Meta

बिज़नेस प्लेटफ़ॉर्म

Quattro Bistro Lonavala

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की मदद से छुट्टियों के सीज़न में बिक्री बढ़ाना

Quattro Bistro Lonavala का लोगो.

ब्रांड

इस वीगन बिस्ट्रो ने वैलेंटाइंस डे 2025 के लिए आने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच खाने-पीने के अनुभव को प्रमोट करने के लिए क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल किया. इससे उनकी वैलेंटाइंस डे 2024 की तुलना में इस साल 3 गुना ज़्यादा बिक्री हुई.*

उनकी स्टोरी

यूनीक सेटिंग में यूनीक फ़ूड

इसके ओनर आशीष और अक्षदा गुप्ता ने मुंबई के शोर-शराबे से दूर रहने के लिए पश्चिमी भारत के लोनावाला क्षेत्र में रहने का फ़ैसला किया. उन्होंने मुंबई के लोगों के लिए एक पसंदीदा घूमने की जगह पर एक रेस्टोरेंट खोलने का फ़ैसला लिया. आशीष और अक्षदा ने मुंबई की लोकप्रिय रेस्टोरेंट चेन Quattro Bistro की लोनावाला फ़्रेंचाइज़ी पाने के लिए अपनी जीवन भर की बचत खर्च कर दी. वे जानते थे कि यह छुट्टियाँ मनाने वाले लोगों के लिए पहले से ही एक जाना-माना डाइनिंग स्पॉट है.

लेकिन गुप्ता इस बिज़नेस को और भी अलग बनाना चाहते थे. उन्होंने डाइनिंग एरिया को प्रकृति से घिरे आउटडोर एरिया में बदल दिया, जिससे डिनर करने के लिए आने वाले लोगों के लिए यह हरियाली से भरपूर एक रोमांटिक नज़ारा बन गया. उन्होंने मेनू को अपडेट करने का भी फ़ैसला लिया और इस तरह लोनावाला का पहला पूरी तरह से वीगन इटैलियन–मेक्सिकन रेस्टॉरेंट खुला.

उनका लक्ष्य

पर्सनलाइज़ किए हुए डाइनिंग अनुभव को प्रमोट करना

शुरुआत में तरक्की धीमी थी. गुप्ता ने, Instagram विज्ञापनों के ज़रिए अपना रेस्टोरेंट प्रमोट किया, जिससे उन्हें एक-एक करके कस्टमर्स के बीच अपनी पहचान बनाने में मदद मिली. लेकिन, उन्हें यह एहसास हुआ कि रेस्टोरेंट का रोमांटिक माहौल कस्टमर्स की खास ज़रूरतों और खास अवसरों के हिसाब से कस्टमाइज़ किए गए डाइनिंग अनुभव देने का एक शानदार मौका दे रहा था.

उन्होंने क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल करके खुद को और अपने बिज़नेस को ज़्यादा एक्सेसिबल बनाने का फ़ैसला किया. इन विज्ञापनों की मदद से दिलचस्पी रखने वाले डाइनर्स सीधे Instagram और Facebook पर मौजूद विज्ञापनों से बिज़नेस को मैसेज करके प्लान बना सकते थे.

A burger from the restaurant.

“हमने क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल करना इसलिए शुरू किया क्योंकि बिज़नेस के शुरू होने के छह महीनों में ही हमें ऐसा लगा कि हमें ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचना होगा. यह हमारे लिए बेहद कारगर समाधान है, क्योंकि इससे मेहमान सीधे रिज़र्वेशन कर सकते हैं या हमसे बात करके अपनी सर्विस कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं.”

Akshada Gupta

Owner, Quattro Bistro Lonavala

उनका समाधान

Quattro Bistro Lonavala का क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाला विज्ञापन.

खरीदारी के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए WhatsApp विज्ञापन

आशीष और अक्षदा ने देखा कि WhatsApp पर लोगों से सीधे बात करके ज़्यादा बिक्री करना आसान हो गया. उन्होंने तीन महीने तक विज्ञापन चलाने की एक स्ट्रेटेजी बनाई, जिसमें वे ऐसे अवसरों से पहले विज्ञापन चलाएँगे, जिनसे खास मौकों पर पर्यटकों और बाहर खाने का प्लान बनाने वाले लोगों को आकर्षित किया जा सके. अभी तक का उनका सबसे सफल कैंपेन हैलोवीन 2024 रहा है, जब दोनों ने कस्टमर्स से बातचीत के ज़रिए पता लगाया कि हर टेबल की बुकिंग क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए हुई थी.

वैलेंटाइंस डे 2025 के लिए, गुप्ता ने Instagram पर क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का एक कैंपेन बनाया, जिसे मुंबई, पुणे और नवी मुंबई के 18 से 45 साल के वयस्कों के लिए टार्गेट किया गया था, जिन्हें खास अवसरों और ईवेंट में दिलचस्पी थी.

उनकी सफलता

छुट्टियों के सीज़न में बेहतर बिक्री

Quattro Bistro Lonavala को ऐसे कई सारे डाइनर्स से मैसेज मिले जिन्होंने फूल, केक और अन्य चीज़ें जोड़कर अपने खास दिन को कस्टमाइज़ करने के लिए बिज़नेस के साथ चैट की. यह कैंपेन सफल रहा और वैलेंटाइंस डे 2024 की तुलना में बिक्री में 3 गुना की बढ़ोतरी हुई.*

“हमने वैलेंटाइंस डे 2025 के लिए रेस्टोरेंट को प्रमोट करने के लिए क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल किया और पाया कि हमने वैलेंटाइंस डे 2024 की तुलना में 3 गुना ज़्यादा बिक्री की, जब हमने क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल नहीं किया था. जब से हमने अपने विज्ञापनों का इस्तेमाल इस तरह से करना शुरू किया है, तब से हमारा बिज़नेस और बेहतर हुआ है.”*

Akshada Gupta

Owner, Quattro Bistro Lonavala

*नतीजे खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आमतौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत नतीजे अलग-अलग होते हैं.

पार्टनर की मदद से शुरुआत करें

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी