Meta

Business प्लेटफ़ॉर्म

JJMehta Camera Store

Meta Business Agent की मदद से बिक्री बढ़ाना और समय बचाना

अपने स्टोर में कैमरा को हाथों में पकड़कर सामने की ओर देख रहे एक आदमी की पोर्ट्रेट फ़ोटो
JJMehta Camera Store का लोगो

ब्रांड

मुंबई के JJMehta Camera Store ने कस्टमर्स से एंगेज करने और कस्टमर्स के साथ की जाने वाली बातचीत को मैनेज करने के लिए Meta Business Agent सेटअप किया है, जिससे उनकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और कर्मचारियों का समय भी बचा है.

15%

बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. Meta Business Agent इस्तेमाल करने की वजह से ही ऐसा हो पाया है*

10-15

सेकंड में जवाब देना संभव हो सका है. Meta Business Agent इस्तेमाल करने की वजह से ही ऐसा हो पाया है*

2

घंटे की कीमती समय की बचत हुई है. Meta Business Agent इस्तेमाल करने की वजह से ही ऐसा हो पाया है*

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आमतौर पर हर व्यक्ति के हिसाब से नतीजे अलग-अलग होते हैं.

उनकी स्टोरी

वन-स्टॉप फ़ोटो शॉप

JJMehta को बेहतरीन क्वॉलिटी वाले कैमरा और फ़ोटोग्राफ़ी से जुड़े उपकरणों की बिक्री के लिए जाना जाता है. वे अपनी वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन और मुंबई में मौजूद स्टोर, दोनों तरीके से बिक्री करते हैं. इस छोटे-से बिज़नेस को चलाते हुए उन्हें 20 साल से ज़्यादा का समय हो चुका है और वे इसमें अपनी खास पहचान बना चुके हैं. JJMehta अपनी ऑडियंस को अच्छी तरह समझते हैं और वे जानते हैं कि उन तक ऑनलाइन कैसे पहुँचा जा सकता है.

उनका लक्ष्य

कर्मचारियों का समय बचाना

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले कंपनी के विज्ञापनों की चलते, उन्हें अक्सर बड़ी संख्या में उन कस्टमर्स के मैसेज मिलते हैं जो उनके प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं. हालाँकि, बड़ी संख्या में मिलने वाले मैसेज का जवाब देने के लिए उनके पास सिर्फ़ तीन कर्मचारी ही मौजूद थे. इस वजह से, JJMehta की टीम के लिए सभी सवालों का सही समय पर जवाब देना मुश्किल हो रहा था.

A close up shot of a person's hands holding a camera

“Meta Business Agent, एक यूनीक और बेहद मददगार टूल है. इसके ज़रिए हमें ज़्यादा से ज़्यादा कस्टमर्स तक पहुँचने और तुरंत जवाब देने में मदद मिलती है. इसे आसानी से सेटअप और इस्तेमाल किया जा सकता है और ये हमारे लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है. Meta Business Agent की मदद से, हम कस्टमर्स के साथ की जाने वाली शुरुआती बातचीत को काफ़ी आसानी से मैनेज कर सकते हैं. हालाँकि, अब तक ऐसा करने में हमारा काफ़ी समय और मेहनत लग रही थी.”

Kartik Mehta, Owner,

JJMehta Camera Store

उनका समाधान

JJMehta कंपनी, WhatsApp Business ऐप पर कस्टमर्स के सवालों का जवाब देने के लिए बिज़नेस AI का इस्तेमाल करती है

नया सेल्स एजेंट

इस समस्या का समाधान करने के लिए, JJMehta ने WhatsApp Business ऐप पर Meta Business Agent का इस्तेमाल करना शुरू किया, ताकि उनकी तरफ़ से Meta Business Agent कस्टमर्स को जवाब दे सके. आमतौर पर एजेंट 10-15 सेकंड में सामान्य बोलचाल की भाषा में कस्टमर्स के सवालों का जवाब देता है. इससे अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का समाधान हो जाता है. इससे JJMehta की टीम के लिए कोई भी चैट मिस किए बिना, अपने अन्य कामों पर ध्यान देना संभव हो गया.

JJMehta कंपनी की ओर से कस्टमर्स से इंटरैक्ट करने के लिए बिज़नेस AI और WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करने का उदाहरण

JJMehta के क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों में, ज़्यादातर उनके बेचे जाने वाले अलग-अलग प्रोडक्ट मौजूद होते हैं, जैसे कि कैमरा, ट्राइपॉड और बहुत कुछ. जब कस्टमर कोई विज्ञापन देखकर “हमसे संपर्क करें” पर क्लिक करता है, तो WhatsApp पर बिज़नेस के साथ उनकी बातचीत शुरू हो जाती है और मैसेज की शुरुआत में सबसे पहले कहा जाता है, “नमस्ते! क्या आप मुझे इस बारे में और जानकारी दे सकते हैं?” कस्टमर यह चुन सकते हैं कि वे एजेंट को अपने सवाल का जवाब देने की परमिशन देना चाहते हैं या नहीं. अगर वे परमिशन देते हैं, तो Meta Business Agent इस बातचीत को मैनेज करता है. इसके लिए Meta Business Agent, JJMehta की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देता है, जिनमें प्रोडक्ट, प्रमोशन और छूट, रिटर्न वगैरह की जैसी चीज़े शामिल हैं.

अगर बातचीत के दौरान कस्टमर खरीदारी करने के लिए तैयार हो जाता है या एजेंट को पता नहीं है कि क्या जवाब देना है या वह कस्टमर की भाषा समझ नहीं पा रहा है, तो JJMehta की टीम के किसी कर्मचारी को कस्टमर के सवालों का जवाब देने के लिए सूचित किया जाता है. JJMehta ने Meta Business Agent को इस तरह से कॉन्फ़िगर किया है कि वह 24/7 जवाब दे सके, ताकि बिज़नेस का समय खत्म होने के बाद भी कस्टमर्स को समय पर जवाब मिल पाएँ.

उनकी सफलता

समय की बचत, बिक्री में बढ़ोतरी

JJMehta कंपनी ने साल 2024 में, 26 अक्टूबर से 16 दिसंबर के बीच अपना पहला कैंपेन चलाया और बिक्री के लिए इस नए तरीके का इस्तेमाल करना शुरू किया. कंपनी ने पाया कि अपने विज्ञापनों में लगातार नए प्रोडक्ट अपडेट करने से उनके पूरे कैंपेन में कस्टमर्स का एंगेजमेंट बहुत ज़्यादा रहा. साथ ही, अक्सर पूछे जाने वाले सवालों को अप-टू-डेट रखने से मैसेजिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिली. इससे:

A man in his store holding his camera
  • Meta Business Agent इस्तेमाल करने की वजह से बिक्री में 15% की बढ़ोतरी हुई है*
  • Meta Business Agent इस्तेमाल करने की वजह से 10-15 सेकंड में जवाब देना संभव हो पाया है*
  • Meta Business Agent इस्तेमाल करने की वजह से कर्मचारियों का हर दिन 2 घंटे का समय बचता है*

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आमतौर पर हर व्यक्ति के हिसाब से नतीजे अलग-अलग होते हैं.

पार्टनर की मदद से शुरुआत करें

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी