दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स ईवेंट होने वाला है…क्या आपका ब्रांड इसके लिए तैयार है?
हर चार साल में एक बार आयोजित होने वाला फ़ुटबॉल का यह खेल, पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ देता है. इस साल जून और जुलाई के महीने में उत्तरी अमेरिका में इस खूबसूरत गेम का सबसे बड़ा मंच सजेगा. यहाँ अरबों फ़ैन एकजुट होकर मैच देखेंगे, अपनी टीमों के लिए चीयर करेंगे, बहस करेंगे—साथ ही यह ब्रांड्स के लिए भी अहम है—क्योंकि फ़ैन उनसे जुड़ेंगे और खरीदारी करेंगे.
लेकिन अहम एंटरप्राइज़ कंपनियों को एक बात पहले से ही पता है: असली एक्शन सिर्फ़ पिच पर नहीं होगा. यह ग्रुप चैट, फ़ैमिली थ्रेड और WhatsApp पर होने वाली लाखों चैट्स में भी होगा, जहाँ फ़ैन हर मैच के दौरान एक-दूसरे से कनेक्ट करेंगे.
25 मिलियन मैसेज हर सेकंड. साल 2022 के ग्लोबल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच के दौरान WhatsApp ने यह रिकॉर्ड हासिल किया था.1
फ़ैन अपने दोस्तों के साथ गोल का जश्न मनाते हैं, परिवारवालों के साथ रेफ़री के फ़ैसलों पर बहस करते हैं और यहाँ तक कि उस जर्सी को भी खरीदते हैं जिसे खरीदने के बारे में वे लंबे समय से सोच रहे थे. यह सब चैट के अंदर ही होता है.
यह ग्रीष्मकालीन अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट, एंटरप्राइज़ ब्रांड्स के लिए एक सुनहरा मौका और लंबा अवसर लेकर आया है, जिसमें वे कस्टमर से ठीक वहीं जुड़ सकते हैं जहाँ वे पहले से मौजूद हैं और साल के सबसे ज़्यादा एक्टिव मूड में हैं.
इसे करने का तरीका इस प्लेबुक में बताया गया है.
फ़ुटबॉल के सबसे अहम पलों की वजह से कंज़्यूमर का व्यवहार क्यों बदल जाता है
फ़ुटबॉल फ़ैन सिर्फ़ मैच नहीं देखते, बल्कि एक्शन भी करते हैं
सबसे अहम फ़ुटबॉल टूर्नामेंट्स के दौरान, कंज़्यूमर एंगेजमेंट में भारी बढ़ोतरी हो जाती है:
- 89% फ़ैन ने Meta प्लेटफ़ॉर्म पर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के बाद एक्शन लिया. इसमें मर्चेंडाइज़ खरीदना और ब्रांड के साथ एंगेज करना शामिल है2
- 41% लोग WhatsApp पर स्पोर्ट्स कंटेंट में ज़्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं. यह आँकड़ा एक साल पहले की तुलना में ज़्यादा है2
- लाइव मैच से पहले, मैच के दौरान और उसके बाद, 96% लोग Meta प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं2
यह सिर्फ़ मैच देखकर रह जाने वालों की संख्या नहीं है. यह एक ऐसी ऑडियंस है जो एंगेज करने, शेयर करने और कन्वर्ट होने के लिए तैयार है—लेकिन सिर्फ़ तब जब ब्रांड उन तक सही समय पर पहुँचें.
खेल के 90 मिनट से ज़्यादा
ऑडियंस का उत्साह सिर्फ़ मैच के शुरू और खत्म होने तक सीमित नहीं हैं. यह मैच के किकऑफ़ होने से पहले वाली उत्सुकता, हाफ़टाइम में होने वाली बातचीत, मैच के बाद होने वाले जश्न (या दुखद बातें) और उसके अगले दिन होने वाली चर्चा तक जारी रहता है.
पूरे टूर्नामेंट के दौरान, आपके कस्टमर के दिमाग में फ़ुटबॉल सबसे अहम जगह पर होता है. इस दौरान प्रासंगिक, सही समय पर और मददगार मैसेज डिलीवर करने वाले ब्रांड, कस्टमर के साथ अपने संबंध मज़बूत कर पाएँगे. सिर्फ़ पुराने पारंपरिक चैनलों पर निर्भर रहने वाले लोग, इस बातचीत को पूरी तरह से खो देंगे.
