मैसेजिंग का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए, आपको सफलता पाने और बिज़नेस को फैलाने के लिए तैयार रहना होगा. यहाँ कुछ प्रैक्टिकल तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप WhatsApp पर होने वाली चैट को अवसर में बदलकर, अपने बिज़नेस की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं.
अपनी कोशिशों से ज़्यादा से ज़्यादा नतीजे पाएँ
मददगार सपोर्ट, तेज़ जवाब, स्मार्ट मैनेजमेंट और लगातार सीखने के ज़रिए, मैसेजिंग के फ़ील्ड में सफलता पाने के लिए खुद को तैयार करें. यहाँ बताया गया है कि आप हर एक तरीके को कैसे लागू कर सकते हैं.
सॉल्यूशन और सपोर्ट दें
कस्टमर का हर एक मैसेज बिज़नेस के लक्ष्य को पाने का एक अवसर होता है—चाहे इसके लिए किसी सवाल का जवाब देना हो, सही प्रोडक्ट चुनने में किसी की मदद करनी हो या खरीदारी करने के लिए गाइड करना हो. कस्टमर्स आपसे संपर्क करते हैं, क्योंकि उन्हें कुछ मदद की ज़रूरत होती है. इसलिए, उनके लिए स्पष्ट और उपयोगी जानकारी पाने का तरीका आसान बनाने पर फ़ोकस करें.

फटाफट जवाब देने के लिए और अक्सर पूछे जाने वाले एक जैसे सवालों के एक जैसे जवाब देने के लिए, ]]>तेज़ जवाब]]> सेट करें. जब भी कोई व्यक्ति किसी प्रोडक्ट के बारे में पूछताछ करे, तो ]]>कैटलॉग कलेक्शन]]> के ज़रिए मिलते-जुलते कुछ ऑप्शन दिखाएँ, ताकि वे प्रोडक्ट की तुलना कर सकें और आपके द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले और प्रोडक्ट के बारे में जान सकें. साथ ही, बातचीत के दौरान अगर सही लगे, तो आप प्रासंगिक नए लॉन्च, स्टॉक में वापस लाए गए प्रोडक्ट या डील के बारे में भी बात कर सकते हैं, ताकि कस्टमर्स को आपके साथ फिर से खरीदारी करने की वजह मिलती रहे.
किसी भी सवाल का पूरा जवाब दें, जिसमें अगले स्टेप ऐसे होने चाहिए जो ग्राहकों को आसान और स्पष्ट लगें. ऑटोमेशन की मदद से आप ऑनलाइन न रहने पर भी लोगों की मदद कर सकते हैं—इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें.
तुरंत और प्रोफ़ेशनल तरीके से जवाब दें
कस्टमर का पहला मैसेज सबसे अहम होता है: यह आपके लिए अपने पहले इंप्रेशन को शानदार बनाने का मौका होता है. फटाफट और प्रोफ़ेशनल टोन में दिए गए जवाब से बहुत फ़र्क पड़ सकता है. एक छोटे बिज़नेस ओनर के तौर पर, हो सकता है कि आप एक साथ कई टास्क पूरे करने की कोशिश कर रहे हों — जैसे कि कस्टमर सर्विस, प्रोडक्शन, शिपिंग वगैरह. अच्छी खबर यह है कि WhatsApp में ऐसे कई टूल हैं, जिनकी मदद से आप जैसे बिज़नेस ओनर, 24/7 कस्टमर्स को बेहतर अनुभव दे सकते हैं.

