Meta
ग्राहक

अब चैट के ज़रिए बिज़नेस करना और भी आसान हो गया है.

काउच पर बैठा व्यक्ति मुस्कुराते हुए मोबाइल पर स्क्रॉल कर रहा है

जब आप अपने कस्टमर्स से वहीं मिलते हैं जहाँ वे पहले से मौजूद हैं, तो कस्टमर्स से कनेक्ट करना, एंगेजमेंट बढ़ाना और मज़बूत, लंबे समय तक चलने वाले रिलेशनशिप बनाना संभावित रूप से आसान हो जाता है. 2020 में किए गए एक सर्वे में 75% वयस्कों ने कहा कि वे मैसेजिंग के ज़रिए बिज़नेस से कनेक्ट करना चाहते हैं¹. अगर आप उनसे कनेक्ट नहीं करते हैं, तो आप अपनी कमाई का मौका गँवा रहे हैं.

लेकिन बातचीत वाले बिज़नेस सॉल्यूशन को लागू करना एक जटिल प्रोसेस हो सकता है. इसके लिए अक्सर सभी विभागों से सहमति लेने और अपने भरोसेमंद थर्ड पार्टी प्रोवाइडर को ढूँढने की ज़रूरत होती है. साथ ही, बजट की मंज़ूरी, अपनी डेवलपमेंट टीम के रोडमैप में इसका पालन करवाना और कानूनी रुकावटों को दूर करना भी ज़रूरी होता है. इस दौरान कोई गलत कदम उठाने पर आप खुद को स्केल करने से रोक सकते हैं या खुद को ऐसे टूल में लॉक कर सकते हैं जो आपकी ज़रूरतों को पूरा नहीं करता है.

दूसरी तरफ़, आप ऐसे ऐप का उपयोग करके अपने कस्टमर्स से वाकई वहीं मिल सकते हैं, जहाँ वे पहले से मौजूद हैं, जो पहले से ही उनकी ज़िंदगी का हिस्सा है. फ़रवरी 2020 तक इस ऐप के 2 बिलियन से ज़्यादा ग्लोबल यूज़र्स थे ², जिनमें से कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के संपर्क में रहने के लिए हर दिन WhatsApp का उपयोग करते हैं. और अब WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के रिलीज़ होने के साथ आप अपने कस्टमर्स को वहाँ भी एंगेज कर सकते हैं. जानना चाहेंगे, इसकी सबसे खास बात क्या है? आप अपने मौजूदा वर्कफ़्लो से कनेक्ट रहकर इसे बड़े पैमाने पर कर सकते हैं.

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग शुरू करना

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म, क्लाउड पर आधारित API का इस्तेमाल करता है – जिससे इसे लागू करने में लगने वाले समय के साथ-साथ लगातार डेवलपमेंट रिसोर्स की ज़रूरत को कम करने में मदद मिलती है. साइन अप करना आसान है और इसमें ज़्यादा समय नहीं लगता है – साइन अप करने के बाद आप डैशबोर्ड के ज़रिए यूज़र की ओर से भेजे गए मैसेज का तुरंत जवाब दे पाएँगे. इससे आप तुरंत उन कस्टमर से एंगेज हो सकते हैं जो आपकी साइट, हेल्प सेंटर, विज्ञापनों वगैरह से क्लिक करते हैं. ये इंटरैक्टिव और प्रासंगिक चैट आपको बेहतर कस्टमर अनुभव देने में मदद करती हैं और संभावित रूप से कन्वर्जन को बढ़ाती हैं.

लेकिन WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर और भी बहुत कुछ है. हर महीने बिज़नेस की ओर से शुरू किए गए 1,000 फ़्री मैसेज के साथ आप कई एंट्री पॉइंट से कस्टमर की पूरी यात्रा को बनाना और टेस्ट करना शुरू कर सकते हैं. कनेक्ट करने और कन्वर्ट करने वाले तरीके तैयार करने के बाद, आप हमारे पेमेंट वाले टियर का उपयोग करके बड़े पैमाने पर और व्यापक रूप से काम कर पाएँगे.