टूर्नामेंट में सफलता पाने के लिए 3 सबसे अहम रणनीतिक पिलर
1. दमदार मार्केटिंग के ज़रिए फ़ैन की दिलचस्पी को कस्टमर एक्शन में बदलें
प्रासंगिकता के साथ लीड करें, सुविधा के साथ कन्वर्ट करें.
टूर्नामेंट में कई बार ऐसे पल आते हैं, जब लोगों का जोश उफ़ान पर होता है—जैसे कोई शानदार गोल, हैरान करने वाला नतीजा या किसी टीम का प्रतियोगिता में आगे बढ़ना. रोमांच से भरे ये पल, लोगों से कनेक्ट करने के शानदार अवसर होते हैं.
ब्रांड्स सही मार्केटिंग के ज़रिए इन मौकों का फ़ायदा ले सकते हैं:
- इंटरैक्टिव एंगेजमेंट: प्रिडिक्शन वाले ऐसे गम और पोल, जिनमें भाग लेने पर मिलें एक्सक्लूसिव ऑफ़र्सं
- अहम पलों पर आधारित कैंपेन: मैच के नतीजों से जुड़े सीमित समय वाले प्रमोशन (“20% छूट के साथ मनाएँ जीत का जश्न—यह ऑफ़र सिर्फ़ 2 घंटे के लिए है”)
- पर्सनलाइज़्ड सुझाव: टीम की प्राथमिकताओं और पहले की गई खरीदारी के आधार पर प्रासंगिक प्रोडक्ट दिखाएँ
- कार्ट रिकवरी: मैच के दौरान होने वाले ब्रेक में कस्टमर्स के साथ फिर से इंटरैक्ट करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने वाले एंटरप्राइज़ को WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज से 55% ज़्यादा कन्वर्जन रेट और 10% ज़्यादा एवरेज ऑर्डर वैल्यू (AOV) मिल सकती है.3 टूर्नामेंट के दौरान सही समय पर एक्टिवेट करने से संभावित रिटर्न में बहुत ज़्यादा बदलाव आ सकता है.
2. जब जोखिम ज़्यादा हो, तब बेहतरीन कस्टमर सर्विस उपलब्ध कराएँ
जब कस्टमर्स को किकऑफ़ से पहले ऑर्डर मिलने की उम्मीद हो, उस वक्त आप देर नहीं कर सकते.
फ़ुटबॉल के इस पीक सीज़न में रीटेल, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी जैसे कई और सेक्टर्स में डिमांड बढ़ेगी. कस्टमर्स मर्चेंडाइज़ ऑर्डर कर रहे हैं, यात्रा की बुकिंग कर रहे हैं और ईवेंट देखने की जगहें बुक कर रहे हैं. ऐसे में जब कोई समस्या आती है, तो वे चाहते हैं कि उसका समाधान तुरंत हो जाए.
आप कस्टमर्स को चैंपियनशिप जीतने जैसा अनुभव कैसे दे सकते हैं?
- ऑर्डर के बारे में प्रोएक्टिव अपडेट: “आपका ऑर्डर डिलीवरी के लिए निकल चुका है और शाम 6 बजे तक पहुँच जाएगा—आज रात का मैच शुरू होने से पहले”
- AI की मदद से तुरंत जवाब दें: अचानक ज़्यादा मैसेज आने पर क्वालिटी से समझौता किए बिना सबकुछ संभालें
- रियल-टाइम में समस्या का समाधान: सीधे चैट में बात करते हुए, यात्रा में होने वाली देरी, बुकिंग से जुड़ी समस्याओं या डिलीवरी से जुड़ी दिक्कतों को दूर करें
गेम के समय इस ज़रूरी बात का ध्यान रखें: मैच के नतीजों के आधार पर कस्टमर का मूड अलग-अलग हो सकता है. जब जज़्बात हावी हों, खासकर किसी निराशाजनक नतीजे के बाद, ऐसे समय में प्रमोशनल मैसेज के बजाय मददगार और कारगर बातचीत को प्राथमिकता दें.
