Meta

Business प्लेटफ़ॉर्म

Knorr Mexico

जेन Z के लिए डिज़ाइन किए गए WhatsApp के खास अनुभव के ज़रिए, ब्रांड के बारे में जागरूकता बढ़ाना और खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करना

एक व्यक्ति सूप में Knorr का बूयॉन (शोरबा क्यूब) डाल रहा है
Knorr Mexico का लोगो

ब्रांड

Knorr एक ग्लोबल फ़ूड ब्रांड है, जो घर में खाना बनाने वालों को हर दिन आसान तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार करने में मदद करता है. दुनिया भर के अलग-अलग जगहों के ओरिजनल फ़्लेवर्स से प्रेरित होकर, कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट ऑफ़र करती है. इसमें, बूयॉन, सूप, स्टॉक, सीज़निंग और सॉस जैसी चीज़ें शामिल हैं.

35.1-पॉइंट

विज्ञापन याद रखने में हुई बढ़ोतरी

33.6-पॉइंट

ब्रांड जागरूकता में हुई बढ़ोतरी

3.5-पॉइंट

खरीदारी के इरादे में हुई बढ़ोतरी

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जा सकते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

उनकी स्टोरी

घर में खाना बनाने वालों के लिए आसानी से तैयार होने वाला भोजन

Knorr एक ग्लोबल फ़ूड ब्रांड है, जो घर में खाना बनाने वालों को हर दिन आसान तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार करने में मदद करता है. दुनिया भर के अलग-अलग जगहों के ओरिजनल फ़्लेवर्स से प्रेरित होकर, कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट ऑफ़र करती है. इसमें, बूयॉन, सूप, स्टॉक, सीज़निंग और सॉस जैसी चीज़ें शामिल हैं.

उनका लक्ष्य

जेन Z के लिए नई चीज़ें तैयार करना

Knorr Mexico ने युवा ऑडियंस का ध्यान आकर्षित करने के इरादे से, ब्रांड का एक ऐसा अनुभव तैयार किया, जो प्रामाणिक, दिलचस्प और इनोवेटिव है.

“कंज़्यूमर का ध्यान अपनी ओर खींचना मुश्किल होता जा रहा है. हालाँकि, Knorr ने एक अलग तरह के कैंपेन के ज़रिए चीज़ों को अपने पक्ष में किया, जिसमें उसकी सालों से चली आ रही परंपरा को एक नए रूप में पेश किया गया. कंपनी ने पड़ोस के ‘बैड बॉय इमेज वाले रेगेटॉन म्यूज़िक के आइकन El Malilla’ के साथ मिलाकर काम किया. यह पार्टनरशिप सिर्फ़ फ़ोटो के अधिकारों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि WhatsApp, AI और LLM की मदद से रियल टाइम में पर्सनलाइज़ किए गए अनुभव देने का काम भी करती है.”

Sergio Laurel,

Media & Performance Ecommerce Manager, Unilever

उनका समाधान

Knorr Mexico and El Malilla conversation using marketing messages

WhatsApp पर El Malilla के साथ पार्टनरशिप करना

मार्केटिंग से जुड़े अपने पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर, मनोरंजन, क्रिएटिविटी और भावनात्मक जुड़ाव के ज़रिए, अपनी ऑडियंस तक वैल्यू डिलीवर करने के लिए, Knorr Mexico ने El Malilla के साथ मिलकर काम किया. El Malilla रेगेटॉन म्यूज़िक के स्टार हैं जो “Vaquero (रीमिक्स)” और“Mami Tú” जैसे हिट म्यूज़िक के लिए मशहूर हैं. इन्होंने साथ मिलकर WhatsApp के लिए एक अनोखा चैट एक्सपीरिएंस डिज़ाइन किया.

