इलिनॉय यूनिवर्सिटी में पहली मल्टी-यूज़र ऑनलाइन चैट सिस्टम “टॉकोमैटिक” को डेवलप किए हुए 50 साल हो गए हैं — यह GIF, वीडियो चैट और यहाँ तक कि इमोजी से भी बहुत पहले की चीज़ है.
हालाँकि, कुछ डिज़ाइन विकल्प आज की ऑडियंस को अजीब लग सकते हैं — जैसे कि “ब्रेडी बंच” स्टाइल की स्क्रीन, जिसमें चैट में शामिल हर मेंबर के लिए एक अलग विंडो है — यह प्लेटफ़ॉर्म इस बात का एकदम सटीक उदाहरण है कि पिछले आधी सदी में मैसेजिंग टेक्नोलॉजी ने कितनी तरक्की की है.
और यह यात्रा अभी भी जारी है. यूज़र्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ लगातार बेहतर और डायनेमिक मैसेजिंग थ्रेड का लुत्फ़ उठा रहे हैं, इसलिए वे अक्सर अपने पसंदीदा ब्रांड के साथ भी उसी तरह के इंटरैक्शन की उम्मीद करते हैं.
यही वजह है कि हम WhatsApp Flows के लॉन्च की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हैं: यह WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक बेहतरीन नया फ़ीचर है, जिससे बिज़नेस सीधे अपने चैट बॉक्स में कस्टम अनुभव बना सकते हैं — इसके लिए उन्हें किसी बाहरी वेबसाइट पर जाने या कोई दूसरा ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होती.
क्या आप इस बारे में और जानना चाहते हैं? आइए, इस बहुमुखी टूल के कुछ मुख्य फ़ायदों पर करीब से नज़र डालें.
अपनी बातचीत के “फ़्लो” में रहें
WhatsApp Flows (जो अब Android और iOS डिवाइस दोनों के लिए उपलब्ध है) के ज़रिए ब्रांड, प्लेटफ़ॉर्म पर पहले से कहीं ज़्यादा आसानी से और ज़्यादा फ़ंक्शनैलिटी का उपयोग कर पाएँगे. इससे कस्टमर्स की ज़रूरतों को प्रभावी तरीके से पूरा करते हुए उन्हें ज़्यादा सुविधा देने में मदद मिलेगी.
पहले, बिज़नेस को कस्टमर से बार-बार मैसेज भेजकर या कस्टमर को बाहरी पोर्टल या वेबसाइट पर भेजकर बातचीत करनी पड़ती थी. अब Flows के कस्टमाइज़ करने योग्य बिल्डिंग ब्लॉक (जिन्हें “कंपोनेंट” कहा जाता है) की मदद से, ब्रांड अपने यूज़र्स के लिए उनके हिसाब से बनाए गए पर्सनलाइज़ किए हुए अनुभव तैयार कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें गहरी तकनीकी जानकारी की ज़रूरत भी नहीं होगी.
जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, Flows बिज़नेस के लिए कई तरह से उपयोगी है. ब्रांड, कस्टमर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इन ब्लॉक का उपयोग कई तरीकों से कर सकते हैं – लेकिन ध्यान रखें, यह लिस्ट कहीं ज़्यादा बड़ी हो सकती है.

प्रमोशन और रिवॉर्ड (“साइन अप करें”)
हम सभी को ब्रांड की ओर से मैसेज मिलते हैं जिसमें अभी “साइन अप” करने पर 10% की छूट का ऑफ़र दिया जाता है. हालाँकि, Flows के साथ, ये मैसेज सिर्फ़ टेक्स्ट तक सीमित नहीं रहते, बल्कि इनसे आपके यूज़र्स को इंटरैक्ट करने की सुविधा देने वाला आसान अनुभव मिलता है.
आपका कस्टमर एक ही स्क्रीन पर प्रमोशन देख सकता है, जानकारी देख सकता है और “साइन अप” कर सकता है. अब आपको किसी प्रोमो कोड को याद नहीं रखना है, कन्फ़र्मेशन लिंक पर नहीं जाना है और न ही ऐप्स के बीच स्विच करना है.

कस्टमर सर्विस फ़ीडबैक (“हमसे संपर्क करें”)
क्या आपके कस्टमर्स को आपको फ़ीडबैक देना पसंद है? Flows के आसान और तेज़ फ़ॉर्म के ज़रिए, आपके कस्टमर्स अपनी जानकारी भर सकते हैं, केस नंबर पा सकते हैं, साथ ही आपके बिज़नेस से तुरंत जवाब पा सकते हैं — ये सभी चीज़ें एक ही बातचीत में की जा सकती हैं.
ये फ़ॉर्म आपके कस्टमर के सेगमेंट के साथ सर्वे करने का एक शानदार तरीका भी हो सकते हैं.

अपॉइंटमेंट बुकिंग (“अभी बुक करें”)
किसी रेस्टोरेंट में रिज़र्वेशन के लिए कॉल करना बहुत पुरानी बात हो गई है…1990 के दशक की बात. आज, सब कुछ डिजिटल है — और Flows के साथ यह पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो सकता है.
जिस ऐप का उपयोग वे दोस्तों के साथ डिनर प्लान करने के लिए करते हैं, उसी ऐप में यूज़र्स अपने पसंदीदा स्पॉट को मैसेज भेज सकते हैं, पूछ सकते हैं “क्या मैं टेबल बुक कर सकता हूँ?” और अपना रिज़र्वेशन करने के लिए तुरंत WhatsApp में Flows फ़ॉर्म पा सकते हैं. अब शुक्रवार की रात के प्लान को लेकर इंतज़ार नहीं करना होगा — बस क्लिक करें, कन्फ़र्म करें और प्लान करें.

