क्या आप सीज़न के इस पल का फ़ायदा उठाने के लिए तैयार हैं? छुट्टियाँ, ब्लैक फ़्राइडे और 11.11 जैसे मेगा सेल डे और शॉपिंग के अन्य प्रमुख दिन किसी भी इंडस्ट्री के बिज़नेस के लिए बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं, लेकिन खास तौर पर रिटेल और ई-कॉमर्स के लिए. उपभोक्ता गतिविधि में बढ़ोतरी के ये अवधि लीड जेनरेशन के लिए स्मार्ट स्ट्रेटेजी के ज़रिए अपनी ऑडियंस और कस्टमर बेस को बढ़ाने के लिए बेहतरीन समय हैं.
जब उपभोक्ता एक्टिव रूप से डील खोजते हैं और नए प्रोडक्ट एक्सप्लोर करते हैं, तो टार्गेट किए गए लीड जनरेशन अनुभव व्यापारियों को न सिर्फ़ छुट्टियों की बिक्री के लिए, बल्कि लंबे समय तक दिलचस्पी रखने वाले संभावित कस्टमर्स का एक उपयोगी डेटाबेस बनाने में मदद कर सकते हैं. पीक-सीज़न में लीड जेनरेशन से जुड़ी कोशिशों से बिज़नेस को आय की संभावना बढ़ाने, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को सपोर्ट करने और कस्टमर के साथ लंबे समय तक चलने वाले रिलेशनशिप को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है. लेकिन आप साल के सबसे व्यस्त समय में इसे कारगर तरीके से कैसे कर सकते हैं?
मर्चेंट को क्वालिटी वाली लीड पाने, कन्वर्ट करने और बनाए रखने के लिए आसान और बड़े पैमाने पर काम करने वाले तरीकों की ज़रूरत होती है. यहाँ बिज़नेस के लिए WhatsApp की ज़रूरत पड़ेगी.
WhatsApp हॉलीडे सीज़न में लीड जेनरेट करने के लिए बिल्कुल सही है
एक स्टडी में पता चला है कि छुट्टियों के सीज़न में खरीदारी करने वाले लगभग 18,000 लोगों में से आधे लोगों ने कहा कि उन्होंने छुट्टियों के सीज़न के दौरान WhatsApp जैसे Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके ब्रांड या प्रोडक्ट्स को डिस्कवर किया.1 साथ ही, 40% लोगों का कहना है कि वे छुट्टियों के दौरान बिज़नेस मैसेजिंग का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह बिज़नेसेज़ के साथ बातचीत करने का सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है.
छुट्टियों के दौरान बिज़नेस मैसेजिंग के ज़रिए कस्टमर्स से बातचीत करना न सिर्फ़ उनके लिए सुविधाजनक है, बल्कि इससे आपके लिए भी चीज़ें आसान हो जाती हैं.
WhatsApp, WhatsApp Flows, Ads that click to WhatsApp और कई अन्य फ़ीचर्स के ज़रिए लीड जेनरेशन को आसान बनाता है. साथ ही, इसकी मदद से एंड-टू-एंड अनुभव को डिज़ाइन किया जा सकता है, जिससे लीड को आय में बदलने में मदद मिलती है.
चलिए कुछ ऐसे तरीकों पर नज़र डालें, जिनसे मर्चेंट बिज़नेस के लिए WhatsApp का उपयोग करके सीज़न के दौरान लीड जेनरेशन से जुड़ी कारगर स्ट्रेटेजी लागू कर सकते हैं.
नए कस्टमर पाकर बिक्री बढ़ाएँ
WhatsApp बातचीत के लिए एक बेहतरीन ज़रिया है. क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन शॉपिंग सीज़न के दौरान बिज़नेस के लिए बहुत असरदार टूल साबित हो सकते हैं, जब यूज़र्स ऑनलाइन होते हैं और एक्टिव तौर पर डील और आइडिया ढूँढते हैं.
आप Facebook और Instagram से क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का उपयोग करके अपने प्रोडक्ट ऑफ़र की माँग और अपने ब्रांड में लोगों की दिलचस्पी पैदा कर सकते हैं–और तब आपके बिज़नेस के साथ निजी बातचीत शुरू होती है.
इसके बाद, उसी थ्रेड में, आप मार्केटिंग मैसेज के लिए शॉपर्स से ऑप्ट-इन परमिशन माँग सकते हैं, कूपन ऑफ़र कर सकते हैं या संपर्क जानकारी जुटाने और लीड को योग्य बनाने के लिए कस्टमाइज़ किए गए या पहले से तैयार फ़्लो का उपयोग कर सकते हैं.
