Meta
अपनी वर्कशॉप में फ़ोन उपयोग करता हुआ एक व्यक्ति

अपने सीज़नल कैंपेन को ज़्यादा से ज़्यादा असरदार बनाने के लिए 3 मुख्य सुझाव

पहला इंप्रेशन शानदार बनाएँ

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले ऐसे विज्ञापनों का उपयोग करें जिन पर क्लिक करने से यूज़र्स को WhatsApp पर आपके बिज़नेस से चैट करने के लिए बढ़ावा मिले. ये विज्ञापन Facebook और Instagram पर दिखाई दे सकते हैं. इससे आप कस्टमर्स से उनके पंसदीदा प्लेटफ़ॉर्म पर कनेक्ट कर सकते हैं.

अपनी सबसे अच्छी परफ़ॉर्मेंस दें — आपके विज्ञापन अक्सर नए ग्राहकों पर आपके बिज़नेस की फ़र्स्ट इंप्रेशन डालते हैं. क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के लिए जाने-माने तरीकों का पालन करने और आकर्षक विज्ञापन बनाने से आप इस छुट्टियों के सीज़न में एक कदम आगे रहेंगे.

बेहतरीन विज्ञापन बनाने के लिए, पक्का करें कि सभी इमेज साफ़ और पढ़ने में आसान हों. कॉल-टू-एक्शन बटन शामिल करना न भूलें, ताकि कस्टमर्स को पता रहे कि आगे क्या करना है, जैसे आपका कैटलॉग ब्राउज़ करना, खरीदारी करना या लीड फ़ॉर्म भरना.

UI का एक ग्राफ़िक उदाहरण, जिसमें AI एक चैट मैसेज का जवाब दे रहा है

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले बेहतरीन विज्ञापन बनाने के बारे में ज़्यादा जानें:

हाथ मिलाते हुए हरे रंग के हाथ

अपने विज्ञापनों को बिना किसी रुकावट के जारी रखें


और पढ़ें >

हरे रंग का बिज़नेस आइकन

बिज़नेस के लक्ष्य पाने के लिए विज्ञापनों को ऑप्टिमाइज़ करना

और पढ़ें >

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का उपयोग करके बिक्री बढ़ाएँ

और पढ़ें>

अपनी ऑडियंस को एंगेज करें

Lucky shrub प्रोफ़ाइल कैटलॉग मैनेजर का ग्राफ़िक

एंगेज रहने वाली ऑडियंस से अपना लॉयल कस्टमर बेस बढ़ाने में मदद मिल सकती है. अपने संभावित कस्टमर्स के सवालों का तुरंत जवाब देकर उनकी दिलचस्पी बनाए रखें. Business AI और तेज़ जवाब जैसे टूल्स की मदद से आप अपने बिज़नेस पर ध्यान दे सकते हैं, क्योंकि आपको पता है कि छुट्टियों के व्यस्त सीज़न में आपके इनबॉक्स का ध्यान रखा जा रहा है.

क्या आप जानते हैं? दुनिया भर में 175 मिलियन से ज़्यादा यूज़र हर दिन WhatsApp Business अकाउंट पर मैसेज भेजते हैं.

*Meta का इंटरनल डेटा

WhatsApp Business ऐप की मदद से बिज़नेस करने वालों को पर्सनल और प्रोफ़ेशनल ईमेल के लिए अलग-अलग इनबॉक्स मिलता है. Business AI या अन्य ऑटोमेटेड मैसेजिंग टूल्स के ज़रिए आप बेफ़िक्र रह सकते हैं कि आपके मैसेज का जवाब ज़रूर दिया जाएगा. लिस्ट की मदद से आप अपने प्रोफ़ेशनल इनबॉक्स में कस्टमर के मैसेज का ट्रैक भी रख सकते हैं. अपने मोबाइल से कुछ समय दूर रहें, ताकि आप छुट्टियों में दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकें.

खरीदारी को आसान बनाएँ

चैट शुरू करने और खरीदारी करने के बीच कम से कम स्टेप्स रखें, ताकि आपके कस्टमर्स के लिए खरीदारी का प्रोसेस आसान बनाया जा सके. इस प्रोसेस को आसान बनाने के कुछ तरीके हैं. एक व्यापक कैटलॉग आपके कस्टमर्स को बहुत से विकल्प और प्रोडक्ट की वह सभी जानकारी देगा, जो उन्हें खरीदारी करने के लिए चाहिए. Business AI जैसे मैसेजिंग टूल्स ग्राहकों के सवालों के जवाब देने में मदद करेंगे, ताकि बिक्री पूरी करने के लिए बातचीत आपके पास आने से पहले ही वे अपना खरीदारी का फ़ैसला ले सकें.

इसके अलावा, WhatsApp पर पेमेंट पूरा करने से आपके कस्टमर्स के लिए आपके साथ हो रही चैट को छोड़े बिना खरीदारी करना आसान हो जाता है. मैसेजिंग में लगने वाले समय को कम करें, ताकि इस छुट्टियों के मौसम में आप अपने बिज़नेस को चलाने पर ध्यान दे सकें.

*ध्यान दें: WhatsApp पर पेमेंट की सुविधा फ़िलहाल सिर्फ़ भारत और ब्राज़ील के WhatsApp यूज़र्स के लिए उपलब्ध है.

Spruce के Instagram विज्ञापन का स्क्रीनशॉट

छुट्टियों में होने वाली भीड़ के लिए पहले से तैयार रहें

अपने सीज़नल विज्ञापनों को अभी शेड्यूल करें! अपने कैंपेन की पहुँच को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाने के लिए इस लेख में दिए गए सुझावों को अपनाएँ और आम सवालों का जवाब देने के लिए मैसेजिंग टूल्स का उपयोग करें. अपना समय बचाएँ, ताकि आप दोस्तों, परिवार और अगले साल को सफल बनाने की प्लानिंग पर ध्यान दे सकें.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]