कस्टमर्स तुरंत जवाब पाने की उम्मीद करते हैं, लेकिन कोई भी टीम एक साथ सभी जगहों पर मौजूद नहीं हो सकती. आज लंदन में Conversations के दौरान हम पेश करने वाले हैं Meta Business Agent – एक ऐसा AI जो हर बिज़नेस को कस्टमर्स के लिए, हर वक्त मौजूद रहने की सुविधा देता है, जिससे ऐसा लगे मानो बिज़नेस के पास अपने कस्टमर्स की मदद के लिए अनगिनत टीमें हैं. इसे मिनटों में सेट करें या अपने मौजूदा इंटरप्राइज़ इंफ़्रास्ट्रक्चर में सीधे प्लग करें, ताकि आप अपने आउटपुट को 10 गुना या 100 गुना तक बढ़ा सकें. साथ ही, अपना समय बचाकर उन कामों पर ध्यान दे सकें, जो सिर्फ़ आप कर सकते हैं.
एजेंट प्लेटफ़ॉर्म
Meta Business Agent प्लेटफ़ॉर्म के बारे में जानें: यह एक नया एजेंटिक प्लेटफ़ॉर्म है, जो एंटरप्राइज़ को बड़े पैमाने पर अपना Business Agent बनाने, कस्टमाइज़ करने और उसे लागू करने के लिए इन्फ़्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है. इसकी मदद से बिज़नेस Shopify और Zendesk जैसे सैकड़ों सिस्टम के बढ़ते सुइट से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे Business Agents को बिज़नेस की ओर से एक्शन लेने की सुविधा मिलती है. यह प्लेटफ़ॉर्म बड़े बिज़नेस को एंटरप्राइज़ ग्रेड के कंट्रोल, गार्डरेल और मूल्यांकन की सुविधा देता है, ताकि वे नियम तय कर सकें और अपने कस्टमर्स को पर्सनलाइज़ किया हुआ अनुभव दे सकें. ये सुविधाएँ उन मैसेजिंग ऐप में मौजूद होती हैं जिनका उपयोग उनके कस्टमर्स पहले से कर रहे हैं. WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले बिज़नेस के लिए यह हमारे बिज़नेस प्लेटफ़ॉर्म के साथ काम करता है.
कस्टमर्स को 24/7 जवाब दें

एक मिलियन से ज़्यादा बिज़नेस, चौबीसों घंटे कस्टमर्स के सवालों का जवाब देने के लिए WhatsApp और Messenger पर पहले से ही Meta Business Agent का उपयोग कर रहे हैं. WhatsApp, Messenger और Instagram पर हर दिन बिज़नेस के साथ एक अरब से ज़्यादा एक्टिव थ्रेड पहले से ही मौजूद हैं, इसलिए Business Agent पहले इंटरैक्शन से ही ज़्यादा प्रासंगिक और पर्सनलाइज़ किया हुआ अनुभव दे सकता है.
अब हम अपने Business Agent को दुनिया भर के छोटे-बड़े बिज़नेस के लिए उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि आप कुछ ही मिनटों में इसे सेट करके तैयार कर सकें और वह आपके टोन का इस्तेमाल करके, कस्टमर्स की स्थानीय भाषा में उनके सवालों के जवाब दे सके. आपका Business Agent:
- आपके बिज़नेस से जुड़े खास सवालों के जवाब देता है
- आपके कैटलॉग से प्रोडक्ट के सुझाव देता है
- अपॉइंटमेंट बुक करता है और योग्य लीड को आगे बढ़ाता है
- बिक्री पूरी करता है
- आपको यह तय करने की सुविधा देता है कि टीम का कोई मेंबर अतिरिक्त सपोर्ट देने के लिए कब चैट में शामिल हो सकता है.
Business Agent का उपयोग करना फ़्री है. आने वाले महीनों में, बिज़नेसेज़ हमारे पेमेंट वाले सब्सक्रिप्शन के ज़रिए एजेंट से कनेक्ट कर सकेंगे. इसमें छोटे बड़े हर तरह के बिज़नेस के लिए विकल्प उपलब्ध होंगे.
WhatsApp के ज़रिए नए कस्टमर्स तक अपनी पहुँच बनाएँ

हम लोगों के लिए सीधे WhatsApp पर Meta Business Agent की ओर से संचालित बिज़नेस को ढूँढना भी आसान बना रहे हैं. जल्द ही, लोग सर्च बार में बिज़नेस का नाम लिखकर उन्हें सर्च कर सकेंगे. साथ ही, वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ चैट में अपना फ़ोन नंबर या कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करके भी बिज़नेस को सर्च कर सकेंगे. इस तरह, जब ज़्यादा कस्टमर्स संपर्क करते हैं, तो उन्हें तुरंत और मददगार जवाब मिलते हैं.
ऐसा एजेंट जो आपके लिए भी काम करता है

चूँकि Meta Business Agent आपके कस्टमर्स को जवाब देता है, इसलिए यह एक ऐसा पार्टनर बन जाता है जो सुबह की जानकारी देने के लिए आपको उन चैट के बारे में बता सकता है, जो आपसे रात में छूट गई हैं और आपके थ्रेड के बारे में इनसाइट दे सकता है. हम WhatsApp Business ऐप, Instagram Pro, Messenger और Meta Business Suite पर चुनिंदा बिज़नेस के साथ शुरुआत कर रहे हैं. आने वाले समय में हम आपके सभी रोज़मर्रा के कामों को पूरा करने के लिए इसकी क्षमताओं का विस्तार करेंगे – जैसे कि मार्केट रिसर्च करना, प्रोडक्ट से जुड़ी इनसाइट दिखाना, आपके कैलेंडर को मैनेज करने के लिए टूल्स से कनेक्ट करना और आपके बिज़नेस के लिए प्रतिस्पर्धी इनसाइट देना.
हम यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि कैसे Meta Business Agent बिज़नेस को सफल होने के लिए ज़रूरी सपोर्ट दे सकता है – भले ही उनका साइज़ कुछ भी हो.
कृपया नीचे दिया गया फ़ॉर्म भरें.




