Meta
A woman with her hair tied up and smiling while looking down at her phone

जाने-माने तरीके

नोट्स और कैटलॉग के ज़रिए कस्टमर के साथ पर्सनलाइज़ इंटरैक्शन बनाने के बारे में जानकारी

वापस आने वाला हर कस्टमर आपके लिए लॉयल्टी बढ़ाने का एक मौका है और हर नया मैसेज बिक्री करने का एक मौका है. सही टूल्स की मदद से, आप हर कस्टमर को पर्सनलाइज़ किया हुआ अनुभव दे सकते हैं और इसके लिए आपको एक ही बात को दोहराते हुए घंटों समय नहीं बिताना पड़ेगा.

WhatsApp Business ऐप से आपको कैटलॉग, कलेक्शन और नोट्स जैसे फ़ीचर्स मिलते हैं, जो आपको व्यवस्थित रहने, तेज़ी से जवाब देने और कस्टमर्स को बार-बार वापस बुलाने में मदद करते हैं.

कैटलॉग और कलेक्शन की मदद से बार-बार मैसेज भेजना या पाना कम करें

क्या आप कीमत, रंग या साइज़ के बारे में बार-बार एक ही सवालों के जवाब देते हैं? आपका कैटलॉग आपके लिए यह काम कर सकता है, आपके कस्टमर को वह जानकारी दे सकता है जो वे शुरुआत से ही ढूँढ रहे हैं.

WhatsApp कैटलॉग के ज़रिए कस्टमर्स सीधे चैट में आपके प्रोडक्ट और सर्विस ब्राउज़ कर सकते हैं. लंबा स्पष्टीकरण लिखने या एक-एक करके फ़ोटो भेजने के बजाय बस कुछ ही टैप में किसी आइटम या पूरे कलेक्शन को शेयर करें. इससे चैट को बिक्री की ओर आगे बढ़ाने में मदद मिलती है.

कस्टमर्स जिस तरह खरीदारी करते हैं, उसी तरह के कलेक्शन बनाएँ

कलेक्शन तब सबसे अच्छा काम करते हैं, जब वे आपके कस्टमर द्वारा पहले से पूछे जा रहे सवालों से मैच होते हैं. आप आइटम को कैटेगरी के हिसाब से ग्रुप कर सकते हैं, लेकिन आप ]]>कलेक्शन भी बना सकते हैं]]> जैसे:

  • बेस्ट सेलर — उन कस्टमर्स के लिए जो तुरंत सुझाव पाना चाहते हैं.
  • [कीमत] से कम के गिफ़्ट — बजट में खरीदारी करने वाले शॉपर्स के लिए.
  • तुरंत शिपिंग की सुविधा — उन कस्टमर्स के लिए जिन्हें तुरंत प्रोडक्ट चाहिए.
  • सीज़नल या सीमित समय के लिए उपलब्ध — ताकि लोगों के बीच उत्सुकता बनी रहे.
  • कस्टम ऑर्डर — यह समझाने के लिए कि प्रोसेस कैसे काम करता है.
  • बंडल सेट — वैल्यू दिखाने के लिए.

जब कोई व्यक्ति कोई सामान्य सवाल पूछे, तो प्रासंगिक कलेक्शन शेयर करें. इससे आपका समय बचता है और उन्हें तुरंत जवाब मिल जाता है.

आप अपने Meta Business Agent में कलेक्शन भी अपलोड कर सकते हैं ताकि यह सवालों के जवाब देने में मदद कर सके.

अपने कैटलॉग की मदद से बिक्री करें

अगर कैटलॉग में काफ़ी जानकारी दी गई है, तो फ़ॉलोअप के लिए कम सवाल पूछे जाएँगे और छोटे बिज़नेस के लिए समय की बचत होगी. पक्का करें कि हर आइटम में ये चीज़ें शामिल हों:

  • प्रोडक्ट का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए, ताकि कस्टमर आसानी से उसे ढूँढ सकें
  • अच्छी क्वालिटी की फ़ोटो (इनमें एक समानता रखें)
  • एक संक्षिप्त डिस्क्रिप्शन जिसमें आइटम के बारे में जानकारी, उसके मुख्य फ़ायदे और उसमें क्या शामिल है, यह सब शामिल हो
  • आइटम की कीमत
  • कोई भी मुख्य जानकारी, जैसे कि लीड समय, उपलब्ध साइज़ या रंग के विकल्प

जब आपका कैटलॉग स्पष्ट और पूरा होता है, तो कस्टमर्स खुद से फ़ैसले ले सकते हैं और आप सर्विस और ऑर्डर को पूरा करने पर फ़ोकस कर सकते हैं.

नोट्स के ज़रिए कस्टमर की प्राथमिकताओं का ट्रैक रखें

जब कोई वापस आने वाला कस्टमर संपर्क करता है, तो उनकी प्राथमिकताओं और पिछले ऑर्डर को याद रखने से बहुत फ़र्क पड़ता है. नोट्स से आपको ऐसा करने में मदद मिल सकती है.

नोट्स की मदद से आप कस्टमर की चैट में ही महत्वपूर्ण जानकारी सेव कर सकते हैं. इसलिए, जब वे हफ़्तों बाद वापस आएँगे, तो आप वहीं से बातचीत शुरू कर सकते हैं, जहाँ आपने छोड़ी थी.

