Meta
न्यूज़

WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले लोगों और बिज़नेस के लिए तैयार किए जा रहे नए अनुभव

दो लोग एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और अपने मोबाइल को देखकर मुस्कुरा रहे हैं

आज मुंबई में हो रहे हमारे ग्लोबल कन्वर्सेशन ईवेंट में हम कई नए फ़ीचर्स लॉन्च कर रहे हैं, जिनसे WhatsApp चैट का इस्तेमाल करने वाले बिज़नेस से जुड़े कामकाज में तेज़ी आएगी.

Flows के साथ तेज़ चैट अनुभव

दो फ़ोन पर Zoomture के साथ WhatsApp चैट दिख रही है. पहले फ़ोन में मुंबई की यात्रा की बुकिंग दिख रही है और दूसरे फ़ोन में प्लेन में सीट का मैप दिख रहा है.

हम ‘फ़्लो’ फ़ीचर लॉन्च करने जा रहे हैं, ताकि बिज़नेस अपने कस्टमर्स को कई तरह के अनुभव दे सकें जैसे कि अपनी चैट विंडो से बाहर जाए बिना ट्रेन में तुरंत अपनी सीट चुनना, खाना ऑर्डर करना या अपॉइंटमेंट बुक करना. ‘फ़्लो’ फ़ीचर के ज़रिए बिज़नेस अपने कस्टमर्स को ऐसे बेहतरीन मेनू और कस्टमाइज़ किए जाने वाले फ़ॉर्म दिखा पाएँगे, जिनसे कई तरह के अलग-अलग काम किए जा सकेंगे. आने वाले कुछ हफ़्तों में हम दुनिया भर में WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिज़नेस के लिए ‘फ़्लो’ फ़ीचर उपलब्ध करा देंगे.

अपनी पेमेंट सर्विस चुनें

चार मोबाइल पर WhatsApp चैट दिख रही है जिनमें से एक मोबाइल पर Gadgets.com खुला है. पहले फ़ोन में कस्टमर हेडफ़ोन ऑर्डर कर रहा है. दूसरे फ़ोन में पेमेंट के तरीके के विकल्प दिखाए गए हैं, जिसमें

हम आपके लिए एक ऐसा फ़ीचर लाने वाले हैं, जिसके ज़रिए आप चैट करने के दौरान ही आसानी से खरीदारी भी कर सकेंगे. भारत में आज से लोग अपनी कार्ट में आइटम जोड़ सकते हैं और भारत में चलने वाले सभी UPI ऐप, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जैसे किसी भी पसंदीदा तरीके से पेमेंट कर सकते हैं. किसी चीज़ के लिए पेमेंट करना, मैसेज भेजने जितना ही आसान बनाने के लिए हमें Razorpay और PayU के साथ पार्टनरशिप करके बेहद खुशी हो रही है.

WhatsApp पर Meta Verified बिज़नेस

चार मोबाइल स्क्रीन पर Jasper's Market को WhatsApp पर वेरिफ़ाइड बिज़नेस के तौर पर दिखाया जा रहा है. पहले मोबाइल में Meta का वेरिफ़िकेशन पेज दिख रहा है. दूसरे मोबाइल में Jasper's Market का वेब पेज दिख रहा है. तीसरे मोबाइल पर अनिका और Jasper's Market के बीच उनके किराने के सामान की डिलीवरी से जुड़ी चैट दिख रही है. चौथे मोबाइल में जॉर्डन को डिलीवरी असाइन की जाती हुई दिख रही है.

हम बिज़नेस के लिए Meta से वेरिफ़िकेशन पाने की सुविधा देने जा रहे हैं, जिससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आप सही बिज़नेस से चैट कर रहे हैं या नहीं. Meta वेरिफ़ाइड बिज़नेस बनने के लिए, बिज़नेस Meta के सामने यह साबित करते हैं कि उनका अकाउंट ही बिज़नेस का असली अकाउंट है और बदले में उन्हें वेरिफ़ाइड बैज के साथ-साथ अकाउंट से संबंधित बेहतर सपोर्ट मिलता है. साथ ही, उनके अकाउंट से मिलते-जुलते अकाउंट बनने पर भी रोक लग जाती है. साइन अप करना चाह रहे बिज़नेस को Meta वेरिफ़ाइड में कई और बढ़िया फ़ीचर्स मिलेंगे, जैसे कि वेब सर्च में आसानी से नज़र आने वाला कस्टम WhatsApp पेज बनाना और कई कर्मचारी कस्टमर्स के सवालों के जवाब एक साथ दे सकें, इसके लिए कई तरह के डिवाइस को सपोर्ट करने की सुविधा मिलना. Meta वेरिफ़ाइड को WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के लिए आज़माने से पहले हम जल्द ही इसकी टेस्टिंग WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करने वाले छोटे बिज़नेस के साथ करेंगे.

हमें इस बात की खुशी है कि हम लगातार ऐसे फ़ीचर्स बनाने का काम कर रहे हैं, जिनके ज़रिए बिज़नेस बेहतर कस्टमर सर्विस देने के साथ-साथ लोगों को कई और बेहतर सुविधाएँ दे सकते हैं. साथ ही, हम यह भी जानना चाहते हैं कि ये नए अपडेट नए कनेक्शन बनाने, रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने और अन्य काम करने में लोगों और बिज़नेस की मदद कैसे कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]