सही प्लेटफ़ॉर्म और कस्टमर को प्राथमिकता देने वाली रणनीति की मदद से, क्या हासिल किया जा सकता है? WhatsApp का उपयोग करने वाली कस्टमर सर्विस टीमें हर इंटरैक्शन में 30% समय बचाती हैं और 72% को कस्टमर की संतुष्टि में सुधार देखने को मिलता है.3
3. ज़्यादा जोखिम वाले माहौल में सुरक्षित और वेरिफ़ाइड अनुभवों के ज़रिए कस्टमर का भरोसा जीतें
ज़्यादा जोखिम वाले पलों के दौरान, कस्टमर्स को इस बात का भरोसा दिलाना पड़ता है कि वे सही ब्रांड के साथ इंटरैक्ट कर रहे हैं, न कि किसी स्कैमर के साथ.
अहम फ़ुटबॉल ईवेंट्स के दौरान ट्रांज़ेक्शन की संख्या में बढ़ोतरी होती है और साथ ही, धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ जाता है. कस्टमर्स तेज़ी से फ़ैसले ले रहे हैं, अक्सर मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करके, और उन्हें इस बात की तसल्ली चाहिए होती है कि वे सही बिज़नेस से जुड़े हैं. IT लीडर्स और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए, टूर्नामेंट सीज़न यह दिखाने का एक मौका है कि मज़बूत सुरक्षा और आसान कस्टमर अनुभव, एक साथ काम कर सकते हैं.
IT टीमों को कहाँ से शुरुआत करनी चाहिए?
- वेरिफ़ाइड बिज़नेस प्रोफ़ाइल: वेरिफ़ाइड चेकमार्क तुरंत वैधता का सिग्नल देते हैं, जिससे टिकट की खरीदारी या लिमिटेड एडिशन मर्चेंडाइज़ जैसे ज़्यादा कीमत वाले ट्रांज़ेक्शन के लिए कस्टमर का भरोसा बढ़ता है
- एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: हर चैट सुरक्षित है. ऐसे में, प्राइवेसी से जुड़ी उन चिंताओं का समाधान हो सकता है जो उपभोक्ताओं को बिज़नेस को मैसेज भेजने से रोकती हैं
- वेरिफ़िकेशन मैसेज: वन-टाइम पासवर्ड के ज़रिए लॉग इन और वेरिफ़िकेशन प्रोसेस आसान बनाएँ. ये पासवर्ड सीधे WhatsApp पर डिलीवर किए जाते हैं और इनका सफलता रेट 96% है.3
- चैट में आसानी से ट्रांज़ेक्शन करना: WhatsApp Flows की मदद से सुरक्षित तरीके से खरीदारी करने, बुकिंग करने और फ़ॉर्म सबमिट करने की सुविधा मिलती है और इसके लिए किसी बाहरी साइट पर भी जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती
79% कंज़्यूमर किसी बिज़नेस को मैसेज तब भेजते हैं जब उन्हें भरोसा होता है कि वह बिज़नेस सही है.4
जब कस्टमर्स सुरक्षित महसूस करते हैं, तो वे ज़्यादा एंगेज होते हैं. 84% बिज़नेस का कहना है कि WhatsApp पर वेरिफ़िकेशन और यूटिलिटी मैसेज का उपयोग करने वाले कस्टमर्स की लाइफ़टाइम वैल्यू ज़्यादा होती है—यह एक ऐसी चीज़ है जिसका फ़ायदा काम पूरा होने के बाद भी मिलता रहता है.3
आपके टूर्नामेंट का काउंटडाउन
चरण 1: तैयारी (अभी → 30 दिन पहले)
फ़ाउंडेशन:
- मौजूदा WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म की क्षमताओं को ऑडिट करें
- टूर्नामेंट से मैच करने वाले 3-5 प्राथमिकता वाले इस्तेमाल के मामले पहचानें
- शेयर किए गए उद्देश्यों के लिए मार्केटिंग, कस्टमर सर्विस और IT/सुरक्षा टीमों को अलाइन करें
बनाएँ:
- मैसेज टेंप्लेट बनाएँ और मंज़ूरी के लिए उन्हें सबमिट करें