नोट्स में क्या सेव करें

आपको ज़्यादा कुछ लिखने की ज़रूरत नहीं है. बस उन विवरणों को सेव करें जो आपको गलतियों से बचने और बेहतर सर्विस देने में मदद करते हैं:

  • साइज़, रंग या स्टाइल से जुड़ी प्राथमिकताएँ
  • एलर्जी या खाने-पीने से जुड़े प्रतिबंध (खाने-पीने से जुड़े बिज़नेस के लिए)
  • पिछले ऑर्डर और पसंदीदा
  • डिलीवरी की प्राथमिकताएँ (घर के बाहर डिलीवरी, हस्ताक्षर की ज़रूरत वगैरह)
  • जन्मदिन या आगे के ईवेंट जैसी ज़रूरी तारीखें
  • बातचीत का स्टाइल (क्या वे तुरंत अपडेट या विस्तृत विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं?)

नोट्स से आपका समय कैसे बचता है

नोट्स सिर्फ़ एक अच्छा अनुभव नहीं देते हैं, बल्कि ये काम करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करने वाला टूल भी हैं. वे इन चीज़ों में आपकी मदद करते हैं:

  • जिन सवालों के जवाब आप पहले ही दे चुके हैं, उन्हें दोबारा न पूछें.
  • जानकारी ढूँढने के लिए पुराने मैसेज स्क्रॉल न करें.
  • गलत साइज़ भेजने या प्राथमिकता को ध्यान में न रखने जैसी गलतियों से बचें.

लाभ धीरे-धीरे बढ़ता है. जब आप यह याद रखते हैं कि कस्टमर्स क्या पसंद करते हैं, तो वे इसका ध्यान रखते हैं और इससे बार-बार की जाने वाली खरीदारी को बढ़ावा मिलता है. अगर मैसेज के जवाब देने में कोई और भी आपकी मदद कर रहा है, तो नोट्स की मदद से ]]>बातचीत को आसानी से सौंपा]]> जा सकता है.

तेज़ जवाब की मदद से जवाब जल्दी दें

तेज़ जवाब की मदद से आप सटीकता या पर्सनैलिटी से समझौता किए बिना कुछ ही सेकंड में सामान्य मैसेज का जवाब दे सकते हैं. जब आप व्यस्त हों या एक साथ कई चैट को मैनेज कर रहे हों, तो इससे आपको काफ़ी मदद मिल सकती है.

उन मैसेज से शुरुआत करें, जो आप अक्सर भेजते हैं

इस तरह की चीज़ों के लिए तेज़ जवाब तैयार करें:

  • ग्रीटिंग और उपलब्ध न होने के मैसेज
  • कीमत और प्रोडक्ट की जानकारी
  • काम पूरा करने में लगने वाला मौजूदा समय
  • लोकेशन और पिकअप की जानकारी
  • पेमेंट के तरीके
  • ऑर्डर कन्फ़र्मेशन
  • वापसी या बदलने से जुड़ी पॉलिसी
  • स्टॉक में नहीं होने से जुड़े अपडेट

अपने टेंप्लेट को पर्सनलाइज़ करें

टेंप्लेट का रोबोटिक लगना ज़रूरी नहीं है. एक स्ट्रक्चर बनाएँ, जिसमें हर बार शुरुआत से लिखे बिना पर्सनलाइज़ करने की सुविधा हो:

  • कस्टमर को नाम से संबोधित करें
  • उनके सवाल का एक स्पष्ट जवाब दें
  • एक खास अगला कदम या कॉल टू एक्शन शामिल करें
  • (वैकल्पिक) कैटलॉग आइटम या कलेक्शन का लिंक जोड़ें

उदाहरण: “नमस्ते [नाम]! हाँ, हमारे पास यह [रंग] में उपलब्ध है. इसकी कीमत [कीमत] है और इसमें [जानकारी] शामिल है. आप पिकअप लेना चाहेंगे या डिलीवरी?”

तेज़ी से प्रोसेस करने के लिए तेज़ जवाब को अपने कैटलॉग के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें

यहाँ एक आसान प्रोसेस दिया गया है जो मैसेज की संख्या कम करता है और बिक्री को जारी रखता है:

  • तेज़ जवाब का इस्तेमाल यह कन्फ़र्म करने के लिए करें कि आप उनके सवाल समझते हैं
  • प्रासंगिक कैटलॉग आइटम या कलेक्शन शेयर करें
  • अगले स्टेप के बारे में बताने के लिए तेज़ जवाब का इस्तेमाल करें जिसमें पेमेंट, साइज़ या शेड्यूलिंग से जुड़ी जानकारी हो

वह फ़्लो आपके कस्टमर को कम मैसेज के ज़रिए सवाल से खरीदारी तक ले जाता है.

WhatsApp Business ऐप की मदद से अपने काम को व्यवस्थित करें

जब आप कोई छोटा बिज़नेस चलाते हैं, तो WhatsApp अक्सर एक ऐसी जगह बन जाता है जहाँ बिक्री, सपोर्ट और ऑर्डर पूरा करना, सब कुछ एक साथ होता है. WhatsApp Business ऐप के ज़रिए आप अपने मैसेजेस को ट्रैक कर सकते हैं और बिज़नेस से जुड़ी बातचीत को पर्सनल बातचीत से अलग रख सकते हैं, ताकि कोई भी ज़रूरी बातचीत नज़रअंदाज़ न हो.

छोटा बिज़नेस करने वालों के लिए बनाए गए फ़ीचर्स के बारे में और जानें. साथ ही, देखें कि WhatsApp Business ऐप किस तरह आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकता है.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी