इस रिटेल चेन ने Yellow.ai के साथ पार्टनरशिप की, ताकि वह कई WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म सॉल्यूशन का उपयोग कर सके—जिनमें मार्केटिंग मैसेज और यूटिलिटी मैसेज शामिल हैं—जिससे इसके लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए कस्टमर एंगेजमेंट बढ़ी, इसके प्रमोशन डिजिटल हुए और कई अन्य चीज़ें हुईं.
10X
सभी अन्य मार्केटिंग चैनल जैसे कि सोशल मीडिया, SMS और पेमेंट वाले विज्ञापनों की तुलना में WhatsApp पर मैसेज के लिए ज़्यादा एंगेजमेंट*
79%
WhatsApp पर मैसेज पढ़े जाने की दर*
4 मिलियन+
लॉयल्टी प्रोग्राम साइनअप को WhatsApp को एट्रिब्यूट किया गया*
*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जा सकते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.
उनकी स्टोरी
अल्ट्रा मॉडर्न सुविधाएँ
LuLu Hypermarkets संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया और अन्य जगहों पर शॉपर्स को अत्याधुनिक सुविधाएँ देता है. LuLu ने पारंपरिक रिटेल अनुभव को नया रूप दिया है. उन्होंने फ़्रेश फ़ूड, इलेक्ट्रॉनिक्स, फ़र्नीचर, कपड़े और अन्य चीज़ों की बिक्री के अलावा, फ़ूड कोर्ट, बच्चों के लिए खेलने के क्षेत्र, मनी एक्सचेंज काउंटर और अन्य सुविधाजनक सुविधाएँ जोड़कर कामयाबी हासिल की है.
उनका लक्ष्य
मॉडर्न रीटेल के लिए मॉडर्न मार्केटिंग
कंपनी ऐसा नया मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस अनुभव देना चाहती थी, जो उनके स्टोर के मॉडर्न लुक और फ़ील से मैच करता हो, इसलिए उन्होंने अलग-अलग WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म सॉल्यूशन लागू करके अपने मार्केटिंग के तरीके में सुधार करने के लिए, बिज़नेस ऑटोमेशन में विशेषज्ञता रखने वाले Meta बिज़नेस पार्टनर Yellow.ai के साथ पार्टनरशिप की. इसमें WhatsApp मार्केटिंग मैसेज और यूटिलिटी मैसेज शामिल थे.

“WhatsApp की मदद से हम अपने कई सबसे ज़रूरी प्रमोशन और सेवाओं को उस प्लेटफ़ॉर्म पर ला सके, जिस पर हमारे कस्टमर पहले से ही एक्टिव हैं. WhatsApp पर मार्केटिंग और यूटिलिटी मैसेज के ज़रिए कस्टमर्स से सीधे संपर्क करके, हम उन्हें उनके हिसाब से एंगेज कर पा रहे हैं. साथ ही, हमारा भरोसेमंद WhatsApp चैनल कस्टमर्स के लिए अपने लॉयल्टी प्लान की जानकारी एक्सेस करना, नए ऑफ़र देखना, अपने ऑर्डर ट्रैक करना वगैरह आसान बनाता है.”
Vineeth Vipin
Group Head of Digital Marketing, LuLu Hypermarket
उनका समाधान

ऑफ़लाइन अनुभवों को डिजिटल बनाना
पहले ऑफ़लाइन रणनीतियों को WhatsApp पर पूरी तरह से ऑनलाइन अनुभव में बदलकर, LuLu ने अपने कई सबसे महत्वपूर्ण प्रमोशन और सेवाओं को पूरी तरह से डिजिटल बना दिया, जिनमें कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम, प्रिंट सर्कुलर और स्टोर में कस्टमर सपोर्ट शामिल हैं. टीम ने WhatsApp के ज़रिए रियल-टाइम ग्रॉसरी ऑर्डर की सुविधा भी चालू की और डिलीवरी कन्फ़र्म करने व ज़रूरत पड़ने पर डिलीवरी का समय बदलने के लिए WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज भेजे.
ब्रांड की ओर से मैसेज में भेजे गए लिंक पर क्लिक करने या WhatsApp पर LuLu के चैनल को एक्सेस करने के बाद, कस्टमर्स मुख्य मेनू पर जाकर नए ऑफ़र देख सकते हैं, अपने लॉयल्टी पॉइंट चेक कर सकते हैं, अपने लॉयल्टी कार्ड की जानकारी पा सकते हैं, रसीदें देख सकते हैं और नज़दीकी स्टोर ढूँढ सकते हैं.
LuLu ने अपने कस्टमर सेगमेंटेशन डेटा के आधार पर ऑटोमेटेड रीटार्गेटिंग के लिए WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज का उपयोग भी किया. साथ ही, लाइव और ऑटोमेटेड WhatsApp मैसेजिंग के ज़रिए रियल-टाइम कस्टमर सपोर्ट की सुविधा दी और अपने सालाना LuLu Hypermarket Walkathon जैसे लोकप्रिय लीड ईवेंट के लिए कस्टमर्स को प्रमोट और रजिस्टर किया.
उनकी सफलता
अन्य मार्केटिंग चैनल की तुलना में ज़्यादा एंगेजमेंट
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने के पहले 15 महीनों (1 जनवरी, 2024–31 मार्च, 2025) में, LuLu Hypermarket ने अपने अन्य मार्केटिंग चैनलों की तुलना में यहाँ ज़्यादा एंगेजमेंट हासिल किया. कंपनी ने यह भी बताया कि सभी प्रमोशन को WhatsApp पर लाने से उन्हें लाखों डॉलर की बचत हुई, क्योंकि अब उन्हें मार्केटिंग सर्कुलर प्रिंट करने की ज़रूरत नहीं पड़ी.

- सोशल मीडिया, SMS और पेमेंट वाले विज्ञापनों सहित अन्य सभी मार्केटिंग चैनल की तुलना में WhatsApp पर मैसेज के लिए 10 गुना ज़्यादा एंगेजमेंट*
- WhatsApp पर 79% मैसेज पढ़े जाते हैं*
- WhatsApp के ज़रिए 4 मिलियन से ज़्यादा लॉयल्टी प्रोग्राम साइन अप किए गए*
*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जा सकते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.
“LuLu ने न सिर्फ़ नया चैनल अपनाया, बल्कि उन्होंने इस बात पर फिर से विचार किया कि बेहतरीन कस्टमर अनुभव कैसा होना चाहिए. इस तरह के WhatsApp सॉल्यूशन इस बात को फिर से परिभाषित करने में मदद करते हैं कि बिज़नेस किस तरह कनेक्ट करते हैं, कन्वर्ट करते हैं और स्केल करते हैं.”
Rahul Yadav,
Head of Business – MEA, Yellow.ai
पार्टनर की मदद से शुरुआत करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.



