Meta

शिक्षा

छोटे बिज़नेस को WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए

WhatsApp Business ऐप को छोटे बिज़नेस की मदद करने के लिए बनाया गया है. WhatsApp पर अपने कस्टमर्स का भरोसा जीतें, खुद को व्यवस्थित रखें और कस्टमर्स के साथ आसानी से इंटरैक्ट करें. साथ ही, उनके साथ अपने संबंधों को मज़बूत बनाएँ.

WhatsApp Business ऐप WhatsApp Messenger से कैसे अलग है?

Business ऐप वही WhatsApp है जिसे आप जानते हैं और पसंद करते हैं, लेकिन इसमें बिज़नेस फ़ीचर्स शामिल हैं जो बेहतर तरीके से काम करने, कस्टमर्स से कनेक्ट करने और बिज़नेस बढ़ाने में आपकी मदद करते हैं.

WhatsApp Business को फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें ऐसे टूल्स हैं, जिनसे आप अपने बिज़नेस की मौजूदगी कायम कर सकते हैं और अपने कस्टमर्स का भरोसा जीत सकते हैं, चैट को व्यवस्थित और मैनेज कर सकते हैं और कैटलॉग का उपयोग करके प्रोडक्ट और सर्विस को असरदार तरीके से दिखा सकते हैं.

आपकी पसंद की सभी WhatsApp सुविधाओं के साथ-साथ बिज़नेस के लिए बनाए गए टूल

WhatsApp Business ऐप में कई ऐसे शानदार फ़ीचर हैं, जिन्हें खास तौर पर छोटे बिज़नेस को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

अपने कैटलॉग में अपनी प्रोडक्ट और सर्विस दिखाएँ

WhatsApp Business कैटलॉग के ज़रिए अपने प्रोडक्ट और सर्विस दिखाएँ. कैटलॉग की मदद से आपके कस्टमर्स उन प्रोडक्ट या सर्विस को ब्राउज़ कर सकते हैं, चुन सकते हैं और शेयर कर सकते हैं, जिनमें उनकी दिलचस्पी है. इससे बिक्री करना आसान हो जाता है.

बेहतर मैसेजिंग टूल का फ़ायदा उठाएँ

WhatsApp Business ऐप से चैट मैनेजमेंट फ़ीचर्स और बिज़नेस पर फ़ोकस करने वाले मैसेजिंग टूल्स की एक्सेस पाएँ. अपने कस्टमर को तुरंत सर्विस देने के लिए ऑटोमेटेड ग्रीटिंग और उपलब्ध न होने के मैसेज का उपयोग करें. साथ ही, कस्टमर के सबसे आम सवालों के पहले से लिखे हुए जवाब देने के लिए तेज़ जवाबों का उपयोग करें.

A user interface example of a business profile and catalog manager on WhatsApp Business app

आसानी से स्विच करें

जब आप WhatsApp Business ऐप सेट करें, तो अपने मैसेज, मीडिया और कॉन्टैक्ट को अपने बिज़नेस अकाउंट में ट्रांसफ़र करने के लिए अपने WhatsApp अकाउंट से बैकअप ज़रूर रीस्टोर करें.

WhatsApp Business ऐप में आपको ये सुविधाएँ मिलेंगी

WhatsApp Business ऐप और WhatsApp के फ़ीचर्स में अंतर दिखाने वाली टेबल

चैट मैनेज करें और बिज़नेस के लिए बेहतर फ़ैसले लें

आपके जाने-पहचाने टूल्स के अलावा, WhatsApp Business ऐप आपको और भी ज़्यादा मैसेजिंग टूल्स उपलब्ध कराता है, ताकि आप अपनी चैट को व्यवस्थित कर सकें.

हरे रंग का चैट बबल आइकन

चैट को असरदार तरीके से व्यवस्थित और मैनेज करें

मैसेज को ढेर में दबने से बचाएँ. अपनी चैट्स और कॉन्टैक्ट्स को व्यवस्थित करने के लिए लेबल और लिस्ट का उपयोग करें, ताकि आप आसानी से फ़ॉलो-अप और मैनेज कर सकें. इसके अलावा, अपने कस्टमर्स को तुरंत सर्विस देने के लिए ऑटोमेटेड ग्रीटिंग और उपलब्ध न होने के मैसेज का उपयोग करें. साथ ही, कस्टमर के सबसे आम सवालों का आसानी से जवाब देने के लिए तेज़ जवाबों का उपयोग करें.

