ऐसे विज्ञापन बनाएँ जो आपके कस्टमर्स को एंगेज करें
इन जाने-माने तरीकों का इस्तेमाल करें और पक्का करें कि आप अपने अगले कस्टमर तक पहुँच सकते हैं और उनसे कनेक्ट कर सकते हैं.
अपना ओरिजनल कंटेंट बनाएँ और स्पष्ट रूप से अपनी बात कहें
पक्का करें कि आपका कंटेंट यह बताता है कि आपका बिज़नेस और आपके प्रोडक्ट असल में क्या ऑफ़र करते हैं. इससे लंबे समय तक आपके कस्टमर्स का भरोसा कायम रखने में मदद मिलेगी.
बेहतरीन क्वालिटी के क्रिएटिव का उपयोग करें
क्रिएटिव बनाने की गाइडलाइन का पालन करके अपने बिज़नेस को लोगों की नज़रों में लाएँ और लोगों को आपका विज्ञापन देखने और उससे जुड़ने के लिए अगला कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें.
अपनी ऑडियंस की बात सुनें
नियमित रूप से फ़ीडबैक को रिव्यू करें और आपके बिज़नेस से कनेक्ट करने वाले लोगों को बेहतर अनुभव देने के लिए अपनी स्ट्रेटेजी में बदलाव करें.
लोगोंं की प्राइवेसी का ध्यान रखें
जब कस्टमर्स WhatsApp पर आपके साथ चैट करने के लिए आते हैं, तो उनके साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप बनाए रखने पर फ़ोकस करें और जो लोग आपसे बात करना चाहते हैं, उन्हें सही और उपयोगी जानकारी दें. कस्टमर्स को अनचाहे मैसेज या स्पैम मैसेज भेजने से बचें.
इन सुझावों का पालन करने से आपको क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले बढ़िया विज्ञापन बनाने में और उन्हें फ़्लैग होने से बचाने में मदद मिलेगी.
WhatsApp विज्ञापनदाताओं के लिए सबसे अच्छे सुझावों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए वीडियो देखें
क्या आपको लगता है कि आपका विज्ञापन गलती से फ़्लैग कर दिया गया था?
जाने-माने तरीकों का पालन करने से आपके विज्ञापन बेहतर परफ़ॉर्म करेंगे और चलते रहेंगे. हालाँकि, अगर आपको लगता है कि आपके किसी विज्ञापन को गलती से फ़्लैग किया गया है, तो आप उस विज्ञापन को एडिट करके उसे दोबारा सबमिट कर सकते हैं या फिर से रिव्यू की रिक्वेस्ट भेजने के लिए दिए गए स्टेप पूरे कर सकते हैं.
चरण 1
अकाउंट क्वालिटी पर जाने से पहले पक्का करें कि आप अपने विज्ञापन अकाउंट में लॉग इन हैं.
चरण 2
ऐसे विज्ञापन चुनें, जिसे/जिन्हें आपके हिसाब से गलती से अस्वीकार कर दिया गया था.
चरण 3
अगर उपलब्ध हो, तो ‘रिव्यू की रिक्वेस्ट भेजें’ बटन पर क्लिक करें.