इस एक्सपीरिएंस को प्रमोट करने और El Malilla के साथ अपनी पार्टनरशिप दिखाने के लिए, Knorr Mexico ने पार्टनरशिप वाले विज्ञापनों का एक कैंपेन चलाया. ये क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन थे, जिसमें परफ़ॉर्मर El Malilla के साथ ही अन्य क्रिएटर्स को भी दिखाया जाता था. इस कैंपेन को मेक्सिको सिटी के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में रहने वाले वयस्कों को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जिसमें El Malilla के फ़ैन्स और उन्हीं के जैसी अन्य ऑडियंस शामिल थी. विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, WhatsApp पर AI की मदद से हो रही बातचीत में ऑडियंस शामिल हो जाती थी. इस चैट को Knorr के टेक्नोलॉजी पार्टनर ने डिज़ाइन किया था.

इस एक्सपीरिएंस को आंशिक रूप से WhatsApp Flows का इस्तेमाल करके डिज़ाइन किया गया था. यह API पर आधारित एक ऐसा सॉल्यूशन है, जो बिज़नेस को कस्टमर के साथ होने वाली बातचीत को ऑटोमेट करने में मदद करता है. इस बातचीत में, लोगों के पास रेगेटॉन स्टार का AI से जेनरेट किया गया खास “वॉइस मैसेज” पाने का ऑप्शन था. इसके अलावा, वे अपनी फ़ोटो शेयर करके ऐसी पर्सनलाइज़ की गई फ़ोटो पा सकते थे जिनमें वे El Malilla के साथ दिखेंगे. साथ ही, वे अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर Knorr प्रोडक्ट वाली आसान रेसिपी की एक्सेस भी पा सकते थे. Knorr Mexico ने WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज भेजकर उन लोगों को प्रोत्साहित किया, जो सिर्फ़ एक फ़ीचर का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि वे फिर से इस एक्सपीरिएंस पर वापस जाकर कुछ नया आज़माएँ.

इस एक्सपीरिएंस को इस तरह डिज़ाइन किया गया था, ताकि लोग El Malilla और Knorr के साथ एक जुड़ाव महसूस करें, मानो उन्हें गायक के साथ पर्सनल और खास मुलाकात का मौका मिल रहा हो. इस प्रभाव को और बढ़ाने के लिए, सभी ऑडियो और फ़ोटो एसेट को सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए डिज़ाइन किया गया था. निर्धारित बातचीत खत्म होने के बाद भी लोगों ने इस अनुभव को पाना जारी रखा. टीम का मानना था कि ऐसा मज़बूत भावनात्मक जुड़ाव और लंबे समय तक बनी रहने वाली दिलचस्पी की वजह से था. इसमें लगभग आधा मिलियन (429,854) लोगों ने दिलचस्पी दिखाई और ऑडियंस मेंबर्स की ओर से लगभग दो मिलियन (1,978,615) मैसेज तुरंत भेजे गए.

उनकी सफलता

ब्रांड जागरूकता और विज्ञापन याद रखने के मामले में हुई अच्छी-खासी बढ़ोतरी

टीम ने 15 जुलाई से 30 सितंबर, 2025 तक चले कैंपेन की सफलता का मूल्यांकन, Meta के ब्रांड लिफ़्ट टेस्ट के ज़रिए किया. टेस्ट में यह बात सामने आई कि जिन ऑडियंस मेंबर ने इस कैंपेन का अनुभव किया, उनमें विज्ञापन याद रखने, ब्रांड के प्रति जागरूकता और खरीदारी में रूचि तीनों में स्पष्ट रूप से बढ़ोतरी देखने को मिली:

Two Knorr bouillon cubes
  • विज्ञापन याद रखने के मामले में 35.1-पॉइंट की बढ़ोतरी
  • ब्रांड जागरूकता के मामले में 33.6-पॉइंट की बढ़ोतरी
  • खरीदारी का इरादा रखने के मामले में 3.5-पॉइंट की बढ़ोतरी

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जा सकते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

पार्टनर की मदद से शुरुआत करें

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]