WhatsApp Business ऐप की मदद से समय बचाते हुए बेहतर काम करना
जानें कि WhatsApp Business ऐप आपके फ़ोन को एक डायनेमिक बिज़नेस टूल में कैसे बदल देता है, जिससे आपको सीधे अपने फ़ोन से कस्टमर्स से कनेक्ट होने, बातचीत को ऑटोमेट करने और अपने ब्रांड को बढ़ाने में मदद मिलती है.

पर्सनल और बिज़नेस मैसेज को अलग रखें
अब आपके पर्सनल मैसेज और बिज़नेस से जुड़े मैसेज कभी मिक्स नहीं होंगे. WhatsApp Business ऐप में आपके फ़ोन पर आपके बिज़नेस से जुड़ी सभी बातचीत के लिए एक खास जगह होती है, ताकि जब भी ज़रूरी हो, आप अपने कस्टमर्स पर ध्यान दे सकें. अपनी पर्सनल और बिज़नेस चैट के बीच आसानी से स्विच करें, इससे आप कहीं से भी अपने काम को व्यवस्थित रख सकते हैं.
अगर आप Meta विज्ञापन मैनेजर का उपयोग करते हैं, तो आप अपने Meta Business Suite इनबॉक्स के ज़रिए भी WhatsApp मैसेज को एक्सेस कर सकते हैं. WhatsApp Business ऐप के ज़रिए अपना इनबॉक्स सेट करें, ताकि आप कहीं से भी, कभी भी कॉन्टैक्ट और कस्टमर की चैट को मैनेज कर सकें. अपना कनेक्शन एक्टिव रखने के लिए, हर 14 दिन में कम से कम एक बार ऐप खोलना न भूलें.
सीधे अपने फ़ोन से अपने बिज़नेस को ऑटोमेट करें
सभी मेहनत वाले काम अपने फ़ोन पर छोड़ दें. WhatsApp Business ऐप में कई तरह के फ़ीचर हैं, जिनकी मदद से आप कस्टमर्स को तुरंत और असरदार तरीके से जवाब दे सकते हैं, भले ही आप कहीं भी हों. तेज़ जवाब, ग्रीटिंग मैसेज और उपलब्ध न होने का मैसेज भेजकर आप अपने कस्टमर्स को तुरंत जवाब दे सकते हैं. WhatsApp पर Meta Business Agent सामान्य सवालों के जवाब अपने-आप देता है,ताकि आप बिक्री बढ़ाने और रिलेशनशिप बनाने पर ध्यान दे सकें.
इन टूल की मदद से, आप अपने इनबॉक्स से ब्रेक ले सकते हैं और भरोसा कर सकते हैं कि आपका बिज़नेस अब भी सबसे अच्छी सर्विस दे रहा है.



कहीं भी, कभी भी भरोसा कायम करें और प्रोफ़ेशनल बने रहें
भरोसा कायम करके आप नए कस्टमर को आकर्षित कर सकते हैं, ताकि वे बार-बार आपके पास आते रहें. WhatsApp Business ऐप की मदद से आप इन तरीकों से कस्टमर्स का भरोसा जीत सकते हैं. सबसे पहले, अगर आपने अपनी बिज़नेस प्रोफ़ाइल में बिज़नेस की सभी जानकारी दी हुई है, तो कस्टमर्स उसे आसानी से देख सकते हैं. सभी अहम और पूरी जानकारी वाले, स्पष्ट कैटलॉग और प्रोडक्ट की स्पष्ट फ़ोटो से उन्हें आपके प्रोडक्ट को ब्राउज़ करने और खरीदारी का फ़ैसला लेने में मदद मिलती है.
इसके अलावा, Meta Verified होने से कस्टमर्स आपके बिज़नेस पर भरोसा कर पाते हैं, जो कि खरीदारी करने के लिए ज़रूरी होता है. सब्सक्राइब करने पर आपको वेरिफ़ाइड बैज (नीले रंग का चेकमार्क) और अतिरिक्त टूल्स की एक्सेस मिलती है, जिनसे आप अपने ब्रांड को सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी ऑडियंस के साथ ज़्यादा कारगर तरीके से इंटरैक्ट कर सकते हैं.
कहीं से भी सबसे अच्छी कस्टमर सर्विस दें
क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की मदद से आप इंटरनेट पर नए कस्टमर तक पहुँच सकते हैं. संभावित कस्टमर्स को आपके बिज़नेस के साथ चैट शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करें. ऑटोमेटिक मैसेजिंग टूल्स (जैसे कि तेज़ जवाब, ऑटोमेटेड मैसेज और Meta Business Agent) के ज़रिए, आप अपने कस्टमर्स को तुरंत और उपयोगी जवाब दे सकते हैं.
आप नोट्स टूल का उपयोग करके भी कस्टमर को बेहतर अनुभव दे सकते हैं. ]]>कस्टमर की प्रोफ़ाइल में नोट्स जोड़ने से]]> आप ज़रूरी विवरण और कस्टमर की जानकारी याद रख पाएँगे, ताकि आप उनके साथ अपने आगे के इंटरैक्शन को पर्सनलाइज़ कर पाएँ.



WhatsApp Business ऐप की मदद से काम और ज़िंदगी के बीच तालमेल बनाएँ
WhatsApp Business ऐप, आपको काम और निजी ज़िंदगी के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, यहाँ तक कि त्यौहारों और छुट्टियों के सीज़न जैसे व्यस्त समय में भी. एक से ज़्यादा डिवाइस के सपोर्ट से, आपकी टीम आपके उपलब्ध न होने पर कस्टमर के मैसेज को मैनेज कर सकती है. इससे यह पक्का होता है कि आपका बिज़नेस हर समय जवाब देने के लिए एक्टिव रहता है. अपने WhatsApp Business अकाउंट की एक्सेस को कई लोगों के साथ शेयर करके आप तेज़ी से जवाब देने का काम उन्हें असाइन कर सकते हैं, ताकि आपके मौजूद न होने पर भी आपका बिज़नेस आसानी से चलता रहे.