अपने WhatsApp अकाउंट पेज पर जाएँ

अगर “क्लाउड API समाधान लागू करने के लिए डेवलपर रिसोर्स” का उपयोग करने के विचार से इस बात को लेकर चिंता होती है कि आपकी टीम WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कैसे करेगी, तो अच्छी खबर है: आपके मैसेज, टेंप्लेट और आपके एनालिटिक्स को एक्सेस करने की सुविधा को Facebook बिज़नेस मैनेजर में हैंडल किया जाता है. WhatsApp डैशबोर्ड, WhatsApp पर आपकी बातचीत को मैनेज करने का एक आसान तरीका है.

आपका मुख्य डैशबोर्ड पेज आपको आपके WhatsApp अकाउंट, मौजूदा अकाउंट लिमिट और हाल ही के प्रोडक्ट न्यूज़ की झटपट जानकारी देता है. बाईं ओर के कॉलम में आपको अकाउंट से जुड़े चार मुख्य टूल दिखाई देंगे: इनसाइट, मैसेज टेंप्लेट, मोबाइल नंबर और कैटलॉग. हम यहाँ इन सभी के बारे में विस्तार से नहीं बताएँगे – अगर आप इन्हें गहराई से समझना चाहते हैं, तो हमारे डॉक्यूमेंट देखें.

फ़ोन नंबर

यह पेज आपके अलग-अलग WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म इंस्टेंस से जुड़े मोबाइल नंबर, उनके दिखाए जाने वाले नाम और मौजूदा स्टेटस दिखाएगा. आप डिप्लॉयमेंट को अंतिम रूप देने के लिए अपने डेवलपर के ज़रूरी सभी मंज़ूरी प्राप्त नामों के सर्टिफ़िकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे.

इनसाइट

आपके इनसाइट पेज पर आपको अपने WhatsApp के उपयोग से जुड़े अप-टू-डेट एनालिटिक्स मिलेंगे. सभी बातचीत के तहत आपको अपनी बातचीत से संबंधित मीट्रिक दिखाई देंगे, जिनमें ये शामिल हैं:

  • सभी चैट, यूज़र और बिज़नेस दोनों की ओर से शुरू की गई
  • फ़्री टियर और फ़्री एंट्री पॉइंट चैट सहित फ़्री चैट
  • पेड चैट
  • अनुमानित शुल्क

सभी मैसेज चुनने पर आपको पिछले 24 घंटों में मिले हुए, डिलीवर किए गए या भेजे गए सभी मैसेज दिखाई देंगे.

अगर आपने अभी उपयोग करना शुरू किया है, तो आपको यहाँ ज़्यादा जानकारी दिखाई नहीं देगी, लेकिन जैसे-जैसे आपका उपयोग बढ़ेगा, यह इनसाइट आपके लिए बेहद उपयोगी पेज बन जाएगा.

मैसेज टेंप्लेट

मैसेज टेंप्लेट से जादू होता है. यहाँ आप स्टैंडर्ड मैसेज और टेंप्लेट ऑटोमेशन सेट कर सकते हैं, जिन्हें हम मैसेज टेंप्लेट कहते हैं. इन्हें तब उपयोग किया जाता है जब आप किसी कस्टमर से संपर्क शुरू करते हैं.

अपने एंट्री पॉइंट पर विचार करें

यह जानना ज़रूरी है कि आपके कस्टमर्स WhatsApp पर आपसे कैसे और क्यों कनेक्ट करेंगे. क्या वे प्रोडक्ट सपोर्ट ढूँढ रहे हैं? क्या आप प्रमोशन या ऑफ़र के साथ उनसे संपर्क कर रहे हैं? क्या वे विज्ञापनों या अन्य प्रॉपर्टी से WhatsApp पर क्लिक कर रहे हैं? इनमें से हर एंट्री पॉइंट इस बात को प्रभावित करेगा कि आप समय के साथ अपने कस्टमर्स से कैसे इंटरैक्ट करते हैं.

