Meta, यूज़र की वेरिफ़िकेशन रिक्वेस्ट को पूरा करने के लिए अपने सभी प्लेटफ़ॉर्म पर WhatsApp के ज़रिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजता है. इससे Instagram पर अकाउंट रिकवरी में 20% और Facebook पर अकाउंट रिकवरी में 11% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Instagram पर नए अकाउंट बनाने के मामले में 9% की बढ़ोतरी हुई है. यह सब WhatsApp के ज़रिए OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजने की वजह से संभव हुआ है.
20%
की बढ़ोतरी – Instagram पर अकाउंट रिकवरी की संख्या बढ़ी है*
11%
की बढ़ोतरी – Facebook अकाउंट रिकवरी की संख्या बढ़ी है*
9%
की बढ़ोतरी – Instagram पर पहले से ज़्यादा नए अकाउंट बनाए गए हैं**
*Source: Meta internal data, January 23-February 21, 2025. **Source: Meta internal data, January 23-February 19, 2025.
उनकी स्टोरी
लोगों को उनकी पसंद की चीज़ों से कनेक्ट करना
Meta लोगों के बीच कनेक्शन को नया रूप देता है और ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार करता है जो इसे मुमकिन बना सके. दुनिया भर के करोड़ों लोग, Meta की अलग-अलग टेक्नोलॉजी जैसे कि Facebook, Messenger, Instagram, WhatsApp और Threads का इस्तेमाल करते हैं.
उनका लक्ष्य
अकाउंट आसानी से ऐक्सेस करना
जब लोग Meta टेक्नोलॉजी जैसे कि Facebook या Instagram को ऐक्सेस करने की कोशिश करते हैं या नया अकाउंट बनाने, पासवर्ड रिकवर करने या टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन करने की कोशिश करते हैं, तो Meta उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए SMS (शॉर्ट मैसेज सर्विस) जैसे अन्य चैनलों के माध्यम से वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजता है, ताकि उनकी पहचान वेरिफ़ाई की जा सके. वेरिफ़िकेशन प्रोसेस संवेदनशील होता है और इसलिए Meta अपनी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए इस प्रोसेस को आसान और ज़्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम करता रहता है.

“रिसर्च से पता चलता है कि आमतौर पर लोग SMS को नज़रअंदाज़ कर देते हैं या फिर उन पर भरोसा नहीं करते और ज़्यादातर लोग तो मैसेज भेजने के लिए SMS का इस्तेमाल ही नहीं करते. ऐसा शायद बहुत ज़्यादा संख्या में मिलने वाले स्पैम मैसेज की वजह से होता है. हमें अन्य समस्याओं की वजह से हो रहे नुकसान भी दिखने लगे: कभी-कभी SMS डिलीवर होने में देरी हो जाती है या मैसेज डिलीवर नहीं हो पाता है. इन वजहों से वेरिफ़िकेशन प्रोसेस में ज़्यादा समय लगता है. इनमें न तो बिज़नेस की ब्रांडिंग होती है और न ही इंटरएक्टिविटी के फ़ीचर मौजूद होते हैं या फिर, एक ही थ्रेड में बातचीत करने की सुविधा भी नहीं होती है. इसके अलावा, मैसेज फ़ॉरवर्ड या कॉपी किए जा सकते हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर बड़े बिज़नेस के लिए सुरक्षा और धोखाधड़ी से जुड़े खतरे बढ़ जाते हैं. साथ ही, खर्चों को नियंत्रित करना भी हमारी प्राथमिकता थी, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय SMS की कीमतें भी लागतार बढ़ रही हैं.”
Robert d’Apice
VP, Product Management, Meta
उनका समाधान
OTP भेजने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करना
पहले, जब Meta को किसी व्यक्ति का वेरिफ़िकेशन करना होता था, तो कंपनी सबसे पहले उस व्यक्ति को SMS भेजती थी — मतलब, मोबाइल नेटवर्क पर शार्ट टेक्स्ट मैसेज भेजा जाता था. SMS डिलीवर होने में देरी हो सकती है और यह डिलीवरी का सही संकेत नहीं होता है. इसके साथ ही अन्य समस्याएँ भी हैं. Meta के प्रोडक्ट लीडर यह मानते हैं कि अगर सुरक्षित वेरिफ़िकेशन प्रोसेस को प्राथमिकता दी जाती है और यूज़र को बेहतरीन अनुभव दिया जाता है, तो कंपनी लोगों को अपनी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने के लिए तुरंत और आसानी से वापस ला सकती है, जैसे कि: WhatsApp पर OTP वेरिफ़िकेशन प्रोसेस.

