Meta
ग्राहक

कैसे मैसेजिंग से लोगों को सोच-विचार से आगे बढ़ने और खरीदारी करने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलती है

दो लोग सोफ़े पर बैठकर हँस रहे हैं और एक ने क्रेडिट कार्ड पकड़ा हुआ है

मैसेजिंग के कन्वर्जन बढ़ाने के 6 तरीके

उपभोक्ताओं को आपके प्रोडक्ट चुनने के लिए मनाना एक चुनौती है. अगर आपने किसी की दिलचस्पी जगाई है, तो इसका यह मतलब नहीं है कि वे अपने पैसे खोलकर आपके प्रोडक्ट खरीदने के लिए तैयार हैं. इसलिए सोच-विचार का स्टेज इतना महत्वपूर्ण होता है — यह आप पर निर्भर करता है कि आप उन्हें खरीदारी का फ़ैसला लेने के लिए ज़रूरी जानकारी दें या नहीं.

मैसेजिंग के ज़रिए कस्टमर्स से निजी तौर पर कनेक्ट किया जा सकता है. इसके लिए ऐसे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग किया जाता है जिसे वे अपने दोस्तों और परिवार से बातचीत करने के लिए हर दिन उपयोग करते हैं. अपने बिज़नेस को उसी तरीके से सेट करने से बातचीत ज़्यादा सार्थक, जानकारीपूर्ण और आखिरकार ज़्यादा मनाने वाली बन सकती है. जब कोई कस्टमर किसी नई सर्विस को आज़माने के बारे में सोच-विचार करता है, तो ऑटोमेटेड चैटबॉट या लाइव सर्विस एजेंट के ज़रिए तुरंत जवाब देने से साइन अप और लीड खोने के बीच अंतर हो सकता है.

एक महिला किचन में खड़ी होकर मुस्कुराते हुए फ़ोन पर खरीदारी करने के लिए क्रेडिट कार्ड पकड़े हुए है

मैसेजिंग किस तरह लोगों को सोच-विचार से आगे बढ़कर खरीदारी करने में मदद कर सकती है??

दूसरे शब्दों में — मैसेजिंग कन्वर्जन को कैसे बढ़ा सकती है? बातचीत कनेक्शन बनाने के बारे में होती है और मैसेजिंग से आप यूज़र्स से उस लेवल पर कनेक्ट कर सकते हैं, जो पारंपरिक विज्ञापन और ईमेल से मुमकिन नहीं है. लोगों की खर्च करने की आदतों के आधार पर अपने मैसेज को पर्सनलाइज़ करने और फिर प्रासंगिक जानकारी और ऑफ़र देने से उनके साथ एक कनेक्शन बनाने में मदद मिलती है.

Multinet Up (हम थोड़ी देर में इनके बारे में ज़्यादा बात करेंगे) जैसी कंपनियों ने अपनी मैसेजिंग की क्षमता को बढ़ाने के लिए ऑटोमेटेड चैटबॉट को इंटीग्रेट किया है. ये चैटबॉट ऑन-डिमांड जानकारी दे सकते हैं, सवालों के जवाब दे सकते हैं और लोगों को साइन अप करने के लिंक पर डायरेक्ट कर सकते हैं और ये सभी चीज़ें मैसेजिंग के ज़रिए की जा सकती हैं.

आइए कुछ उदाहरण देखें:

पहली छाप

शुरुआती कनेक्शन का असर लंबे समय तक रह सकता है. जब कोई संभावित कस्टमर आपकी सर्विस में दिलचस्पी लेकर आपके पास आता है, तो मैसेजिंग से उन्हें वह जानकारी मिल सकती है जिसकी उन्हें ज़रूरत होती है और इससे आगे की खरीदारी से जुड़ी डील को पक्का करने में मदद मिल सकती है. आप अपने सबसे प्रासंगिक लोन ऑफ़र, कस्टमर रिसोर्स, वित्तीय योजना बनाने से जुड़ी सेवाओं या ऐसी किसी भी अन्य चीज़ के बारे में बता सकते हैं, जिनके बारे में आपके एजेंट या चैटबॉट को लगता है कि वे बिक्री बढ़ा सकती हैं.

लोन के लिए अप्लाई करना

मैसेजिंग से कस्टमर्स को बातचीत के ज़रिए नए लोन के लिए आकर्षित किया जा सकता है. वे आपके विज्ञापनों के ज़रिए या आपके द्वारा भेजे गए मैसेजिंग कैंपेन के ज़रिए लोन के अवसरों के बारे में जान सकते हैं. मैसेजिंग से उन्हें किसी कस्टमर सर्विस एजेंट या चैटबॉट से कनेक्ट किया जा सकता है, जो संभावित लोन के बारे में उनके सभी सवालों के जवाब दे सकता है और आखिर में उन्हें आपकी साइट पर साइन-अप पेज या आपके किसी सेल्समैन के फ़ोन नंबर पर भेज सकता है.

नए क्रेडिट कार्ड के ऑफ़र

क्या कस्टमर आपके नए क्रेडिट कार्ड ऑफ़र में से किसी एक में दिलचस्पी दिखा रहा है? संपर्क करें! उन्हें ऑफ़र के फ़ायदे बताने के साथ-साथ ऐसी सभी जानकारी दें, जो उनके लिए ज़रूरी है, ताकि वे सही फ़ैसला ले सकें. क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों, आपके सोशल मीडिया पर मैसेजिंग बटन या आपकी वेबसाइट के ज़रिए कनेक्ट करने से उन्हें तुरंत जवाब मिलते हैं और इससे उन्हें साइन अप करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है.