अपना पहला टेंप्लेट बनाएँ

अपना पहला टेंप्लेट बनाने के लिए, ]]>कैटेगरी]]> चुनने के लिए ]]>मैसेज टेंप्लेट बनाएँ]]> पर क्लिक करें, ]]>अपने टेंप्लेट का नाम]]> डालें और चुनें कि यह मैसेज कौन-सी ]]>भाषाओं]]> में भेजा जाएगा. ]]>सैंपल]]> शामिल करने के लिए]]> जारी रखें]]> पर क्लिक करें, ]]>हेडर]]>, ]]>बॉडी]]> और ]]>फ़ुटर]]> कॉपी जोड़ें और शामिल करने के लिए ]]>कॉल-टू-एक्शन]]> या ]]>तेज़ जवाब बटन]]> चुनें. इसके बाद, ]]>सबमिट करें]]> पर क्लिक करें और इसे रिव्यू के लिए भेज दिया जाएगा. मंज़ूरी मिलने के बाद, आप ]]>सेटअप पूरा करने]]> के लिए अपने डेवलपर्स के साथ काम कर सकते हैं.

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म को टेस्ट करना

अब आपके पास अकाउंट है, एक या दो स्वीकार किए गए मैसेज टेंप्लेट हैं और आपके डेवलपर्स ने आपके लिए सब कुछ सेट कर दिया है. अब आप टेस्टिंग शुरू कर सकते हैं.

उपभोक्ता WhatsApp अकाउंट वाले मोबाइल से अपने WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म नंबर पर मैसेज भेजकर शुरुआत करें. इस मैसेज का जवाब देने के बाद, आप 24 घंटे की जवाब देने की विंडो शुरू कर देते हैं. इस दौरान आप टेक्स्ट, मीडिया, कॉन्टैक्ट और लोकेशन के साथ-साथ फ़्रीफ़ॉर्म मैसेज भेज सकते हैं. आप यह सुनिश्चित करने के लिए अपने मैसेज टेंप्लेट को टेस्ट भी कर सकते हैं कि वे आपकी आशा के अनुसार काम कर रहे हैं.

और आप रेस के लिए तैयार हैं

अगर आपकी 24 घंटे की विंडो सही तरीके से शुरू हुई है और आपके मैसेज टेंप्लेट ने आपकी उम्मीद के मुताबिक काम किया है, तो आप WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म पर अपने बिज़नेस के लिए बातचीत की सुविधा का उपयोग शुरू करने के लिए तैयार हैं.
बिज़नेस के लिए बातचीत की सुविधा का मार्केट बढ़ता ही रहेगा. WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म की क्षमताओं का उपयोग करके आप मैसेजिंग से ज़्यादा फ़ायदे ले सकते हैं. अगर आप अब भी साइन अप करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपके सवालों के जवाब देने के लिए हमारे पास ज़्यादा जानकारी वाले डेवलपर डॉक्यूमेंट और बिज़नेस हेल्प सेंटर जैसे उपयोगी रिसोर्स मौजूद हैं

¹ बिज़नेस मैसेजिंग रिसर्च स्टडी (अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, भारत, मेक्सिको, ब्राज़ील और इंडोनेशिया में 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र के 8,214 वयस्कों पर Facebook द्वारा की गई स्टडी), सितंबर 2020

² WhatsApp ब्लॉग. दो बिलियन यूज़र्स—हमने दुनिया भर में लोगों को प्राइवेट तरीके से एक-दूसरे से जुड़े रहने की सुविधा दी है. WhatsApp. (12 फ़रवरी, 2020)

संबंधित पोस्ट

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: [प्राइवेसी पॉलिसी]