Meta

‘स्टेटस’ और ‘चैनल’ पर विज्ञापन दिखाएँ

WhatsApp पर अपनी पहचान बनाएँ

लोगों को आपका बिज़नेस सर्च करने में मदद करें

रोज़ाना करीब 1.5 बिलियन यूज़र्स ‘अपडेट’ टैब पर जाकर ऐसे लोगों और संगठनों के ‘स्टेटस’ अपडेट और ‘चैनल’ देखते हैं जिनमें उनकी दिलचस्पी होती है. WhatsApp पर विज्ञापन दिखाकर, लोगों के लिए आपके बिज़नेस के साथ बातचीत शुरू करना या आपके चैनल को ढूँढकर उसे फ़ॉलो करना आसान बनाएँ. इससे आप अपने कस्टमर्स के साथ रिलेशनशिप बनाकर अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकेंगे.

स्टेटस में दिखने वाले विज्ञापन

यूज़र्स और बिज़नेस, ‘स्टेटस’ का इस्तेमाल करके अपने कॉन्टैक्ट के साथ फ़ोटो, वीडियो, वॉइस नोट और टेक्स्ट वगैरह शेयर कर सकते हैं. स्टेटस 24 घंटे तक एक्टिव रहता है.

आप ‘स्टेटस’ में विज्ञापन दिखाकर नए कस्टमर को अपने बिज़नेस के बारे में जानकारी दे सकते हैं. इससे कस्टमर के लिए आपके साथ बातचीत करना आसान हो जाता है और यह सब आप WhatsApp में रहते हुए कर सकते हैं.

An image example of WhatsApp Ads in status
An image example of WhatsApp Ads promoted channels

प्रमोट किए गए चैनल

वन-वे ब्रॉडकास्ट जैसे, टेक्स्ट, फ़ोटो, वीडियो, स्टिकर और अपने पसंदीदा लोगों, ब्रांड और संगठनों से पोल पाने के लिए, लोग चैनल का इस्तेमाल करते हैं.

प्रमोट किए गए चैनल पर दिखने वाले विज्ञापन, डायरेक्ट्री में आपके चैनल को बूस्ट करते हैं और आपके बिज़नेस को खोजे जाने में मदद करते हैं. इससे लोगों के लिए ऐसा कंटेंट ढूँढना आसान हो जाता है जो उनके लिए काम का है.

विज्ञापनों के लिए सही जगह

हमारे विज्ञापन, ‘स्टेटस’ और ‘चैनल’ पर दिखेंगे, जहाँ लोग अक्सर कुछ न कुछ नया देखना पसंद करते हैं. WhatsApp पर पर्सनल मैसेजिंग के अनुभव में कोई बदलाव नहीं हो रहा है. पर्सनल मैसेज, कॉल और स्टेटस अब भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं और विज्ञापन दिखाने के लिए उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

हरे रंग के लॉक वाला आइकन

पर्सनल चैट प्राइवेट रहती है

हरे रंग का प्राइवेसी शील्ड आइकन

पर्सनल डेटा WhatsApp पर सेव रहता है

हरे रंग का स्लाइडर आइकन

प्राथमिकताओं को कंट्रोल करना आसान है

इस बारे में और जानने वाले पहले व्यक्ति बनें

सब्सक्राइब करें और जैसे ही ये टूल आपके क्षेत्र में उपलब्ध होंगे, हम आपको अपडेट कर देंगे.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]