मुड़े हुए पेपर का आइकन

मूल्यांकन टूल्स की मदद से जानें कि क्या कारगर साबित हो रहा है

अपनी चैट और भेजे गए मैसेज से जुड़े आँकड़ों की एक्सेस पाएँ, ताकि आप यह देख सकें कि क्या काम कर रहा है और अपने कस्टमर्स को बेहतर तरीके से समझ सकें.

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए अपना बिज़नेस बढ़ाएँ

WhatsApp Business ऐप छोटे बिज़नेस के लिए विज्ञापन चलाना आसान बनाता है. विज्ञापनों की मदद से आप नए कस्टमर्स तक पहुँच सकते हैं और पहले से भी ज़्यादा संख्या में ज़रूरी चैट शुरू कर सकते हैं.

अलग-अलग स्क्रीन की फ़ोटो, जिसमें यह दिखाया गया है कि आप WhatsApp Business ऐप के साथ कैसे इंटरैक्ट कर सकते हैं

छोटे बिज़नेस को WhatsApp Business पर क्यों स्विच करना चाहिए

आपके बिज़नेस को मैनेज करने में मदद करने वाले टूल्स के अलावा, स्विच करने वाले यूज़र को कई अन्य फ़ायदे भी मिलते हैं.

A user interface image of whatsapp messages and chat labeling

प्रोफ़ेशनल दिखें
एक पूरी बिज़नेस प्रोफ़ाइल की मदद से छोटे से छोटे, नए से नए बिज़नेस भी नए कस्टमर्स के सामने खुद को ज़्यादा भरोसेमंद दिखा पाते हैं. प्रोफ़ेशनल बिज़नेस प्रोफ़ाइल की मदद से अपनी शानदार छवि बनाएँ और कस्टमर का भरोसा बढ़ाएँ.

काम और पर्सनल चैट को अलग-अलग रखें
लेबल की मदद से काम और पर्सनल चैट को आसानी से अलग रखें. उपलब्ध न होने के मैसेज और तेज़ जवाबों की मदद से, आप काम से दूर होते हुए भी अपने कस्टमर्स को जवाब दे सकते हैं और अपने काम और निजी ज़िंदगी के बीच संतुलन बना सकते हैं.

ऑर्गेनाइज़ेशन
यह जानकर बेफ़िक्र रहें कि आपसे कोई मैसेज नहीं छूट रहा है. लेबल की मदद से आप कस्टमर की चैट को आसानी से पहचान सकते हैं और अपने इनबॉक्स में मौजूद उन मैसेज को प्राथमिकता दे सकते हैं, जिनका जवाब समय पर देना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है और जो सबसे महत्वपूर्ण हैं.

कस्टमर सर्विस
किसी भी समय तेज़ी से और आसानी से कस्टमर सर्विस दें. ऑटोमेटेड ग्रीटिंग और उपलब्ध न होने के मैसेज के साथ-साथ अपना कैटलॉग आसानी से शेयर करने की सुविधा से आप तुरंत जवाब दे सकते हैं. साथ ही, कस्टमर के बारे में विस्तृत नोट्स से यह पक्का होता है कि आपको उनके बारे में ज़रूरी जानकारी हमेशा याद रहे.

नए कस्टमर्स तक पहुँचें
जब आप WhatsApp Business का उपयोग करके बिज़नेस प्रोफ़ाइल बनाते हैं, तो संभावित कस्टमर्स आपके प्रोडक्ट या सर्विस को सर्च कर सकते हैं और आपके बिज़नेस को ऑर्गेनिक तरीके से ढूँढ सकते हैं. वहाँ से, वे WhatsApp चैट के ज़रिए आपसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. इससे आपको अपना बिज़नेस बढ़ाने का एक आसान तरीका मिलता है जो हमेशा काम आता है.

साथ ही, इसका उपयोग करना आसान है!
आप जिस WhatsApp का पहले से उपयोग कर रहे हैं, उसी में बिज़नेस पर फ़ोकस करने वाले नए फ़ीचर का फ़ायदा पाएँ. आपके कस्टमर्स WhatsApp के ज़रिए आपके बिज़नेस को मैसेज भेजना जारी रख सकते हैं, जिससे कम्युनिकेशन आसान हो जाता है.

An image of a profile on whatsapp

आज ही WhatsApp Business का उपयोग करना शुरू करें!

WhatsApp Business ऐप, बिज़नेस को ध्यान में रखकर बनाया गया है. अपने मनपसंद WhatsApp का उपयोग करते हुए ऐसे फ़ीचर्स का भी फ़ायदा पाएँ, जो आपके बिज़नेस को चलाने में मदद करते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]