Powerade ने ब्राज़ील की ओलंपिक कमेटी के साथ मिलकर WhatsApp पर एक शानदार मैसेजिंग अनुभव तैयार किया. इसे खासतौर पर 2024 के समर गेम्स में भाग लेने वाले ब्राज़ील के फ़ैन्स के लिए बनाया गया. इसके बाद, ऐसे विज्ञापन चलाए गए जिन पर क्लिक करके लोग सीधे WhatsApp पर पहुँच सकते थे. नतीजन, हज़ारों लोगों ने इसे इस्तेमाल किया और Powerade ब्रांड को बड़ी पहचान मिली. इस कैंपेन की बदौलत, विज्ञापन याद रखने की दर में 6 पॉइंट की बढ़ोतरी और ब्रांड की जागरूकता के मामले में 4.9 पॉइंट की बढ़ोतरी देखी गई.
6 पॉइंट
विज्ञापन याद रखने में हुई बढ़ोतरी
4.9 पॉइंट
ब्रांड की जागरूकता के मामले में हुई बढ़ोतरी
*Results are self-reported and not identifiably repeatable. Generally expected individual results will differ.
उनकी स्टोरी
सफल होने का मंत्र
Powerade का मालिकाना हक The Coca-Cola Company के पास है. Powerade एक एनर्जी ड्रिंक है जो एक्सरसाइज़ के दौरान और उसके बाद खिलाड़ियों को हाइड्रेटेड रखता है. Powerade, अमेरिका और बाकी देशों में काफ़ी मशहूर है. ऐसे में The Coca-Cola Company ब्राज़ील में भी अपने इस ब्रांड के लिए उसी तरह की पैठ और मार्केट हिस्सेदारी को हासिल करने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि ब्राज़ील उसके सबसे बड़े टार्गेट मार्केट में से एक है.
उनका लक्ष्य
ऑडियंस के साथ एक खास रिश्ता बनाना
ब्राज़ील में Powerade ब्रांड के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और खासतौर पर खेलों के साथ इसका कनेक्शन बढ़ाने में मदद करने के लिए, The Coca-Cola Company ने ब्राज़ील की ओलंपिक कमिटी के साथ मिलकर काम करना शुरू किया. इसका मकसद Powerade और समर गेम्स, इन दोनों के फ़ैन्स के लिए मोबाइल पर एक अनोखा और बेहतरीन अनुभव तैयार करना था.

“साल 2024 में अपने बिज़नेस से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, यह पार्टनरशिप Powerade के लिए बहुत ज़रूरी थी. समर गेम्स से पहले सही रणनीति बनाना हमारे लिए एक बड़ा चैलेंज था, लेकिन इस प्रोजेक्ट ने हमें वह सब कुछ दिया जिसकी मदद से हम खुद को लोगों का पसंदीदा स्पोर्ट्स पार्टनर बना सके. इसके अलावा, हमने ब्राज़ील की ओलंपिक कमिटी के साथ मिलकर, समर गेम्स में कुछ शानदार नतीजे भी हासिल किए. इससे यह साबित होता है कि हमारी पहल वाकई में कामयाब रही.”
Carla Dart
Senior Media Director, The Coca-Cola Company
उनका समाधान

समर गेम्स का पर्सनलाइज़ किया हुआ अनुभव
Powerade और ब्राज़ील की ओलंपिक कमिटी में मौजूद उसकी पार्टनर टीम ने मिलकर Time Brazil नाम का एक WhatsApp मैसेजिंग अनुभव तैयार किया. इसे खासतौर पर ब्राज़ील के स्पोर्ट्स फैन्स के लिए बनाया गया था. इसमें ईवेंट शेड्यूल, नतीजे, मेडल ट्रैकर, एथलीट की जानकारी, क्विज़, एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक और समर गेम्स में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैसेज भेजने और उनसे जवाब पाने जैसे कई फ़ीचर मौजूद थे.

Time Brazil में फ़ैन्स को अपनी पसंद के खेल और खिलाड़ियों को चुनने की सुविधा दी गई, ताकि वे इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकें. नियमित रूप से एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए, यूज़र्स को उनके पसंदीदा कंटेंट के बारे में WhatsApp पुश नोटिफ़िकेशन के ज़रिए रोज़ अपडेट भेजे जाते थे. हालाँकि, यूज़र्स के पास यह ऑप्शन था कि अगर वे इन नोटिफ़िकेशन को न पाना चाहें, तो वे ऑप्ट आउट कर सकते हैं.
यूज़र्स को ऐप का बेहतरीन अनुभव देने के लिए, टीम ने WhatsApp Flows का इस्तेमाल किया. इसकी मदद से बिज़नेसेज़ को शानदार और पूरी तरह से इंटरैक्टिव अनुभव तैयार करने की सुविधा दी गई, ताकि लोग उनके साथ आसानी से जुड़ सकें. Powerade ने Time Brazil को प्रमोट करने के लिए वीडियो और फ़ोटो वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल किया, जिन पर क्लिक करते ही यूज़र्स WhatsApp में Time Brazil से जुड़ सकते थे. Time Brazil को प्रमोट करने वाले विज्ञापन, ब्राज़ील में 18 साल और उससे ज़्यादा की उम्र वाले लोगों को दिखाए गए. इसके लिए Advantage+ Placements का इस्तेमाल किया गया, जो विज्ञापनों को Facebook, Messenger और Instagram पर उन जगहों पर दिखाता है जहाँ वे सबसे अच्छा परफ़ॉर्म कर सकते हैं.
उनकी सफलता
जीत का नतीजा
Powerade ने Time Brazil विज्ञापन कैंपेन की सफलता को मापने के लिए ‘Meta ब्रांड लिफ़्ट’ स्टडी का इस्तेमाल किया, जो कैंपेन की पूरी अवधि (1 जून से 31 जुलाई, 2024) में चलती रही. 90 मिलियन से ज़्यादा लोगों तक पहुँचने और 1,65,000 से भी ज़्यादा यूनीक यूज़र्स को Time Brazil पर लाने के साथ-साथ, इन विज्ञापनों ने ये नतीजे भी दिए:

- विज्ञापन याद रखने में 6 पॉइंट की बढ़ोतरी
- ब्रांड की जागरूकता के मामले में 4.9 पॉइंट की बढ़ोतरी
पार्टनर की मदद से शुरुआत करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.


