आज साओ पाउलो में Conversations में हम बिज़नेस मैसेजिंग से जुड़े कई नए फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं, ताकि बिज़नेस के लिए WhatsApp को अपने कस्टमर्स से जुड़ने और बातचीत के ज़रिए बहुत कुछ करने का सबसे बेहतरीन तरीका बनाया जा सके.
पेश है बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ मार्केटिंग मैसेज
प्रासंगिक, समय पर और उपयोगी मैसेज भेजना, उन कस्टमर्स को फिर से एंगेज करने का सबसे अच्छा तरीका है जो आपके बिज़नेस से संपर्क करना चाहते हैं. आज से उन बिज़नेस के पास यह विकल्प होगा जो WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए विज्ञापन मैनेजर का उपयोग करते हैं, वे Meta को अपने सब्सक्राइबर्स की लिस्ट दे सकते हैं. इसके अलावा, हमारे AI सिस्टम उन प्राप्तकर्ताओं के सही सबसेट का सुझाव देंगे जिनसे वे ज़्यादा परिणाम पा सकें – जैसे किसी लीड को कन्वर्जन में बदलना या नए प्रोडक्ट के लिए जागरूकता फैलाना. इसका मतलब है कि ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ इन मार्केटिंग मैसेज का उपयोग करने वाले बिज़नेस बेहतर ROI देख सकते हैं और उनके कस्टमर्स को ऐसे मैसेज मिलेंगे जो उनके लिए ज़्यादा प्रासंगिक हैं.
उदाहरण के लिए, शुरुआती टेस्टिंग में, ब्राज़ीलियाई वित्तीय तकनीकी बिज़नेस Infinite Pay ने ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ मार्केटिंग मैसेज की तुलना अपनी मौजूदा स्ट्रेटेजी से की और पेज पर मिलने वाले हर व्यू की कॉस्ट में 30% की कमी और क्लिकथ्रू रेट में 20% की बढ़ोतरी हासिल की.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म या मार्केटिंग API का उपयोग करने वाले बिज़नेस, फ़ायदे के लिए जल्द ही पार्टनर के साथ काम कर पाएँगे.
बिज़नेस मैसेजिंग के लिए कन्वर्जन API के साथ अपने बिज़नेस के लिए बेहतर परिणाम हासिल करें
कन्वर्जन API से बिज़नेस अपनी वेबसाइट, ऐप, स्टोर या मैसेजिंग चैनल से मार्केटिंग डेटा को Meta से कनेक्ट कर सकते हैं, ताकि वे Meta के ऐप्स और प्रोडक्ट्स में विज्ञापन परफ़ॉर्मेंस का मूल्यांकन कर सकें और उसे बेहतर बना सकें. अब उपलब्ध है, बिज़नेस मैसेजिंग के लिए कन्वर्जन API बिज़नेस को आसानी से परफ़ॉर्मेंस ट्रेंड देखने की सुविधा देता है, जैसे कि क्लिक से मैसेज पर ले जाने वाले विज्ञापनों द्वारा जेनरेट की गई लीड और बिक्री. साथ ही, यह अलग-अलग स्ट्रेटेजी का A/B टेस्ट करने और विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डाउन-फ़नल विज्ञापन ऑप्टिमाइज़ेशन को एक्सेस करने में मदद करता है.
कन्वर्जन API पहले वेब, ऐप और ऑफ़लाइन ईवेंट पर काम करता था, और अब इसका विस्तार WhatsApp पर मैसेजिंग ईवेंट पर काम करने के लिए किया जा रहा है. बिज़नेस मैसेजिंग के लिए, यह हमारे नए खरीदारी ऑप्टिमाइज़ेशन की सुविधा देता है, जिससे विज्ञापनदाताओं को ज़्यादा बिक्री बढ़ाने और खरीदारी करने वाले कस्टमर्स तक पहुँचकर कॉस्ट कम करने की सुविधा मिलती है.
WhatsApp पर बिज़नेस के लिए AI की सुविधा शुरू की जा रही है
मार्क ज़करबर्ग ने बताया कि, “हमारी योजना सिर्फ़ एक AI असिस्टेंट बनाना ही नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य कई अलग-अलग तरह के AI तैयार करना है, जिनसे अलग-अलग कामों में मदद मिल सके और उनमें बिज़नेस के लिए मदद करना भी शामिल है. हर बिज़नेस के पास एक ऐसा एजेंट होना चाहिए जो कस्टमर्स से बात कर सके, उन्हें सपोर्ट दे सके और खरीदारी में मदद कर सके.”
WhatsApp Business ऐप के यूज़र्स के लिए, हम जल्द ही Meta के AI सपोर्ट की टेस्टिंग शुरू करेंगे, ताकि छोटे बिज़नेसेज़ को कस्टमर्स के मैसेजेस के जवाब देने, एंगेज करने वाले विज्ञापन बनाने और हमारे बिज़नेस टूल्स का इस्तेमाल करने में मदद मिल सके.
- सबसे पहले, बिज़नेस कस्टमर्स को सपोर्ट देने और प्रोडक्ट बेचने के लिए अपनी चैट में AI को एक्टिवेट कर पाएँगे. इससे उनकी सर्विस की क्वॉलिटी और स्पीड में काफ़ी बेहतर हो सकती है.
- बिज़नेस को ऐसे Facebook या Instagram विज्ञापन बनाते समय भी AI की मदद मिलेगी, जिन पर क्लिक करते ही WhatsApp चैट शुरू हो जाती है, ताकि वे ज़्यादा आसानी से और असरदार तरीके से कस्टमर्स को अपने मैसेजिंग अनुभव तक पहुँचा सकें.
