इस पॉइंट-ऑफ़-सेल सॉफ़्टवेयर कंपनी ने Meta बिज़नेस पार्टनर respond.io के साथ मिलकर WhatsApp बिज़नेस कॉलिंग API लागू किया, जिससे कस्टमर सपोर्ट को सीधे WhatsApp से कॉल करने की सुविधा मिली. इस यूनिफ़ाइड मैसेजिंग और फ़ोन कॉल की मदद से एक ही थ्रेड में केस का तेज़ी से समाधान हुआ और कस्टमर की संतुष्टि में सुधार हुआ.
20%
केस का तेज़ी से समाधान होना, WhatsApp Business कॉलिंग API की वजह से*
35%
पहली बार संपर्क करने पर समाधान देने की दर में बढ़ोतरी हुई है. ऐसा WhatsApp Business कॉलिंग API का इस्तेमाल करने की वजह से हुआ है*
20%
कस्टमर्स के संतुष्टि स्कोर में बढ़ोतरी हुई है. WhatsApp बिज़नेस कॉलिंग API इस्तेमाल करने की वजह से ऐसा हो पाया है*
*नतीजे खुद से रिपोर्ट किए जा सकते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर कोई भी एक परिणाम इससे अलग ही होगा.
उनकी स्टोरी
पॉइंट-ऑफ़-सेल समाधान
SICAR Solutions, लैटिन अमेरिका में रीटेलर्स को पॉइंट-ऑफ़-सेल सॉफ़्टवेयर की मार्केटिंग, बिक्री और सेवाएँ उपलब्ध करवाता है. SICAR के सॉफ़्टवेयर को बिज़नेस के लिए समय बचाने और कारगरता को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
उनका लक्ष्य
एक ही जगह पर बातचीत और कॉलिंग
पहले, कंपनी के WhatsApp और फ़ोन कॉल कस्टमर सपोर्ट विकल्प दो पूरी तरह से अलग चैनलों के रूप में काम करते थे. कस्टमर्स ब्रांड के WhatsApp चैनल पर मैसेज भेज सकते थे या उसकी सपोर्ट लाइन पर फ़ोन कॉल कर सकते थे, लेकिन दोनों के बीच इंटीग्रेशन की कमी होने की वजह से केस के समाधान में ज़्यादा समय लगता था और कभी-कभी कस्टमर्स निराश होकर अपनी ज़रूरत की मदद नहीं लेते थे.

“पहले जब कॉल की ज़रूरत होती थी, तब सपोर्ट रिक्वेस्ट को हल होने में घंटों या दिन लग जाते थे क्योंकि हमारी लैंडलाइन सपोर्ट को अलग से हैंडल किया जाता था. अब हम WhatsApp का इस्तेमाल चैट और कॉल दोनों के लिए करते हैं, तो हमारे एजेंट एक ही जगह से कस्टमर के साथ चैट कर रहे हैं और तुरंत उसी कस्टमर के साथ वॉइस कॉल पर स्विच कर सकते हैं. यह तेज़ और ज़्यादा निजी है. साथ ही, हमारे कस्टमर्स को यह बहुत पसंद है.”
Eliseo de Dios
Co-Founder, SICAR Solutions
उनका समाधान

WhatsApp पर सभी आने वाली रिक्वेस्ट को मैनेज करना
इस समस्या का समाधान करने के लिए, SICAR Solutions ने respond.io के साथ मिलकर WhatsApp Business कॉलिंग API को लागू किया, जिससे कस्टमर सपोर्ट टीम को WhatsApp पर सभी आने वाली रिक्वेस्ट को मैनेज करने में मदद मिली.

नए सेटअप के तहत, कस्टमर्स किसी समस्या की रिपोर्ट करने या मदद माँगने के लिए SICAR के आधिकारिक बिज़नेस नंबर पर WhatsApp मैसेज भेज सकते हैं. अगर कोई समस्या जटिल होती है और उसे पर्सनलाइज़ किए हुए, आमने-सामने सपोर्ट की ज़रूरत होती है, तो लाइव कस्टमर सपोर्ट एजेंट ज़्यादा जानकारी पाने के लिए तुरंत जवाब देता है और कॉल करने के लिए क्लाइंट से परमिशन लेता है. अगर क्लाइंट परमिशन देता है, तो एजेंट टूल को स्विच किए बिना या केस को किसी अन्य टीम को दिए बिना एक क्लिक से कॉल कर सकता है. इससे सामान्य सपोर्ट से जुड़ी समस्याएँ, जैसे फ़ीचर सेटअप, प्रोडक्ट के उपयोग से जुड़ी जानकारी और बग रिपोर्ट को एक ही सेशन में हल किया जा सकता है, जिसमें इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं होती. पूरी बातचीत एक ही थ्रेड में लॉग की जाती है, जिससे कस्टमर को बाद में फ़ॉलो अप लेने की ज़रूरत होने पर केस को फिर से शुरू करना आसान हो जाता है.
उनकी सफलता
जवाब मिलने में लगने वाला औसत समय और काम करने की क्षमता में सुधार
टीम ने एक महीने के कस्टमर सपोर्ट डेटा (8 अप्रैल–8 मई, 2025) का विश्लेषण किया और जवाब देने में लगने वाले औसत समय और क्षमता में बढ़ोतरी की रिपोर्ट की, जिसमें ये चीज़ें शामिल हैं:

- केस का समाधान 20% तेज़ी से होता है, जिसका श्रेय WhatsApp Business कॉलिंग API को जाता है*
- पहली बार संपर्क करने पर समाधान देने की दर में 35% की बढ़ोतरी हुई है. WhatsApp बिज़नेस कॉलिंग API का इस्तेमाल करने की वजह से ऐसा हो पाया है*
- कस्टमर्स की संतुष्टि के स्कोर में 20% की बढ़ोतरी हुई है. WhatsApp बिज़नेस कॉलिंग API का इस्तेमाल करने की वजह से ऐसा हो पाया है*
*नतीजे खुद से रिपोर्ट किए जा सकते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर कोई भी एक परिणाम इससे अलग ही होगा.
पार्टनर की मदद से शुरुआत करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.