WhatsApp आपको कई तरह के टूल मुहैया कराता है, जिनसे आप तुरंत जवाब दे सकते हैं. इनमें WhatsApp पर Meta Business Agent शामिल है, जिसे बिज़नेस के लिए कस्टमर के साथ होने वाली बातचीत के कुछ हिस्सों को बेहतर बनाने और ऑटोमेट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. Meta Business Agent के साथ होने वाली चैट में यूज़र्स को ऐसा अनुभव मिलता है, जैसे वे किसी असली इंसान से बात कर रहे हों. इतना ही नहीं, आप किसी भी समय इस चैट में आसानी से शामिल हो सकते हैं.
आप अपने बिज़नेस की यूनीक टोन और स्टाइल को दिखाने के लिए, Meta Business Agent की वॉइस को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. यह आपके इंटरैक्शन और फ़ीडबैक से सीखकर लगातार बेहतर होता जाएगा. पता लगाएँ कि आपके देश में यह फ़ीचर उपलब्ध है या नहीं और WhatsApp पर Meta Business Agent का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यहाँ जाएँ.
Meta Business Agent के साथ-साथ, ]]>ग्रीटिंग]]> और ]]>उपलब्ध न होने के मैसेज]]> जैसे ऑटोमेटेड जवाबों से कस्टमर्स को तुरंत जवाब मिल जाता है. ऐसा मैसेज सेट करें जो उनका स्वागत करने के साथ ही, उन्हें यह भी बताए कि आप जल्द ही उनके मैसेज का जवाब देंगे. फटाफट और प्रोफ़ेशनल तरीके से जवाब देने से, आपके बिज़नेस को मैसेज करने वाले कस्टमर्स की नज़रों में आपका पहला इंप्रेशन शानदार बनेगा.
काम करने की क्षमता और मैनेजमेंट को बढ़ाएँ
आज ही से अपने सभी मैसेज सही तरीके से मैनेज करें —और प्रभावशाली प्रोसेस अपनाएँ — ताकि बिज़नेस के आगे बढ़ने पर यह कई तरीके से आपके लिए मददगार साबित हो सके. WhatsApp Business ऐप में मौजूद बिल्ट-इन टूल्स का इस्तेमाल करके, अपना इनबॉक्स मैनेज करें और अपनी बातचीत आगे बढ़ाएँ.

अपने WhatsApp कैटलॉग में आप कस्टमर्स के साथ अलग-अलग तरह के प्रासंगिक ऑप्शन तुरंत शेयर करने के लिए कलेक्शन बना सकते हैं. उदाहरण के लिए, आप अलग-अलग आइटम मिलाकर सर्दियों के कपड़ों का कलेक्शन बना सकते हैं, अपनी बेकरी के डेयरी फ़्री ऑप्शन हाइलाइट कर सकते हैं या आपके पास मौजूद सभी हेयर प्रोडक्ट दिखा सकते हैं. इससे कस्टमर्स एक ही जगह पर अपनी ज़रूरत के हिसाब से ब्राउज़ कर सकते हैं.
आप चैट को सॉर्ट करने के लिए ]]>लिस्ट]]> का भी उपयोग कर सकते हैं, ताकि आपको हमेशा पता हो कि खरीदारी की प्रक्रिया में हर कस्टमर का स्टेटस क्या है, जिससे सही प्रोडक्ट या सर्विस का सुझाव देना आसान हो जाता है. साथ ही, कस्टमर ]]>नोट्स]]> की मदद से, आप खास रिक्वेस्ट और ज़रूरी जानकारी कैप्चर कर सकते हैं, जिससे आपको ज़्यादा व्यक्तिगत रूप से फ़ॉलो अप करने और समय के साथ ज़्यादा सटीक सुझाव देने में मदद मिलती है.
अपने कस्टमर की बातें सुनें
आपका इनबॉक्स आपके लिए एक फ़ीडबैक भी है. ध्यान दें कि कस्टमर्स क्या जवाब दे रहे हैं और उस जानकारी का इस्तेमाल बिज़नेस को बेहतर बनाने के लिए करें. आपके मैसेज से आपको यह जानने में मदद मिल सकती है कि आपके बिज़नेस के लिए सबसे सही क्या है और इसकी मदद से आप अपनी सेल्स और कस्टमर अनुभव को बेहतर बना सकते हैं. खुद से ये सवाल पूछें:
- किस तरह के मैसेज खरीदारी या बुकिंग की संख्या बढ़ा सकते हैं?
- कौन-से प्रोडक्ट लिंक पर क्लिक मिलते हैं?
- कस्टमर्स आम तौर पर कहाँ अटकते हैं या बार-बार सवाल पूछते हैं?

आने वाले समय में मैसेजिंग स्ट्रेटेजी बनाने के लिए इन फ़ीडबैक का इस्तेमाल करें.
यह भी उतना ही ज़रूरी है: कस्टमर की प्राथमिकताओं का सम्मान करें. अगर कोई व्यक्ति आपको मैसेज भेजना बंद करने के लिए कहता है, तो इसे नोट कर लें और इस रिक्वेस्ट का सम्मान करें. बहुत ज़्यादा अपडेट न भेजें—ज़रूरत से ज़्यादा मैसेज भेजने से इंटरैक्शन और भरोसा कम हो सकता है. WhatsApp मैसेजिंग से जुड़े जाने-माने तरीकों के बारे में ज़्यादा जानें.



