Meta

Business प्लेटफ़ॉर्म

Vita Green

मार्केटिंग, बिक्री और कस्टमर सर्विस के लिए सिंगल मैसेजिंग सॉल्यूशन के साथ कारगरता बढ़ाना

Vita Green स्टोर का बाहरी भाग
Vita Green का लोगो

ब्रांड

Omnichat का लोगो

WhatsApp Business सॉल्यूशन प्रोवाइडर

Vita Green Group ने Omnichat के साथ पार्टनरशिप की, ताकि अपनी मार्केटिंग, बिक्री और कस्टमर सर्विस टीमों के लिए WhatsApp Business API को लागू किया जा सके. इसके लिए उन्होंने एक यूनिफ़ाइड सॉल्यूशन तैयार किया, जिसने ज़्यादा मैसेज क्लिकथ्रू रेट, ज़्यादा कूपन रिडेम्प्शन और ज़्यादा उपयोगी कस्टमर अनुभव दिया.

60%

कस्टमर्स के सवालों के जवाब WhatsApp पर ऑटो-रिप्ले के ज़रिए तीन महीने की अवधि में सफलतापूर्वक दिए गए*

35 गुना

ईमेल की तुलना में WhatsApp में मार्केटिंग मैसेज के लिए ज़्यादा क्लिक-थ्रू रेट*

2X

ईमेल की तुलना में WhatsApp में मार्केटिंग मैसेज के लिए ज़्यादा ओपन रेट*

*ये परिणाम लोगों के अपने अनुभव पर आधारित हैं. हर किसी को वहीं परिणाम मिलें, इसकी गारंटी नहीं है. आम तौर पर कोई भी एक परिणाम इससे अलग ही होगा.

उनकी स्टोरी

ग्लोबल हेल्थ ब्रांड

हॉन्ग कॉन्ग में मौजूद Vita Green Group एशिया, यूरोप और अमेरिका में कस्टमर्स को हेल्थकेयर प्रोडक्ट की एक विस्तृत रेंज ऑफ़र करता है. इसके ब्रांड में Vita Green, Doctor’s Choice, NATURAL VITA और Tea Château शामिल हैं. Vita Green के ऑनलाइन स्टोर के अलावा, कस्टमर्स कंपनी के 150 से ज़्यादा रिटेल स्टोर और काउंटर में से किसी एक से या दुनिया भर में 8,000 से ज़्यादा सेल्स पॉइंट से कंपनी के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं.

उनका लक्ष्य

सभी टीमों में एकीकृत कस्टमर कम्युनिकेशन

Vita Green की मार्केटिंग, बिक्री और कस्टमर सर्विस टीम के मेंबर्स पहले अलग-अलग WhatsApp अकाउंट का उपयोग करते थे, जिससे कस्टमर के साथ होने वाली बातचीत को मैनेज करने और कंपनी की परफ़ॉर्मेंस की निगरानी करने में चुनौतियाँ पैदा होती थीं. Vita Green को कस्टमर मैसेजिंग और जानकारी के लिए एक सेंट्रल सोर्स की ज़रूरत थी, ताकि उसकी टीमें ज़्यादा असरदार तरीके से काम कर सकें.

ita Green's product lineup on display

उनका समाधान

Vita Green के साथ WhatsApp Business चैट पर बातचीत

बातचीत करने का एक बेहतर तरीका

WhatsApp, Vita Green की कंपनी के रूप में विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है, क्योंकि यह कस्टमर की यात्रा के डिस्कवरी, खरीदारी और खरीदारी के बाद के चरणों में WhatsApp कम्युनिकेशन सॉल्यूशन का उपयोग करता है. पहले, इस तरह के मैसेज और कॉल Vita Green की मार्केटिंग, बिक्री और कस्टमर सर्विस टीम द्वारा अलग-अलग WhatsApp अकाउंट से मैनेज किए जाते थे. हालाँकि, यह तरीका हर अलग चरण में परिणाम देने में असरदार था, लेकिन टीमों को कंपनी के अन्य हिस्सों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने में परेशानी होती थी, जैसे कि ऑर्डर हिस्ट्री और प्रोडक्ट प्राथमिकताएँ, क्योंकि कस्टमर्स अपनी यात्रा में आगे बढ़ते गए थे.

अपनी सभी टीमों में कस्टमर्स से बातचीत करने के तरीकों को एक जैसा बनाने के लिए, Vita Green ने Omnichat के साथ पार्टनरशिप की. Omnichat हॉन्ग कॉन्ग में मौजूद एक WhatsApp बिज़नेस मैसेजिंग पार्टनर है जो चैट पर आधारित कॉमर्स सॉल्यूशन और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन में विशेषज्ञता रखता है. Omnichat ने Vita Green को WhatsApp Business API लागू करने में मदद की, जिससे कंपनी के लिए अपने सभी कस्टमर कम्युनिकेशन (ऑटोमेटेड चैट, मार्केटिंग मैसेज, क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन, QR कोड आधारित गेम और कूपन) को एक ही चैनल में लाना संभव हो सका. WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म इंटीग्रेशन की वजह से, Vita Green की रिटेल और वेब टीमें अब मार्केटिंग, बिक्री और कस्टमर सर्विस के लिए एक ही WhatsApp नंबर का उपयोग करती हैं, जिससे हर कर्मचारी को कस्टमर की प्रोडक्ट प्राथमिकताओं और बिक्री हिस्ट्री की एक जैसी जानकारी मिलती है.

