Business AI को छुट्टियों के सीज़न में अपना सहायक बनाएँ और कस्टमर के सवालों के जवाब आसानी से दें!
इस बात की चिंता न करें कि छुट्टियों के दौरान दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने पर आपके कस्टमर्स को कौन मैनेज करेगा. आपका Business AI, बिक्री से जुड़ी सलाह देने वाले आपके असिस्टेंट के रूम में काम करता है और चौबीसों घंटे कस्टमर सर्विस देता है. इससे छुट्टियों के व्यस्त सीज़न में आपका समय बचता है, जिससे आप प्रोडक्शन और छुट्टियों के लिए तय डेडलाइन को पूरा करने पर ध्यान दे सकते हैं. इसके अलावा, आप अपना AI एजेंट सेट कर सकते हैं, ताकि जब आप दूर हों, तो वह अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब दे सके और आपका बिज़नेस आसानी से चलता रहे और आप छुट्टियों के सीज़न का पूरी तरह से आनंद उठा सकें!

*फ़िलहाल Business AI की सुविधा मेक्सिको और फ़िलीपींस के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है.
ऑटोमेटेड मैसेज की मदद से पूरे सीज़न में रिस्पॉन्स देना जारी रखें
वीकेंड पर बाहर गए हैं? क्या आप स्की ट्रिप पर हैं और मोबाइल नेटवर्क नहीं है? ग्रीटिंग और उपलब्ध न होने के मैसेज का उपयोग करें, ताकि आपके बिज़नेस के लिए तुरंत, 24/7 जवाब देने की सुविधा सुनिश्चित हो सके. अगर आप ऑफ़िस से बाहर हैं, तो अपने कस्टमर्स को यह बताने के लिए कि आप कब वापस आएँगे, अपना उपलब्ध न होने का मैसेज अपडेट करें. अगर टीम मेंबर्स छुट्टी पर जा रहे हैं, तो अपने कस्टमर्स को यह बताने के लिए अपना मैसेज अपडेट करें कि आप जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे.
अपने कस्टमर्स के लिए हॉलीडे थीम वाला मज़ेदार ग्रीटिंग मैसेज जोड़ें, ताकि उन्हें गिफ़्ट खरीदने का अच्छा अनुभव मिले. ग्रीटिंग और मौजूद न होने के मैसेज से आप अपने आप कस्टमर्स को भरोसा दिला सकते हैं कि आप उनके मैसेज का जवाब देंगे — ताकि आप बिक्री गँवाने के बारे में चिंता किए बिना मज़े से अपना समय बिता सकें.

तेज़ जवाब के साथ तेज़ कस्टमर सर्विस का गिफ़्ट दें
क्या आप बार-बार पूछे जाने वाले सवालों में उलझे हुए हैं और हर एक का जवाब देने में आपको परेशानी हो रही है? तेज़ जवाब के फ़ीचर का उपयोग करके सेव किए गए जवाब बनाएँ जिन्हें आप शॉर्टकट के साथ आसानी से भेज सकते हैं (उदाहरण: /hours /payment). बिज़नेस की बुनियादी जानकारी जैसे कि बिज़नेस का समय, बिज़नेस की लोकेशन और उस तक पहुँचने का रास्ता और पेमेंट के पसंदीदा तरीकों को बार-बार टाइप न करके समय बचाएँ. बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के मैनेज हो जाने से आपके बिज़नेस का समय बचता है, जिससे आप कस्टम ऑर्डर और कस्टमर के साथ ज़्यादा मुश्किल बातचीत पर ध्यान दे सकते हैं.

स्टेटस अपडेट के साथ, छुट्टियों की खुशियाँ बाँटें

अपना WhatsApp स्टेटस अपडेट करना, कस्टमर्स को छुट्टियों के दौरान चलाए जाने वाले ऑफ़र या सेल के बारे में बताने का एक शानदार तरीका है. आप बिज़नेस की महत्वपूर्ण जानकारी (जैसे छुट्टी के दौरान खुलने का समय) भी शेयर कर सकते हैं और कुछ खास प्रोडक्ट और गिफ़्ट आइडिया दिखा सकते हैं. जब कस्टमर्स अपने प्रियजनों के लिए गिफ़्ट के बारे में सोचते हैं, तो इन चीज़ों से उनके दिमाग में आपके बिज़नेस का ख्याल आता है. अपनी शॉप ब्राउज़ करने या खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कॉल-टू-एक्शन जोड़कर अपने कस्टमर को एंगेज करें!
अपना कस्टमर बेस बढ़ाने के लिए, क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का उपयोग करें
छुट्टियों का लुत्फ़ उठाते हुए भी अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाएँ. क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की मदद से आप नए संभावित कस्टमर्स तक पहुँच सकते हैं और उन्हें सीधे अपने बिज़नेस के साथ बातचीत करने के लिए भेज सकते हैं. कस्टमर्स तक पहुँचने, नई लीड पाने, बिक्री करने के लिए विज्ञापनों का उपयोग करें, इसके लिए आपको नए कस्टमर्स को अलग-अलग खोजने और उन तक पहुँचने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. छुट्टियों के इस सीज़न में छुट्टियों में प्रोडक्शन और परिवार के साथ समय बिताने पर एक साथ फ़ोकस करने का समय दें. अपने इनबॉक्स को मैनेज करने के लिए ग्रीटिंग मैसेज, तेज़ जवाब और Business AI का उपयोग करें.




