आज हम WhatsApp Business ऐप के 200 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स के लिए एक ऐसी सुविधा ला रहे हैं, जिसके तहत वे Facebook अकाउंट बनाए बिना भी क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले Facebook और Instagram विज्ञापन बना सकते हैं. इसके अलावा अब हम कम खर्च में ज़्यादा से ज़्यादा कस्टमर्स से जुड़ने के कई नए तरीके भी ला रहे हैं.
Facebook अकाउंट के बिना क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन बनाएँ

जल्द ही हम दुनिया भर के कई छोटे बिज़नेसेज़ को एक ऐसी सुविधा उपलब्ध कराएँगे, जिसके तहत वे सीधे WhatsApp Business ऐप में Facebook या Instagram विज्ञापन बनाने, खरीदने और प्रकाशित करने से जुड़ा अपना हर काम कर सकेंगे. इसका मतलब है कि उन्हें Facebook अकाउंट की ज़रूरत नहीं होगी – इन विज्ञापनों को बनाने के लिए सभी बिज़नेसेज़ को बस एक ईमेल एड्रेस और पेमेंट के एक तरीके की ज़रूरत होगी. जब लोग ऐसे किसी विज्ञापन पर क्लिक करते हैं, तो एक WhatsApp चैट विंडो खुल जाती है, जहाँ वे अपने सवाल पूछ सकते हैं और प्रोडक्ट्स को देखकर उन्हें खरीद सकते हैं. ये विज्ञापन, संभावित कस्टमर्स को WhatsApp पर चैट करने के लिए प्रेरित करने के सबसे बढ़िया तरीकों में से एक होते हैं और इनसे उन छोटे बिज़नेसेज़ को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, जो अपने बिज़नेस में सिर्फ़ WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें विज्ञापन देने के आसान तरीके चाहिए होते हैं.
तुरंत ज़्यादा से ज़्यादा कस्टमर्स तक पहुँचें

छोटे बिज़नेसेज़ को जब नए कस्टमर्स मिलते हैं, तो उनके पास ऐसे टूल्स होने ही चाहिए, जिनसे वे बड़े पैमाने पर उन कस्टमर्स के साथ तुरंत और आसानी से जुड़ सकें. जल्द ही हम WhatsApp Business ऐप में एक नई सुविधा आज़माने जा रहे हैं, जिसमें छोटे बिज़नेसेज़ के पास अपने कस्टमर्स को तुरंत और कम खर्च में पर्सनलाइज़ किए गए मैसेज – जैसे कि अपॉइंटमेंट रिमाइंडर, जन्मदिन की बधाई या यहाँ तक कि हॉलिडे सेल से जुड़े अपडेट भेजने के ऑप्शन होंगे. कई कस्टमर्स को एक ही मैसेज मैन्युअल भेजने के बजाय, इस नई सुविधा के ज़रिए बिज़नेसेज़, कस्टमर्स के नाम और कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले कॉल-टू-एक्शन बटन के साथ उन्हें पर्सनल मैसेज भेज पाएँगे. ये मैसेज कस्टमर्स की किसी ख़ास लिस्ट, जैसे कि चुनिंदा लेबल (जैसे “VIP कस्टमर्स” या “नए कस्टमर्स”) वाले कस्टमर्स, में मौजूद सभी यूज़र्स को भेजे जा सकेंगे. इनमें बस मैसेज भेजने का दिन और समय शेड्यूल करना होगा और देखना होगा कि क्या चीज़ काम कर रही है और क्या नहीं. WhatsApp Business ऐप में मैसेज भेजने की इस एडवांस और ऑप्शनल सुविधा का इस्तेमाल शुल्क चुका कर किया जा सकेगा. आने वाले समय में इस सुविधा के बारे में ज़्यादा जानकारी शेयर कर दी जाएगी.
छोटे बिज़नेसेज़ लोकल कम्युनिटीज़ के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं और हम यह जानना चाहते हैं कि कस्टमर्स के साथ बेहतर संबंध बनाने और अपना दायरा बढ़ाने में ये नए टूल बिज़नेसेज़ की मदद कैसे करेंगे.




