अपनी ऑडियंस को आसानी से फिर से एंगेज करें
बिज़नेस ब्रॉडकास्ट का इस्तेमाल आसान है, क्योंकि इसे WhatsApp Business ऐप में ही एक्सेस किया जा सकता है. साथ ही, हर कॉन्टैक्ट को चैट में बदलने के लिए इसे आसानी से आज़माया और दोहराया जा सकता है, जिससे बेहतर नतीजे मिल सकते हैं.

कस्टम ऑडियंस बनाएँ या पहले से चुने गए ऑप्शन में से चुनें.

क्विक-एक्शन बटन, शेड्यूलिंग और इनसाइट की मदद से एक साथ कई लोगों को 1:1 मैसेज भेजें.

आपके कस्टमर्स किस ब्रॉडकास्ट के साथ सबसे ज़्यादा इंटरैक्ट करते हैं, यह देखने के लिए इनसाइट को रिव्यू करें.
बिज़नेस ब्रॉडकास्ट से आपको क्या मिलता है
बिज़नेस ब्रॉडकास्ट से आपको ऐसे टूल की एक्सेस मिलती है, जिससे आप लोगों को समय पर, एक्शन लिए जा सकने वाले ऐसे अपडेट भेज सकते हैं जिनका वे जवाब देते हैं.
बड़े पैमाने पर भरोसेमंद 1:1 मैसेज
अपने सभी कस्टमर को एक साथ मैसेज भेजें, भले ही उन्होंने आपका कॉन्टैक्ट नंबर सेव न किया हो. इससे पारंपरिक ब्रॉडकास्ट की चुनौतियाँ दूर हो जाती हैं और यह पक्का हो जाता है कि आप तेज़ और ज़्यादा भरोसेमंद तरीके से ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस तक पहुँच सकें.
सही समय पर मैसेज भेजने के लिए मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा
अपने मैसेज को समय से पहले शेड्यूल करें, ताकि वे कस्टमर तक तब पहुँचें, जब उनके द्वारा नोटिस किए जाने की संभावना सबसे ज़्यादा हो. सही समय पर मैसेज भेजने के लिए आपका उस वक्त वहाँ पर मौजूद रहना ज़रूरी नहीं है.
एक्शन और एंगेजमेंट बढ़ाएँ
कॉल-टू-एक्शन बटन इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर एंगेज करने वाले मैसेज बनाएँ. बुकिंग करने, ऑर्डर देने या कॉल करने के लिए बटन जोड़ें, ताकि कस्टमर्स बस एक टैप में अगला कदम उठा सकें. इससे कस्टमर के रिस्पॉन्स रेट में सुधार होगा और RSVP, रिमाइंडर और बिक्री जैसे नतीजे मिलेंगे.
समय के साथ सीखें और बेहतर बनें
आपकी स्ट्रेटेजी कैसे काम कर रही है, यह समझने के लिए मैसेज पढ़े जाने की दर, मैसेज का जवाब देने की दर और मैसेज एंगेजमेंट जैसे एंगेजमेंट मीट्रिक देखें. आने वाले समय में भेजे जाने वाले मैसेज को बेहतर बनाने और अच्छे नतीजे पाने के लिए इन इनसाइट्स से सीखें.
अपनी पहुँच को असरदार तरीके से बढ़ाना
मैन्युअल तरीके से बार-बार मैसेज भेजने के बजाय, एक बार में कई लोगों को 1:1 प्राइवेट मैसेज भेजें. आप सीधे WhatsApp Business ऐप से बस कुछ ही टैप में आसानी से ऐसा कर सकते हैं.
WhatsApp पर बिज़नेस ब्रॉडकास्ट का उपयोग शुरू करें:
WhatsApp Business ऐप में बस कुछ ही टैप करके इसका इस्तेमाल शुरू किया जा सकता है. पक्का करें कि आपके कॉन्टैक्ट तैयार हैं, इसके बाद WhatsApp Business खोलें और:
- ‘टूल्स’ पर टैप करें और फिर ‘बिज़नेस ब्रॉडकास्ट’ चुनें.
- वे कॉन्टैक्ट चुनें जिन्हें आप मैसेज भेजना चाहते हैं.
- अपना मैसेज लिखें और कॉल-टू-एक्शन बटन जोड़ें.
- तुरंत भेजें या बाद के लिए शेड्यूल करें में से कोई एक विकल्प चुनें.
- आपके लिए क्या चीज़ काम कर रही है, यह जानने के लिए अपनी परफ़ॉर्मेंस इनसाइट देखें.
Have questions? Learn more about getting started with business broadcasts.
WhatsApp पर बिज़नेस ब्रॉडकास्ट भेजने से पहले, यह देख लें कि आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट अप-टू-डेट हो और आप जो मैसेज भेजना चाहते हैं उसके लिए प्रासंगिक हो. अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजने के जाने-माने तरीकों के बारे में और जानें.