- आखिर में, हम ऐसे तरीके तलाश रहे हैं जिनसे बिज़नेस सीधे WhatsApp Business ऐप में AI से बातचीत कर सकें, सवाल पूछ सकें और फ़ीचर्स का इस्तेमाल करने से जुड़ी मदद पा सकें – जैसे कि अगर वे तेज़ी से जवाब देने या कैटलॉग आइटम जोड़ने का तरीका जानना चाहते हैं.
आने वाले कुछ महीनों में हम चुनिंदा बिज़नेस के साथ इन फ़ीचर्स की टेस्टिंग करेंगे और उसके बाद ही हम इन्हें WhatsApp Business ऐप का उपयोग करने वाले अन्य बिज़नेस के लिए उपलब्ध कराएँगे.
WhatsApp पर Meta Verified के साथ विश्वसनीयता बढ़ाएँ
हम आज से ब्राज़ील, भारत, इंडोनेशिया और कोलंबिया में WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करने वाले छोटे बिज़नेसेज़ के लिए Meta Verified को लॉन्च कर रहे हैं. Meta Verified के साथ हम बिज़नेस के लिए WhatsApp पर मौजूदगी दर्ज करना, कस्टमर्स का भरोसा जीतना और अपने ब्रांड को बढ़ाना आसान बना रहे हैं, ताकि लोग ज़्यादा भरोसे के साथ उनसे संपर्क कर सकें.
Meta Verified के लिए योग्य बिज़नेस, जो हमारे वेरिफ़िकेशन चेक पास करते हैं, उन्हें वेरिफ़ाइड बैज मिलेगा जिससे कोई और होने का दिखावा करने वाले लोगों से सुरक्षा, अकाउंट सपोर्ट और वेरिफ़ाइड चैनल के साथ ही प्रीमियम फ़ीचर्स का एक्सेस मिलेगा. इन फ़ीचर्स में कस्टम WhatsApp पेज शामिल होगा, जिसे वेब सर्च के ज़रिए आसानी से खोजा जा सकता है. साथ ही, बेहतर मल्टी-डिवाइस सपोर्ट की सुविधा मिलेगी, ताकि कर्मचारी कस्टमर्स को जवाब दे सकें और उन्हें बेहतर सर्विस दे सकें. आपको ऐप में ही Meta Verified को सब्सक्राइब करने का विकल्प दिखेगा और साथ ही यह भी दिखेगा कि आपके लिए कौन-सी Meta Verified सब्सक्रिप्शन टूलकिट सही रहेगी. हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि Meta Verified से बिज़नेस को क्या फ़ायदा होता है, ताकि हम ज़्यादा बिज़नेस और देशों तक इसकी सुविधा जल्द पहुँचा सकें.
पेश है WhatsApp Business ऐप पर मार्केटिंग मैसेज की सुविधा
इंडोनेशिया और मेक्सिको के साथ-साथ कई देशों में WhatsApp Business ऐप के यूज़र्स के लिए, हम अब ऐसे फ़ीचर लेकर आ रहे हैं जिनके ज़रिए वे अपने कस्टमर्स को तेज़ी से और ज़्यादा प्रभावी तरीके से मार्केटिंग मैसेज भेज सकेंगे. कई कस्टमर्स को एक ही मैसेज मैन्युअल तरीके से भेजने के बजाय, इस ऑप्शनल और पेमेंट वाले फ़ीचर की मदद से बिज़नेस पर्सनल मैसेज के ज़रिए ज़्यादा ऑडियंस तक पहुँच सकते हैं. इन मैसेज में कस्टमर का नाम और कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले कॉल टू एक्शन बटन शामिल होते हैं और मैसेज भेजने का दिन और समय शेड्यूल किया जा सकता है. बिज़नेस, इन मैसेज को चुनिंदा कस्टमर्स की लिस्ट को भेज सकते हैं, जैसे कि वे कस्टमर जिन्हें चुनिंदा लेबल (जैसे कि “VIP कस्टमर्स” या “नए कस्टमर्स”) दिया गया है और फिर इनसाइट मीट्रिक (जैसे कि पढ़े गए मैसेज और जवाब देने का रेट) के ज़रिए देख सकते हैं कि वे कैसा परफ़ॉर्म कर रहे हैं. हम इसे इसी साल दुनिया भर के और देशों में लेकर आएँगे.

पेश है WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर कॉलिंग की सुविधा
कस्टमर्स बिज़नेस के साथ चैट करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन चाहते हैं, इसलिए हम लोगों को यह सुविधा दे रहे हैं कि वे WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिज़नेस को क्विक टैप के ज़रिए कॉल कर सकें. जब किसी कस्टमर की ट्रैवल से जुड़ी कोई मुश्किल रिक्वेस्ट है या वे अपने बैंक में नया अकाउंट खोलने के बारे में मदद पाना चाहते हैं, तो बस एक छोटी-सी कॉल करके आप आसानी से मदद पा सकते हैं. हमने इस फ़ीचर को टेस्ट करना अभी शुरू ही किया है और आने वाले कुछ महीनों में यह फ़ीचर ज़्यादा बिज़नेसेज़ के लिए उपलब्ध हो जाएगा. आने वाले समय में, हम बिज़नेस को यह सुविधा भी देंगे कि वे कस्टमर्स को परमिशन देने के बाद सीधे कॉल कर सकें.
हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इन नए फ़ीचर से आपके बिज़नेस को ज़्यादा प्रासंगिक कनेक्शन बनाने, कस्टमर रिलेशनशिप को बेहतर बनाने और जीवनचक्र के दौरान आगे बढ़ने में कैसे मदद मिलती है.