लॉयल्टी प्रोग्राम के बारे में ज़्यादा जानें

क्या आप अपने कस्टमर्स के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम ऑफ़र करते हैं? मैसेजिंग नए और मौजूदा कस्टमर्स को साइन अप करने के लिए मनाने में मदद कर सकती है. ऑटोमेटेड चैटबॉट या एजेंट के ज़रिए व्यक्तिगत चैट करके उन्हें बताएँ कि आपका प्रोग्राम कितना उपयोगी हो सकता है.

आप अपने लॉयल्टी प्रोग्राम में भी मैसेजिंग का उपयोग कर सकते हैं! अपने मेंबर्स को खास ऑफ़र भेजने से आप उन्हें नए क्रेडिट कार्ड के लिए साइन अप करने, लोन के लिए अप्लाई करने या आपके द्वारा प्रमोट की जाने वाली किसी अन्य वित्तीय सेवा का उपयोग करने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं.

बीमा का कोट पाएँ

अगर कोई कस्टमर बीमा के बारे में पूछताछ करने के लिए आपके बिज़नेस से संपर्क कर रहा है, तो मैसेजिंग आम तौर पर तनावपूर्ण विषय के बारे में सकारात्मक शुरुआती बातचीत करने में मददगार साबित हो सकती है. सवालों के जवाब देने, ज़रूरी जानकारी कलेक्ट करने और तुरंत कोटेशन देने जैसे सभी काम सीधे WhatsApp चैट के ज़रिए किए जा सकते हैं.

किस्त प्लान में बदलें

कभी-कभी कस्टमर्स को अपने पेमेंट प्लान में बदलाव करने पड़ता है या फिर एक बार में पेमेंट करने के बजाय किस्तों में पेमेंट करने के लिए साइन अप करना पड़ता है. मैसेजिंग के ज़रिए कस्टमर्स आसानी से हमसे संपर्क कर सकते हैं, उपलब्ध विकल्पों के बारे में सभी ज़रूरी जानकारी पा सकते हैं और यहाँ तक कि ऐप में ही किस्त प्लान सेट कर सकते हैं.

सूट पहने एक व्यक्ति मुस्कुरा रहा है और खरीदारी करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में क्रेडिट कार्ड दे रहा है

Multinet ने साइन अप की संख्या बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल किया

Multinet Up, तुर्किये की एक प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसने 2020 में WhatsApp का उपयोग शुरू किया. Multinet Up का इस्तेमाल देश भर में 81 शहरों में अलग-अलग साइज़ के 200,000 से ज़्यादा संस्थान करते हैं. कंपनी प्रीपेड कार्ड, खाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम, रेस्टोरेंट, होटल, रिटेल आउटलेट और गैस स्टेशन के साथ-साथ छोटे और मध्यम आकार के बिज़नेस के संचालन खर्चों के लिए मैनेजमेंट सेवाएँ उपलब्ध कराती है.

तुर्की की वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनी ने अपनी सेवाओं के लिए साइन अप करने हेतु ज़्यादा बिज़नेस को प्रोत्साहित करने के लिए क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का कैंपेन चलाया. इन विज्ञापनों पर क्लिक करने पर एक ऑटोमेटेड WhatsApp चैट खुलती थी, जहाँ लोग Multinet Up की सर्विस के बारे में और जानकारी पा सकते थे. इस ऑटोमेटेड अनुभव में संभावित कस्टमर्स से कई सवाल पूछे जाते थे, ताकि ब्रांड की वित्तीय सेवाओं के लिए उनकी योग्यता तय की जा सके. बातचीत को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए, Multinet Up ने अपने कस्टमर सर्विस एजेंट को सिखाया कि वे ज़रूरत पड़ने पर बातचीत को कंट्रोल कर सकें. इस नए चैनल का अनाउंसमेंट करने के लिए, कंपनी ने अपनी वेबसाइट, संपर्क पेज और Facebook पेज पर WhatsApp को दिखाया.

सिर्फ़ दो हफ़्तों के बाद ही Multinet Up को ये परिणाम देखने को मिले:

  • सभी WhatsApp लीड में से 7% बिक्री में कन्वर्ट हुईं
  • WhatsApp के ज़रिए 42% ज़्यादा योग्य लीड मिलीं (अन्य चैनलों की तुलना में)
  • WhatsApp में (अन्य चैनल की तुलना में) 25% ज़्यादा चैट शुरू हुईं
  • विज्ञापन याद रखने में 5 पॉइंट की बढ़ोतरी

कस्टमर की यात्रा के ज़रिए लोगों को एंगेज करना

सोच-विचार वाली स्टेज में कस्टमर्स आपके प्रोडक्ट को अपनी ज़रूरतों के हिसाब से देख रहे हैं और वे उस अहम पड़ाव से बस एक कदम दूर हैं, जिस तक सभी बिज़नेस पहुँचना चाहते हैं: खरीदारी.

अगर आप उन लोगों के साथ अपने इंटरैक्शन को बेहतर बना पाते हैं जो आपके साथ अपनी यात्रा के दौरान सोच-विचार करने के चरण तक पहुँच चुके हैं, तो आप अपनी आय को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं और अपने बिज़नेस का विस्तार कर सकते हैं. मैसेजिंग से पर्सनलाइज़ किया हुआ, परिचित कनेक्शन मिलता है जिससे कस्टमर्स के साथ कनेक्शन और भरोसा बनाने में मदद मिलती है, जिससे अहम स्थायी रिलेशनशिप बनते हैं.

लेकिन सोच-विचार आपके कस्टमर की यात्रा का सिर्फ़ एक चरण है — हमारे लेखों से जानकारी लेते रहें कि मैसेजिंग इस यात्रा के हर चरण को किस तरह प्रभावित कर सकती है.

संबंधित पोस्ट

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]