प्रोडक्ट और सब्सक्रिप्शन (“कोट पाएँ”)
कस्टमर्स कुछ सवालों के जवाब देने और अपनी खरीदारी की ज़रूरतों के आधार पर पर्सनलाइज़ की गई, रियल-टाइम कीमत पाने के लिए “कोटेशन पाएँ” मॉड्यूल का भी उपयोग कर सकते हैं.
बिज़नेस और यूज़र की ओर से शुरू की गई चैट में चैटबॉट
खास तौर पर यहाँ Flows सबसे अच्छा काम करता है. चैटबॉट के साथ इंटीग्रेट किए जाने पर, Flows आपके सिस्टम को कस्टमर के सामान्य और खास सवालों का तुरंत जवाब देने में मदद कर सकता है. सबसे ज़रूरी बात, यह मतभेद को कम कर सकता है और आपके एजेंट को मुश्किल या संवेदनशील समस्याओं से निपटने के लिए तैयार कर सकता है.
सफलता की कहानियाँ — Flows का उपयोग
क्या आप जानना चाहते हैं कि ब्रांड्स किस तरह Flows का उपयोग करके असल दुनिया में सफलता पा रहे हैं? आइए हमारी यूज़र कम्युनिटी के दो बेहतरीन उदाहरण देखें.
Sefamerve
Sefamerve, महिलाओं के कपड़ों का एक प्रमुख रिटेलर है जिसकी 70 से ज़्यादा देशों में बिक्री होती है. शुरुआत में इसने WhatsApp का उपयोग सपोर्ट चैनल के तौर पर किया था. Flows पर मिलने वाले ऑप्शन का एक्सप्लोर करने के बाद, कंपनी ने एक आसान शॉपिंग और चेकआउट अनुभव तैयार किया, जिसे कस्टमर के चैट बॉक्स से एक्सेस किया जा सकता था.
सिर्फ़ चार महीनों में, टीम ने अकाउंट क्रिएशन, प्रोडक्ट सर्च और ‘कार्ट में जोड़ें’ वर्कफ़्लो जैसे फ़ीचर लॉन्च किए और परिणाम से खुद ही पता चल जाता है कि कितने असरदार रहे:
- कन्वर्जन में 158% की बढ़ोतरी
- 2.6 गुना ज़्यादा आय
- 80,000 प्रोडक्ट सीधे WhatsApp के ज़रिए खरीदारी के लिए उपलब्ध कराए गए.
Lenovo
ग्लोबल टेक लीडर Lenovo इंडोनेशिया में अपने अपॉइंटमेंट बुक करने के प्रोसेस को बेहतर बनाना चाहता था. टीम ने कस्टमर्स को ऐप में आसानी से टेक्निकल सर्विस अपॉइंटमेंट मैनेज करने की सुविधा देने के लिए Flows का उपयोग किया है, जिससे बाहरी लिंक या अन्य मुश्किल अतिरिक्त स्टेप की ज़रूरत खत्म हो गई है.
इसके रिज़ल्ट क्या मिले?
- 8.2 गुना की बढ़ोतरी बुकिंग के कन्वर्जन रेट में, उनकी वेबसाइट की तुलना में.
- WhatsApp पर कस्टमर एंगेजमेंट में 44.5% की बढ़ोतरी.
- 2023 सर्विस क्वालिटी इंडेक्स डायमंड अवॉर्ड सहित, इंडस्ट्री की ओर से मिली कई सराहनाएँ
शुरुआत करना
भले ही ये परिणाम प्रभावशाली हों, लेकिन Flows का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि आपको शुरुआत करने के लिए डेवलपर की टीम या मुश्किल तकनीकी चीज़ों की ज़रूरत नहीं होगी. नए लोग लीड जेनरेशन जैसे यूज़ केस के लिए छोटे और आसान फ़्लो से शुरुआत कर सकते हैं और समय के साथ ज़्यादा बड़े एप्लिकेशन तक पहुँच सकते हैं.
और भी ज़्यादा कस्टमाइज़ेशन के लिए, WhatsApp Flows बिल्डर एक वर्सटाइल डेवलपर टूल है जो सीधे WhatsApp मैनेजर में तकनीकी यूज़र्स के लिए बनाया गया है.
अपनी बातचीत को स्वाभाविक बनाएँ
हमारी डिजिटल दुनिया में कम्युनिकेशन का तरीका हमेशा बदलता रहता है और सफल ब्रांड को हमेशा उपभोक्ता की अपेक्षाओं में आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए.
अच्छी बात यह है कि WhatsApp Flows ब्रांड को कई असरदार टूल्स देता है, ताकि वे अलग-अलग इंडस्ट्री और यूज़ केस में कस्टमर के अनुभव को बेहतर बना सकें.
शुरुआत करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारे Flows पेज पर जाएँ.




