantar की रिसर्च. (Meta ने अमेरिका, फ़्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, भारत, मेक्सिको, ब्राज़ील, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, फ़िलीपींस, कनाडा, अर्जेंटीना, कोलंबिया, तुर्किये, सिंगापुर, सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब अमीरात, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 11,056 युवाओं का ऑनलाइन सर्वे शुरू किया, अप्रैल/सितंबर 2025)

2 2026 में होने वाले टूर्नामेंट में शामिल होने वाले लोगों की संख्या का अनुमान

3 बिज़नेस के लिए WhatsApp का टोटल इकॉनोमिक इंपैक्ट सर्वे, Meta की ओर से Forrester Consulting द्वारा की गई स्टडी, जून 2025 (अक्टूबर 2025 को अपडेट किया गया)

संबंधित पोस्ट

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]