संभावित कस्टमर्स से ज़्यादा संख्या में कनेक्ट करने के लिए क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन बनाने का तरीका
मार्केटिंग लीड को आकर्षित करने से लेकर कस्टमर एंगेजमेंट को बढ़ाने तक, आपके बिज़नेस के साथ WhatsApp चैट शुरू करने वाला Facebook या Instagram विज्ञापन बनाने के लिए इन चरणों का पालन करें.

अपना विज्ञापन बनाने के लिए विज्ञापन मैनेजर का उपयोग करें और नए कस्टमर्स के साथ चैट करना शुरू करें.
चरण 1
विज्ञापन मैनेजर पर जाएँ और बनाएँ बटन पर क्लिक करें.


चरण 3
आगे के रेफ़रेंस के लिए अपने कैंपेन को नाम दें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.


चरण 4
कन्वर्जन के तहत मैसेजिंग ऐप्स चुनने के लिए क्लिक करें.
चरण 5
मैसेजिंग ऐप के नीचे WhatsApp चुनने के लिए क्लिक करें.


चरण 6
अपने विज्ञापन के लिए शुरू और खत्म होने की तारीख सेट करें (बेहतर परिणामों के लिए अपना विज्ञापन कम से कम सात दिनों तक चलाएँ) और अपना बजट सेट करें.
चरण 7
वह ऑडियंस तय करें, जिसे आप अपना विज्ञापन दिखाना चाहते हैं. कम से कम 2-10 मिलियन की ऑडियंस सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करेगी.


चरण 8
विज्ञापन फ़ॉर्मेट चुनें, अपनी फ़ोटो अपलोड करें और अपने विज्ञापन के लिए टेक्स्ट डालें. अपने जवाब कस्टमाइज़ करें और फिर प्रकाशित करें पर क्लिक करें.
इस वीडियो में इस तरह का विज्ञापन बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
अपने विज्ञापनों की मदद से सार्थक बातचीत शुरू करें
क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन, नए कस्टमर्स के साथ तुरंत कनेक्शन बनाते हैं और बिक्री बढ़ाते हैं.