Vita Green में कस्टमर एंगेजमेंट के प्रमुख, हॉन्की सो ने कहा, “इस सेंट्रल मैनेजमेंट सिस्टम ने न सिर्फ़ काम को व्यवस्थित किया है, बल्कि ग्रुप में काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाया है. यह कर्मचारियों और कस्टमर्स दोनों को एक ही जगह पर आसानी से चैट करने की सुविधा देता है.”

“90% से ज़्यादा के डिलीवरी रेट के साथ, WhatsApp ने कस्टमर्स तक पहुँचने में अपनी प्रभावशीलता को साबित किया है. WhatsApp में मार्केटिंग मैसेज की मदद से हम हर कस्टमर के हिसाब से प्रमोशन बना पाए हैं. WhatsApp के ऑटोमेटेड रिस्पॉन्स और चैट फ़ीचर्स के ज़रिए हमें कस्टमर्स की प्रोडक्ट प्राथमिकताओं के बारे में महत्वपूर्ण इनसाइट मिल सकी हैं.”

Honkey So

Head of Customer Engagement, Vita Green
Vita Green के साथ WhatsApp Business चैट पर बातचीत

Vita Green और Omnichat ने कस्टमर्स के लिए ऑटोमेटेड WhatsApp चैट अनुभव अपनाया, जिससे मार्केटिंग, बिक्री और कस्टमर सर्विस के प्रयासों को एकीकृत करने में मदद मिली. इसमें हर कस्टमर की ज़रूरत के हिसाब से पर्सनलाइज़ की गई मार्केटिंग और बातचीत शामिल थी. तीन महीने के दौरान, Vita Green को चैट के ज़रिए 47,000 से ज़्यादा कस्टमर्स के सवाल मिले. इनमें से ज़्यादातर सवाल WhatsApp (96%) से पूछे गए थे. 60% से ज़्यादा को ऑटोमेटेड चैट के जवाबों के ज़रिए प्रभावी ढंग से हल किया गया. इससे कस्टमर सर्विस टीम की क्षमता में काफ़ी सुधार हुआ और आमने-सामने बातचीत की ज़रूरत कम हुई.

इंटीग्रेशन से पहले, Vita Green कस्टमर्स को मार्केटिंग ऑफ़र देने के लिए सिर्फ़ SMS मैसेज और ईमेल का इस्तेमाल करता था. WhatsApp में मार्केटिंग मैसेज का उपयोग करके टीम ने इन अहम प्रमोशन को कस्टमर्स तक ज़्यादा से ज़्यादा पहुँचाया और इससे क्लिकथ्रू रेट में 50% तक की बढ़ोतरी हुई. Vita Green और Omnichat ने SMS और ईमेल की तुलना में WhatsApp में मार्केटिंग मैसेज के लिए 35 गुना ज़्यादा क्लिक-थ्रू रेट और 2 गुना ज़्यादा ओपन रेट की रिपोर्ट की.

WhatsApp Business API इंटीग्रेशन से टीम को WhatsApp पर संभावित ग्राहकों को कूपन और मनोरंजक गेम डिलीवर करने की सुविधा मिली, जिससे अन्य चैनलों से मिले रिडेम्पशन रेट की तुलना में WhatsApp कूपन का 4 गुना ज़्यादा रिडेम्पशन रेट हासिल हुआ. WhatsApp में कुछ प्रमोशन के लिए कूपन रिडीम करने की दर 33% तक पहुँच गई. QR कोड स्कैन करके कस्टमर WhatsApp मिनी-गेम में भाग ले सकते हैं और गेम खत्म होने पर ऑनलाइन या स्टोर में खरीदारी करने के लिए कूपन पा सकते हैं. Omnichat ने रिडेम्पशन की इस जानकारी का इस्तेमाल करके कूपन रिपोर्ट बनाई, जिसमें Vita Green के लिए कस्टमर की महत्वपूर्ण इनसाइट थीं.

उनकी सफलता

API इंटीग्रेशन पूरा करने के बाद, Vita Green और Omnichat ने जून 2023 से जून 2024 तक एक साल की अवधि में कस्टमर की यात्रा के हर चरण में परफ़ॉर्मेंस पर इसके प्रभाव को देखा और रिपोर्ट की:

Various healthcare products contained in bottles

कस्टमर के लिए और बेहतर अनुभव

  • तीन महीने की अवधि में WhatsApp पर ऑटो-रिप्लाई के ज़रिए कस्टमर्स के 60% सवालों के सफलतापूर्वक जवाब दिए गए*
  • ईमेल की तुलना में WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज के लिए 35 गुना ज़्यादा क्लिक-थ्रू रेट*
  • ईमेल की तुलना में WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज के लिए मैसेज खोले जाने की दर 2 गुना ज़्यादा है*

*ये परिणाम लोगों के अपने अनुभव पर आधारित हैं. हर किसी को वहीं परिणाम मिलें, इसकी गारंटी नहीं है. आम तौर पर कोई भी एक परिणाम इससे अलग ही होगा.

पार्टनर की मदद से शुरुआत करें

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]