दुनिया भर के लोगों और बिज़नेसेज़ के लिए, WhatsApp अब एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ बिज़नेस से जुड़ा काफ़ी कामकाज किया जाता है. चाहे वह कोई छोटी-मोटी शॉप हो या फॉर्च्यून 500 कंपनी, छोटे-बड़े सभी तरह के बिज़नेसेज़ अब अपने कस्टमर्स की मदद WhatsApp के ज़रिए करते हैं.
जिस तरह WhatsApp के ज़रिए लोग दुनिया भर में कहीं भी रह रहे अपने करीबी लोगों के साथ आसानी से बातचीत कर पाते हैं, उसी तरह हम बिज़नेसेज़ के साथ बातचीत करने में आने वाली हर समस्या को पूरी तरह खत्म कर देना चाहते हैं. मतलब अब होल्ड पर रखे गए कॉल पर इंतज़ार करते रहना, खराब वेबसाइट पर फँस जाना या किसी ईमेल एड्रेस पर ईमेल भेजकर यह सोचते रहना कि उसे किसी ने पढ़ा भी है या नहीं आदि समस्याएँ खत्म हो जाएँगी.
अभी तक हम WhatsApp के ज़रिए बेहतर परफ़ॉर्मेंस पाने में करोड़ों बिज़नेस की मदद कर चुके हैं. हमारा अगला कदम हर उस बिज़नेस को WhatsApp का प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराना है, जो अपने कस्टमर्स से बातचीत करने का तेज़, सुविधाजनक और भरोसेमंद तरीका चाहता है.
क्लाउड पर काम करने वाले नए API के ज़रिए सभी बिज़नेस और डेवलपर्स को WhatsApp पर काम करने की सुविधा देना

आज हम Meta की फ़्री और सुरक्षित क्लाउड होस्टिंग सर्विस पेश करके WhatsApp की सुविधाएँ दुनिया भर के छोटे-बड़े सभी तरह के बिज़नेस को उपलब्ध कराने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. इस नए API के ज़रिए, हमने WhatsApp पर बिज़नेस सेट करने में लगने वाले समय को महीनों से घटाकर कुछ ही मिनट का कर दिया है, ताकि बिज़नेसेज़ और डेवलपर्स हमारी सर्विस को आसानी से तुरंत ऐक्सेस कर सकें और WhatsApp फ़ीचर्स की मदद से अपने अनुभव को बेहतर तरीके से कस्टमाइज़ करने के साथ-साथ कस्टमर्स को जल्दी जवाब दे सकें. इन सर्विस का इस्तेमाल करने पर हमारे पार्टनर्स को सर्वर पर ज़्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और उन्हें नए फ़ीचर्स की तुरंत ऐक्सेस भी मिल जाएगी. इन फ़ीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए बिज़नेस ]]>सीधे साइन अप]]> कर सकते हैं या हमारे किसी ]]>बिज़नेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर]]> की मदद ले सकते हैं.
तेज़ी से बढ़ते बिज़नेस के लिए WhatsApp Business ऐप में नए फ़ीचर

पिछले कुछ सालों में हमने इस बारे में सोच-विचार किया कि WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले छोटे बिज़नेसेज़ को कैसे आगे बढ़ाया जाए और अब हम नए टूल्स के ज़रिए उनकी मदद करना चाहते हैं. हमें उम्मीद है कि कुछ बिज़नेसेज़ क्लाउड पर काम करने वाले API का इस्तेमाल करना चाहेंगे, हालाँकि कई बिज़नेसेज़ WhatsApp Business ऐप का ही इस्तेमाल करते रहेंगे. हम इन बिज़नेसेज़ के लिए एडवांस फ़ीचर्स तैयार करने में भी लगे हुए हैं, ताकि इन्हें अपने कामकाज का दायरा बढ़ाने में मदद मिल सके और वे अपने ब्रांड को ऑनलाइन लोकप्रिय बना सकें – जैसे कि 10 डिवाइस तक पर चैट मैनेज करने की सुविधा, ताकि वे चैट्स की संख्या बढ़ने पर, उन्हें बेहतर ढंग से संभाल सकें. हम बिज़नेसेज़ की मदद करने के लिए WhatsApp पर ‘चैट करने के लिए क्लिक करें’ लिंक भी देंगे, ताकि वे कस्टमर्स को अपने ऑनलाइन अकाउंट पर ला सकें. हम ये नए फ़ीचर्स (जो कि ऑप्शनल होंगे), एक नई प्रीमियम सर्विस के तहत WhatsApp Business ऐप में देना चाहते हैं, जिनका इस्तेमाल करने के लिए उन्हें शुल्क देना होगा. आने वाले समय में इस बारे में ज़्यादा जानकारी शेयर की जाएगी.
इन नए तरीकों से बिज़नेसेज़ की मदद करने के दौरान, बिज़नेस और कस्टमर्स के बीच होने वाले बातचीत से जुड़े अपने सिद्धांत नहीं बदलेंगे. लोग, जिन बिज़नेसेज़ से चैट करते हैं, उनसे जुड़े सारे कंट्रोल उनके पास होते हैं और बिज़नेसेज़ तब तक लोगों को मैसेज नहीं भेज सकते, जब तक कि किसी ने यह अनुरोध न किया हो कि बिज़नेस उनसे संपर्क करे.
उम्मीद है कि लोगों को WhatsApp पर अपने मनचाहे बिज़नेसेज़ के साथ चैट करने की यह सुविधा पसंद आएगी और हम यह जानना चाहेंगे कि इन फ़ीचर्स के ज़रिए नए बिज़नेस कैसे बनाए गए तथा वे कैसे आगे बढ़े और सफल हुए.




