अपने बिज़नेस को स्केल करना
बिना प्लान के आगे बढ़ने से तेज़ी से बढ़ोतरी को बनाए रखने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आखिर में आपके बिज़नेस का मुनाफ़ा कम हो सकता है. आइए, बिज़नेस की ग्रोथ और उसे आगे बढ़ाने की क्षमता देखें. साथ ही यह भी देखें कि आप अपने बिज़नेस को असरदार तरीके से आगे बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं.

ग्रोथ
जैसे-जैसे आय बढ़ती है, उसके साथ-साथ खर्च भी बढ़ सकता है. उदाहरण के लिए, जैसे-जैसे आपके नए कस्टमर्स जुड़ते जाएँगे, आपको अपना बिज़नेस इनबॉक्स मैनेज करने के लिए टीम में और लोगों को शामिल करने की ज़रूरत पड़ सकती है. इससे आप ज़्यादा कस्टमर्स को सर्विस तो दे पाएँगे, लेकिन आपकी आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे आपका मुनाफ़ा सीमित हो सकता है और आगे बढ़ने में रुकावट आ सकती है.
बिज़नेस को बड़े पैमाने पर फैलाना
अपने बिज़नेस को फैलाने का मतलब है कि खर्च की तुलना में आय तेज़ी से बढ़ती है, जिससे ज़्यादा मुनाफ़ा होता है. अगर आप ज़्यादा कस्टमर्स को मैनेज करते हुए और रोज़मर्रा के कामकाज को जारी रखते हुए अपनी टीम के साइज़ को बनाए रख सकते हैं, जैसे कि मैसेजिंग टूल्स का उपयोग करके, तो आपकी कॉस्ट स्थिर रहेगी और आपका मुनाफ़ा भी बढ़ जाएगा.
अब जबकि हम बिज़नेस को फैलाने का बेसिक आइडिया समझ गए हैं, तो आइए कुछ ऐसे तरीकों पर नज़र डालें, जिनकी मदद से आप कस्टमर की संतुष्टि पर कोई बुरा असर डाल बिना अपने बिज़नेस को असरदार तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं.
अपने बिज़नेस को असरदार तरीके से आगे बढ़ाने के लिए तरक्की वाली स्ट्रेटेजी सेट करें
अभी अपना इनबॉक्स व्यवस्थित करें
WhatsApp Business ऐप का उपयोग करने से आपको बिज़नेस और पर्सनल मैसेज के लिए एक अलग इनबॉक्स मिलता है. आपके बिज़नेस के बढ़ने के साथ-साथ इससे आपको कस्टमर के साथ होने वाली बातचीत का ट्रैक रखने में मदद मिलेगी और आप अपने काम के दौरान बिज़नेस पर फ़ोकस कर पाएँगे.
इसके अलावा, ]]>कस्टमर लिस्ट]]> सेट करने और ]]>कस्टमर नोट्स]]> का उपयोग करने से आपको अलग-अलग बातचीत को ट्रैक करने में मदद मिलेगी. अभी इनबॉक्स व्यवस्थित होने का मतलब है कि जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, आप जानेंगे कि महत्वपूर्ण चैट कहाँ ढूँढें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब लिखना
आपको किन सवालों के जवाब बार-बार देने पड़ते हैं? उन सभी सवालों की एक लिस्ट बनाएँ और तैयार किए गए जवाब लिखें. ऐसा करने से आप कई तरीकों से समय बचा पाएँगे. सबसे पहले, आप अपनी वेबसाइट पर एक ‘अक्सर पूछे जाने वाले सवाल’ पेज जोड़ सकते हैं और अगर कस्टमर्स के कोई सवाल हों, तो उन्हें सीधे इस पेज पर भेज सकते हैं.
आप ऑटोमेटेड मैसेज में भी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब का उपयोग कर सकते हैं. आइए, उन तरीकों के बारे में जानें, जिनसे आप समय बचा सकते हैं और अपने बिज़नेस के साथ कस्टमर को अच्छी सर्विस दे सकते हैं.


किसी भी समय तेज़ी से जवाब देने के लिए, ऑटोमेटेड मैसेज का उपयोग करें
जब कोई कस्टमर कोई सामान्य सवाल पूछता है, तो आप उसे आसानी से जवाब देने के लिए अपने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का उपयोग पहले से सेव किए गए तेज़ जवाब के रूप में कर सकते हैं. आप ग्रीटिंग और मौजूद न होने के मैसेज भी सेट कर सकते हैं ताकि कस्टमर्स को पता चले कि आप अपने इनबॉक्स के मैसेज नहीं देख रहे हैं और यह कि आप जल्द ही उनके सवालों के जवाब देने के लिए वापस आएँगे. ग्रीटिंग मैसेज से कस्टमर्स को यह महसूस होता है कि वे आपके बिज़नेस के लिए अहम हैं.
आप अपने ग्रीटिंग मैसेज में सीधे अपने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के पेज (अगर आपका है) का लिंक दे सकते हैं, ताकि आपके जवाब का इंतज़ार करते समय कस्टमर्स उसे ब्राउज़ कर सकें. यहाँ उस तरीके के बारे में भी बताया गया है, जिससे आप जवाब दे सकते हैं और यह पक्का कर सकते हैं कि आपके कस्टमर्स को 24/7 उनके सवालों के जवाब मिलें. आइए, जानते हैं कि Business AI आपके बिज़नेस के लिए क्या कर सकता है.
Business AI को बिक्री से जुड़ी सलाह देने वाले आपके नए असिस्टेंट के रूप में काम करने दें
बिज़नेस करने वाले के तौर पर, कस्टमर के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो सकता है. Business AI* की मदद से, आप अपने AI एजेंट को कस्टमर के सवालों का जवाब देना और चैट जारी रखना सिखा सकते हैं, ताकि आप बिक्री पूरी करने और कस्टमर के साथ लंबे समय तक चलने वाले रिलेशनशिप बनाने पर ध्यान दे सकें.
आपके अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और पहले से सेव किए गए जवाब का उपयोग AI एजेंट को गाइड करने के लिए किया जा सकता है, ताकि आपको यह पता रहेगा कि चैट आपके स्टाइल में होगी. Business AI तुरंत और दोस्ताना अंदाज़ में जवाब दे सकता है, जिससे आपको पता चलता है कि आपका इनबॉक्स हर समय मैनेज किया जा रहा है, भले ही आप सो रहे हों, मूवी थिएटर में हों या कस्टमर्स से व्यक्तिगत तौर पर बात कर रहे हों.
*यह सुविधा अभी चुनिंदा मार्केट में योग्य बिज़नेस के लिए उपलब्ध है और अतिरिक्त मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली है.