बेहतरीन सुरक्षा और यूज़र अनुभव
WhatsApp के माध्यम से OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजने के शुरुआती कदम के रूप में, Meta की टीम ने कई ऐसे फ़ीचर उपलब्ध कराए हैं, जिससे लोग Meta की टेक्नोलॉजी पर मौजूद अपने सभी अकाउंट सुरक्षित रूप से ऐक्सेस कर सकते हैं:
- सुरक्षा. WhatsApp पर भेजे जाने वाले OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज एन्क्रिप्टेड होते हैं. इन्हें व्यक्ति के सिर्फ़ प्राइमरी डिवाइस पर भेजा जाता है और इन्हें कॉपी या फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता. इससे, अकाउंट ऐक्सेस करना और वेरिफ़िकेशन प्रोसेस काफ़ी सुरक्षित हो जाता है. इससे धोखाधड़ी से जुड़े मामलों और ट्रैफ़िक की लागतों को कम करने में मदद मिलती है.
- कवरेज: टीम के अनुसार, दुनियाभर में WhatsApp का इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाना ही इसे वेरिफ़िकेशन के लिए एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म बनाता है. WhatsApp पर OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज मुख्य रूप से सिर्फ़ उन्हीं डिवाइस पर भेजा जाता है, जिन पर WhatsApp इंस्टॉल होता है (ध्यान दें: Meta ऐसी किसी भी जानकारी का इस्तेमाल नहीं करता जिससे यह पता लगाया जा सके कि कोई नंबर WhatsApp अकाउंट से जुड़ा हुआ है या नहीं). जब WhatsApp पर OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजा जाता है, तो यह तुरंत पता चल जाता है कि मैसेज डिलीवर हुआ है या नहीं. इससे, तुरंत अन्य ऑप्शन पर स्विच किया जा सकता है जैसे कि (SMS या ईमेल).
- इस्तेमाल करने में आसान. OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज के ज़रिए मिलने वाले इंटरएक्टिव और आसान फ़ीचर का इस्तेमाल करके लोगों को तुरंत वेरिफ़ाई किया जा सकता है. इससे वेरिफ़िकेशन प्रोसेस आसानी से पूरा किया जा सकता है. WhatsApp पर मैसेज एक ही थ्रेड में दिखते हैं, ताकि लोग तुरंत देख सकें कि वे किसके साथ बातचीत कर रहे हैं. वन-टैप ऑटोफ़िल वाले OTP के ज़रिए अकाउंट तुरंत और आसानी से ऐक्सेस किए जा सकते हैं. साथ ही, ज़ीरो-टैप ऑप्शन की मदद से ऐप स्विच करने और वेरिफ़िकेशन कोड को मैन्युअल रूप से डालने की ज़रूरत खत्म हो जाती है.
How it works
Meta ने 2023 में, अपनी टेक्नोलॉजी के लिए WhatsApp पर OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजना शुरू किया. जब किसी व्यक्ति को Facebook, Messenger, Instagram या Threads पर अपना अकाउंट सर्च या ऐक्सेस करना होता है, तो वह अपना मोबाइल फोन नंबर, यूज़रनेम (Instagram पर) या ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करके अकाउंट सर्च कर सकता है. एक बार व्यक्ति की पहचान हो जाने पर, उनके WhatsApp अकाउंट पर OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजा जाता है.
अगली स्क्रीन पर कोड डालने से उन्हें अगला स्टेप फ़ॉलो करने का ऐक्सेस मिल जाता है, जैसे कि उनके अकाउंट के लिए नया पासवर्ड बनाना. अगर कोड मेल नहीं खाता है, तो व्यक्ति को ईमेल या SMS के ज़रिए कोड पाने का ऑप्शन दिया जाता है.
उनकी सफलता
ज्यादा अकाउंट वेरिफ़ाई किए गए
Meta, सुरक्षा फ़ीचर्स, फ़ोन नंबर वेरिफ़िकेशन रेट, बेहतर यूज़र अनुभव, डिलीवरी रेट, WhatsApp वेरिफ़िकेशन के लिए OTP मैसेज का ज़्यादा से ज़्यादा लोगों और कस्टमर्स तक पहुँचना, अकाउंट रिकवरी में बढ़ोतरी होना और Facebook और Instagram पर नए अकाउंट बनाए जाने का क्रेडिट लेता है, इनमें शामिल हैं:

- Instagram पर अकाउंट रिकवरी के मामलों में 20% की बढ़ोतरी हुई है. WhatsApp पर OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजे जाने की वजह से ऐसा हो पाया है*
- Facebook पर अकाउंट रिकवरी के मामलों में 11% की बढ़ोतरी हुई है. WhatsApp पर OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजे जाने की वजह से ऐसा हो पाया है*
- Instagram पर नए अकाउंट बनाने में 9% की बढ़ोतरी हुई है. WhatsApp पर OTP वेरिफ़िकेशन मैसेज भेजे जाने की वजह से ऐसा हो पाया है*
*Source: Meta internal data, January 23-February 21, 2025. **Source: Meta internal data, January 23-February 19, 2025.
“हमने यह देखा है कि WhatsApp पर वेरिफ़िकेशन के लिए OTP भेजे जाने के कई फ़ायदे हैं. इनमें, यूज़र को बेहतरीन अनुभव मिलना, भरोसेमंद और सुरक्षित डिलीवरी, ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचना और कस्टमर को एंगेज रखने जैसी चीज़ें शामिल हैं. इन फ़ीचर्स का इस्तेमाल करके हमने डिलीवरी और कन्वर्जन रेट को बेहतर बनाया है और इस वजह से, लोग हमारी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए दोबारा हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर आ रहे हैं.”
Francisco Varela
VP, Growth Business Team, Meta
पार्टनर की मदद से शुरुआत करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.


