ई-कॉमर्स ग्रुप Thành Vinh Holdings ने Meta बिज़नेस पार्टनर Pancake के साथ पार्टनरशिप की. उन्होंने खरीदारी के लिए क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले ऑप्टिमाइज़ किए गए विज्ञापनों का इस्तेमाल किया, ताकि अपनी बिक्री को 1.8 गुना तक बढ़ाया जा सके और हर खरीदारी की लागत को 40% तक कम किया जा सके.
1.8 गुना
क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले ऑप्टिमाइज़ किए गए मैसेज के मुकाबले, खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
40%
क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले ऑप्टिमाइज़ किए गए मैसेज के मुकाबले, खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए हर खरीदारी की लागत में कमी आई है
उनकी स्टोरी
तेज़ी से बढ़ता हुआ ई-कॉमर्स क्षेत्र
Thành Vinh Holdings अलग-अलग तरह के ई-कॉमर्स ब्रांड का एक ग्रुप है जो कॉस्मेटिक, हेल्थकेयर और परिवार के लिए ज़रूरी चीज़ों में विशेषज्ञता रखता है. Thành Vinh Holdings ग्रुप की स्थापना साल 2015 में वियतनाम के दा नांग में हुई थी. उस समय से लेकर अब तक इस ग्रुप ने लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, फ़िलीपींस, इंडोनेशिया और सिंगापुर सहित दक्षिण पूर्व एशिया के कई अन्य देशों में अपने बिज़नेस का विस्तार किया है. साल 2025 की शुरुआत में, Thành Vinh ने मेक्सिको और अमेरिका में भी अपने बिज़नेस का विस्तार करना शुरू कर दिया.
उनका लक्ष्य
नए मार्केट में सफलता पाना
साल 2024 में जब Thành Vinh Holdings ने अपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट प्रमोट करने के लिए पहली बार मलेशिया के मार्केट में कदम रखा, तब उन्हें यह तय करने में काफ़ी मुश्किल हुई कि कस्टमर तक पहुँचने का सबसे सही माध्यम क्या हो सकता है. शुरुआती दौर में, टीम ने ऐसे WhatsApp कैंपेन चलाए जो ज़्यादा मैसेज भेजने के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए थे, लेकिन फिर उन्हें लगा इससे भी बेहतर किया जा सकता है.

“Thành Vinh Holdings के ‘क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए विज्ञापनों’ के ट्रायल से हमें शानदार नतीजे मिले. इससे यह पता चला कि यह एक बेहतरीन टूल है जिससे हमें अपने कस्टमर से और बेहतर तरीके से जुड़ने और बिज़नेस को बढ़ाने में मदद मिलती है. इस समाधान से हम अपने हर ऑर्डर की लागत को कम कर सकते हैं और बिज़नेस को और ज़्यादा प्रभावी बना सकते हैं. Thành Vinh Holdings की साल 2025 की विकास की रणनीति में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.”
Nguyen Van Tu
Business Director, Thành Vinh Holdings
उनका समाधान
खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए WhatsApp पर दिखने वाले विज्ञापन
Thành Vinh Holdings ने इससे पहले भी Meta बिज़नेस पार्टनर, Pancake के साथ पार्टनरशिप की थी और क्लिक से Messenger पर ले जाने वाले विज्ञापनों के लिए खरीदारी ऑप्टिमाइज़ेशन को टेस्ट किया था. इस तरीके का इस्तेमाल करके मिली सफलता के बाद टीम ने अगला कदम उठाते हुए, क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के लिए खरीदारी ऑप्टिमाइज़ेशन को टेस्ट किया, ताकि मलेशिया में खरीदारी करने वाले ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से कनेक्ट किया जा सके.

कंपनी ने 31 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2024 के बीच, मलेशिया के 20 साल से लेकर 65+ साल की उम्र के लोगों को ध्यान में रखते हुआ क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले फ़ोटो और वीडियो विज्ञापनों का एक कैंपेन शुरू किया. इन विज्ञापनों में Thành Vinh के TVH ब्रांड के कॉस्मेटिक सिरम दिखाए गए. यूज़र, विज्ञापन देखने के बाद उस पर क्लिक करके WhatsApp पर ब्रांड के साथ बातचीत शुरू कर सकते थे. वहाँ एक कस्टमर सर्विस एजेंट उनके सवालों के जवाब देने और ऑर्डर से जुड़ी मदद करने के लिए उपलब्ध था.
Thành Vinh ने Pancake के साथ इंटीग्रेशन में Meta के कन्वर्जन API का इस्तेमाल करके खरीदारी करने की सबसे अधिक संभावना वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए कैंपेन को ऑप्टिमाइज़ किया. कंपनी ने मलेशिया की ऑडियंस के लिए अपने प्रोडक्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, अपनी बिक्री में बढ़ोतरी की और हर खरीदारी पर अपनी लागत को कम किया.
उनकी सफलता
सफलता पाने का नया दृष्टिकोण
टीम ने Meta विज्ञापन मैनेजर में A/B टेस्ट के ज़रिए खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन के नए तरीके का इस्तेमाल किया और पाया कि:

- क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले ऑप्टिमाइज़ किए गए मैसेज के मुकाबले, खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए बिक्री में 1.8 गुना बढ़ोतरी हुई है
- क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले ऑप्टिमाइज़ किए गए मैसेज के मुकाबले, खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए क्लिक करके WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए हर खरीदारी की लागत में 40% की कमी आई है
पार्टनर की मदद से शुरुआत करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.