- ऑटोमेशन फ़्लो, AI के जवाबों और वेरिफ़िकेशन इंटीग्रेशन को कॉन्फ़िगर करें
- टूर्नामेंट से जुड़ी खास परिस्थितियों के लिए टीमों को ट्रेनिंग दें
- अपने Meta बिज़नेस मैसेजिंग पार्टनर के साथ सुरक्षा रिव्यू और लोड टेस्टिंग करें
चरण 2: एक्टिवेशन (टूर्नामेंट की अवधि)
लागू करें:
- मैच के पलों को ध्यान में रखते हुए, समय के हिसाब से कैंपेन चलाएँ
- ऑर्डर और डिलीवरी के बारे में कस्टमर्स को पहले से जानकारी दें
- कस्टमर की भावनाओं को समझें और उसके हिसाब से मैसेज का टोन एडजस्ट करें
- ज़्यादा बिक्री वाले सीज़न के दौरान भरोसा कायम करने के लिए वेरिफ़ाइड प्रोफ़ाइल और प्रामाणिकता का फ़ायदा उठाएँ
चरण 3: रिटेंशन (टूर्नामेंट के बाद)
बनाए रखें:
- टूर्नामेंट के दौरान आपसे एंगेज होने वाले कस्टमर्स के साथ फ़ॉलो-अप करें
- ऑप्ट-इन करने वाले नए लोगों को लंबे समय तक आपके साथ बने रहने वाले सब्सक्राइबर में बदलें
- नतीजों का विश्लेषण करें और भविष्य में होने वाले बड़े ईवेंट्स के लिए, सीखी गई बातें डॉक्यूमेंट करें
आगे के अवसर
2026 में होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान करोड़ों फ़ैन एक साथ अपने पसंदीदा खेल का जश्न मनाएँगे. एंटरप्राइज़ ब्रांड्स के लिए भी, यह साल के सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण कस्टमर एंगेजमेंट अवसरों में से एक है.
डेटा स्पष्ट है: फ़ैन WhatsApp पर हैं, वे पूरी तरह से एंगेज हैं और वे एक्शन लेने के लिए तैयार हैं. ऐसे एंटरप्राइज़ जो इस दौरान प्रासंगिक, समय पर, पर्सनलाइज़्ड और भरोसेमंद मैसेज के ज़रिए कस्टमर्स के पास पहुँचते हैं, वे सिर्फ़ ट्रांज़ेक्शन कैप्चर नहीं करते बल्कि उससे कहीं आगे जा सकते हैं. वे ऐसे संबंध बनाते हैं, जो फ़ाइनल मैच के बाद भी बने रहते हैं.
गर्मी के इस सीज़न में आपके कस्टमर्स WhatsApp पर होंगे. इस दौरान क्या आपका ब्रांड चैट का हिस्सा बनेगा?
क्या आप फ़ुटबॉल के सबसे बड़े मंच के लिए अपनी स्ट्रेटेजी बनाने के लिए तैयार हैं? शुरुआत करने के लिए WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ी गाइड डाउनलोड करें.
रेफ़रेंस
1 मार्क ज़करबर्ग, Facebook, दिसंबर 2022
2 “Beyond the Highlights: Meta Consumer Sports Research 2025,” Meta और National Research Group (NRG), सितंबर 2025
3 बिज़नेस के लिए WhatsApp का टोटल इकॉनोमिक इंपैक्ट सर्वे, Meta की ओर से Forrester Consulting द्वारा की गई स्टडी, जून 2025 (अक्टूबर 2025 को अपडेट किया गया)
4 बिज़नेस मैसेजिंग के इस्तेमाल पर की गई Kantar की रिसर्च. (Meta ने अमेरिका, फ़्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, भारत, मेक्सिको, ब्राज़ील, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, फ़िलीपींस, कनाडा, अर्जेंटीना, कोलंबिया, तुर्किये, सिंगापुर, सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब अमीरात, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 11,056 युवाओं का ऑनलाइन सर्वे शुरू किया, अप्रैल/सितंबर 2025)




