Meta

बुनियादी बातें

WhatsApp Business ऐप के ज़रिए डिजिटल स्टोरफ़्रंट बनाना

WhatsApp Business ऐप को फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें ऐसे टूल मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं, लोगों का भरोसा जीत सकते हैं और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते हैं. इस छोटे से वीडियो में आपको बिज़नेस प्रोफ़ाइल बनाने, कैटलॉग बनाने, ग्रीटिंग और उपलब्ध न होने का मैसेज सेट करने जैसे कई काम करने का तरीका बताया गया है.

WhatsApp Business के बारे में जानें

WhatsApp Business के बारे में जानें

  • अपने प्रोडक्ट दिखाने के लिए आसानी से बेहतरीन दिखने वाला डिजिटल स्टोरफ़्रंट और कैटलॉग बनाने का तरीका जानें

  • जानें कि ग्रीटिंग और उपलब्ध न होने के मैसेज क्यों ज़रूरी हैं और इनका उपयोग कैसे करें

  • ऑटोमेटेड मैसेज का इस्तेमाल करने का सबसे बेहतर तरीका जानें, ताकि कस्टमर्स को आपके जवाब के लिए इंतज़ार न करना पड़े

इस छोटे से वीडियो में आपको बेहतरीन बिज़नेस प्रोफ़ाइल आदि बनाने का तरीका बताया गया है.

अपनी बिक्री और अपना बिज़नेस बढ़ाएँ

WhatsApp Business ऐप से मिलने वाले सभी फ़ायदों के बारे में जानें

ऐनिमेशन वाला एक दृश्य, जिसमें बिज़नेस करने वाला व्यक्ति फ़ोन की स्क्रीन से बाहर निकलकर कस्टमर से हाथ मिला रहा है

रिलेशनशिप बनाएँ और भरोसा कायम करें. सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म पर प्रोफ़ेशनल बिज़नेस प्रोफ़ाइल बनाकर आप कस्टमर्स का विश्वास जीत सकते हैं और उस भरोसे को कायम रख सकते हैं. ऐप का इस्तेमाल करके, तुरंत कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध कराएँ और कस्टमर के साथ लंबे समय तक बने रहने वाला भरोसा कायम करें.

स्मार्ट तरीके से काम करें. ऐप को आपका काम करने दें और अपना समय बचाएँ. कस्टमर्स को ऑटोमेटेड तेज़ जवाब और उपलब्ध न होने का मैसेज भेजें, ताकि आपसे कोई मौका न छूटे. महत्वपूर्ण चैट को तुरंत व्यवस्थित करने, फ़िल्टर करने और ढूँढने के लिए लेबल का उपयोग करें.

समुद्र तट पर अपने फ़ोन में देखकर मुस्कुराती हुई महिला का ऐनिमेशन
एक आदमी अलग-अलग सामान से भरे हुए बॉक्स का स्टैक बना रहा है, जिन्हें वह बेचने वाला है

ज़्यादा बिक्री करें और तरक्की हासिल करें. कस्टमर्स के लिए खास ऑफ़र और क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों वगैरह के ज़रिए लोगों की नज़र में आएँ, विज्ञापन दिखाएँ और बिक्री बढ़ाएँ. अपना प्रोडक्ट कैटलॉग दिखाएँ, साथ ही ऐप में ऑर्डर और पेमेंट भी लें.1

1सभी मार्केट में उपलब्ध नहीं है.

ऐप डाउनलोड करें

WhatsApp Business ऐप को फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें ऐसे टूल मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं, लोगों का भरोसा जीत सकते हैं और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते हैं. इसमें वे सभी चीज़ें हैं जो आपको WhatsApp के बारे में पसंद हैं और उससे भी कहीं ज़्यादा.

WhatsApp Business ऐप के रिसोर्स

उन सभी तरीकों के बारे में जानें जिनकी मदद से आप WhatsApp Business ऐप का उपयोग करके किसी व्यक्ति के कस्टमर बनने के सफ़र के हर पड़ाव पर उनके साथ बेहतर रिलेशनशिप बना सकते हैं और अपने बिज़नेस का फ़ायदा बढ़ा सकते हैं.

मोबाइल और बैग लिए हुए एक महिला सड़क पर पैदल जा रही है
एक पुरुष और एक महिला, एक दूसरी महिला की लैपटॉप स्क्रीन को देख रहे हैं कि वह क्या शेयर कर रही हैं

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]