कस्टमाइज़ किए गए लीड जेनरेशन फ़ॉर्म को WhatsApp Flows के साथ बनाना बहुत आसान है. नीचे दिए गए उदाहरण से आप देख सकते हैं कि बिज़नेस किस तरह कस्टमर्स के लिए WhatsApp से बाहर जाए बिना जानकारी शेयर करना आसान बनाते हैं.
यहाँ बताया गया है कि ब्लैक फ़्राइडे से पहले खरीदारी के इरादे को इकट्ठा करने के लिए लीड जेनरेशन का प्रोसेस कैसा हो सकता है:

लीड जेनरेशन से जुड़ी सफलता के लिए सुझाव
लीड जेनरेशन प्रोसेस को आसान बनाने और यह पक्का करने के लिए कि आप WhatsApp पर कस्टमर पाने की अपनी कोशिशों का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठा सकें, आपको अपने बैकएंड सिस्टम के साथ इंटीग्रेशन लागू करना होगा, ताकि लीड अपने आप आपके CRM में आ जाएँ. Meta बिज़नेस मैसेजिंग पार्टनर ऐसे कस्टम इंटीग्रेशन के लिए मददगार रिसोर्स साबित हो सकता है.
और मूल्यांकन करना न भूलें! अपने विज्ञापनों से मिलने वाली लीड का मूल्यांकन करने के लिए कन्वर्जन API का फ़ायदा उठाएँ और अपनी लीड जेनरेशन परफ़ॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए A/B टेस्ट चलाएँ.
WhatsApp पर Pediasure Indonesia की लीड जनरेशन स्ट्रेटेजी के लिए असरदार मूल्यांकन बहुत महत्वपूर्ण था. बच्चों के न्यूट्रीशन से जुड़े इस ब्रांड ने टेस्ट किया कि क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों से उनकी पिछली स्ट्रेटेजी की तुलना में ज़्यादा असरदार तरीके से लीड जेनरेट हो सकती हैं या नहीं और परिणामों से पता चला कि इससे हर लीड की कॉस्ट में 64% की कमी आई.
Pediasure Indonesia की हेनी युलियान्दिनी कहती हैं, “इस एक्सपेरिमेंट के ज़रिए हमने यह देखा और मूल्यांकन किया कि क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन न सिर्फ़ हर लीड की कॉस्ट को कम कर सकते हैं, बल्कि ज़्यादा असरदार तरीके से कस्टमर्स को पाने में भी मदद कर सकते हैं.”
WhatsApp की मदद से लीड को बिज़नेस की बढ़ोतरी में बदलें
पीक-सीज़न और मेगा सेल्स डे के दौरान योग्य नए कस्टमर्स को अपनाकर आप पूरे साल फ़ायदा ले सकते हैं. लीड जेनरेशन सिर्फ़ एक तरीका है, जिससे बिज़नेस मैसेजिंग बिज़नेस पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और लोगों को पूरी कस्टमर लाइफ़साइकल के दौरान एंगेज कर सकती है.
छुट्टी और मेगा सेल डे के रिसोर्स के बारे में यहाँ ज़्यादा जानें, जहाँ आप बिज़नेस मैसेजिंग का उपयोग करने के अन्य तरीकों के बारे में जानेंगे, जिनमें ये चीज़ें शामिल हैं:
- पर्सनलाइज़ किए गए प्रमोशन
- सलाह-मशवरा करके बिक्री करना
- ऑनलाइन से ऑफ़लाइन कॉमर्स
- छोड़ी गई कार्ट को फिर से दिखाना
- ऑर्डर पूरा होने से जुड़ा कम्युनिकेशन
- क्रॉस-सेल और अपसेल करना
अभी तक बिज़नेस के लिए WhatsApp का फ़ायदा नहीं उठा रहे हैं? पहला कदम उठाएँ और साल के हर दिन और छुट्टियों के सीज़न में बेहतर परिणाम पाने और कस्टमर रिलेशनशिप बनाने की ओर कदम बढ़ाएँ.
1 YouGov की सीज़नल हॉलिडे स्टडी” (ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, वियतनाम में छुट्टियों में खरीदारी करने वाले 18-64 साल की उम्र के 17,906 शॉपर्स पर Meta द्वारा की गई ऑनलाइन स्टडी), दिसंबर 2023.




