Meta

AI एजेंट और कस्टमर एंगेजमेंट का भविष्य

एजेंटिक एज की चुनौतियों में जीत हासिल करना

10 मिनट

AI कस्टमर्स के साथ रिश्तों को खत्म नहीं कर रहा है, बल्कि उन्हें बेहतर बनाने में मदद कर रहा है. Meta में ग्लोबल बिज़नेस ग्रुप की प्रमुख निकोला मेंडेलसन बताती हैं कि एजेंटिक इकोनॉमी को लेकर कंपनी का विज़न क्या है. यह एक ऐसी दुनिया है जहाँ इंटेलिजेंट एजेंट आपके कस्टमर्स के बारे में जानते हैं, उन्हें पूरी तरह से सर्विस उपलब्ध कराते हैं और हर बातचीत के ज़रिए उनका भरोसा जीतते हैं. इसके अलावा, निकोला ने उन पाँच अहम बातों के बारे में भी बताया, जो इस एजेंटिक एज में किसी भी बिज़नेस की सफलता के लिए मिलकर काम करती हैं.

AI की वजह से आया बदलाव: कस्टमर एंगेजमेंट का नया युग

19 मिनट

बिज़नेस और कस्टमर एक-दूसरे को कैसे ढूँढते हैं, एक-दूसरे पर कैसे भरोसा करते हैं और कैसे ट्रांज़ेक्शन करते हैं, इन सभी प्रोसेस को AI एजेंट बदल रहे हैं. इस फ़ायरसाइड चैट में, Meta के CMO और एनालिटिक्स के वाइस प्रेसिडेंट, ऐलेक्स शुल्ट्स ने बताया कि बड़े पैमाने पर AI एजेंट की प्रभावशीलता के चार लेवल कैसे काम करते हैं और उनका विश्लेषण किया. Motorway की CPO, तान्या कॉर्ड्रे के साथ मिलकर उन प्रतिस्पर्धी फ़ायदों के बारे में बात की गई जिन्हें ज़्यादातर बिज़नेस अनदेखा कर रहे हैं और उन्होंने यह भी समझाया कि कस्टमर एंगेजमेंट, ब्रांड लॉयल्टी और बिज़नेस की तरक्की के लिए इसके क्या मायने हैं.

आने वाले समय के लिए कस्टमर की यात्रा तैयार करना

19 मिनट

जैसा कि हम जानते हैं, AI पहले से ही कस्टमर के अनुभवों को बदल रहा है. ये बिज़नेस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस सेशन में, जानें कि किस तरह Movida ने कन्वर्जन रेट को दोगुना किया, किस तरह Deliveroo सैकड़ों रेस्टोरेंट में खोजने के लिए एजेंट का उपयोग करता है और किस तरह Trendyol ने AI को लागू किया जो 3,00,000 मर्चेंट के लिए 24/7 काम करता है.

WhatsApp पर बेहतर एंगेजमेंट और इनसाइट पाना

20 मिनट

क्रिएटिव बिज़नेस, WhatsApp पर ऐसे नए और अनोखे अनुभव दे रहे हैं जो ध्यान आकर्षित करने वाले पलों को लंबे समय तक चलने वाले संबंधों और मूल्यांकन किए जा सकने वाले नतीजों में बदल देते हैं. जानें कि PepsiCo ने फ़ुटबॉल के लिए कैसे ग्लोबल WhatsApp कम्युनिटी बनाई और Turkish Airlines ने WhatsApp को यात्रियों के साथ बातचीत करने का अपना मुख्य ज़रिया कैसे बनाया — जिसमें अपग्रेड ऑफ़र से लेकर रीबुकिंग के नोटिफ़िकेशन तक शामिल हैं.

Meta Business Agent की मदद से कस्टमर को 24/7 पर्सनलाइज़ किया हुआ अनुभव दें — एक ऐसा AI एजेंट जो सवालों के जवाब देता है, लीड को योग्य बनाता है और बिक्री बढ़ाने में मदद करता है.

कंज़्यूमर्स ने कस्टमर एंगेजमेंट के नियमों को पूरी तरह से बदल दिया है. पारंपरिक चैनल से आधुनिक, बातचीत वाले अनुभवों में हुए बदलाव के पीछे के कंज़्यूमर ट्रेंड के बारे में जानें.

देखें कि आपके जैसे बिज़नेस किस तरह WhatsApp पर एंटरप्राइज़ ग्रेड के मैसेजिंग समाधानों की मदद से नए कस्टमर्स को ढूँढ रहे हैं, बड़े पैमाने पर उन्हें एंगेज कर रहे हैं और असल नतीजे हासिल कर रहे हैं.

WhatsApp पर Meta Business Agent को आपके लिए 24/7 काम करने दें

अपने AI एजेंट का उपयोग शुरू करने के लिए प्रोडक्ट अपडेट और रिसोर्स पाने के लिए साइन अप करें.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी