Meta

बिज़नेस प्लेटफ़ॉर्म

Arcos Dorados

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों और WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज के ज़रिए कस्टमर तक पहुँचने के तरीके में बदलाव लाना

एक मोबाइल पर Arcos Dorados की पोस्ट दिख रही है
Arcos Dorados का लोगो

ब्रांड

Arcos Dorados, दुनिया के जाने-माने फ़ास्ट कैज़ुअल रेस्टोरेंट ब्रांड में से एक का लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा ऑपरेटर है. कंपनी ने अपनी पहुँच बढ़ाने के लिए क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल किया. साथ ही, कस्टमर्स को पर्सनलाइज़ किए हुए, बातचीत वाले कैंपेन डिलीवर करने के लिए WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज का उपयोग किया. इससे, मार्केटिंग मैसेज की वजह से निवेश पर 13 गुना ज़्यादा रिटर्न हासिल हुआ और WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को खोलने की दर, ईमेल की तुलना में 3 गुना ज़्यादा रही.*

13 गुना

WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज की वजह से निवेश पर मिला रिटर्न*

7 गुना

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की वजह से निवेश पर मिला रिटर्न*

3 गुना

ईमेल की तुलना में WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज के लिए ज़्यादा खोले जाने की दर*

*नतीजे खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

उनकी स्टोरी

दुनिया के सबसे जाने-माने ब्रांड में से एक

Arcos Dorados पूरे लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र में रेस्टोरेंट ऑपरेट करता है. साल 2026 की शुरुआत के आंकड़ें बताते हैं कि 21 देशों में कंपनी के 1 लाख से ज़्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं.

उनका लक्ष्य

तुरंत और पर्सनलाइज़ किए हुए कैंपेन

कंपनी के पुराने तरीके की बात करें, तो कस्टमर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए कंपनी ईमेल मार्केटिंग, ऐप के ज़रिए पुश नोटिफ़िकेशन और सोशल मीडिया पर विज्ञापनों को मिला-जुलाकर इस्तेमाल करती थी. वैसे तो ये तरीके व्यापक कम्युनिकेशन और जागरूकता बढ़ाने के लिए कारगर थे, लेकिन Arcos Dorados को कस्टमर तक पहुँचने के लिए तुरंत और पर्सनलाइज़ किए गए बेहतर समाधान की तलाश थी.

Arcos Dorados का Instagram विज्ञापन जो उनकी WhatsApp चैट से लिंक करता है

“हमने WhatsApp पर मैसेजिंग को बातचीत के अहम कॉम्पोनेंट के तौर पर इस्तेमाल करके, अपनी डिजिटल एंगेजमेंट और लॉयल्टी स्ट्रैटेजी को बेहतर बनाया है. इससे हम वास्तव में लाखों ट्रांज़ेक्शन से लाखों रिलेशनशिप की ओर बढ़ रहे हैं.”

Diego Higuera
Regional Customer Acquisition & Engagement Director, Arcos Dorados

उनका समाधान

कस्टमर के साथ पर्सनलाइज़ किया हुआ कनेक्शन

कंपनी ने WhatsApp को डायरेक्ट बातचीत वाले चैनल के तौर पर अपनाने का फ़ैसला किया. इसके लिए क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का इस्तेमाल करके अपने WhatsApp ऑडियंस बेस को बढ़ाया गया और WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज के ज़रिए, ऑडियंस की प्राथमिकताओं और व्यवहार के आधार पर पर्सनलाइज़ किए गए मैसेज भेजे गए. कंपनी ने WhatsApp पर ब्रांड के साथ बातचीत शुरू करने वाले यूज़र्स को तुरंत कुछ फ़ायदे भी उपलब्ध कराए, जैसे कि डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव कंटेंट का एक्सेस. साथ ही, चैनल के भरोसेमंद मेंबर्स को लॉयल्टी प्रोग्राम के रिवॉर्ड भी दिए गए.

Arcos Dorados के CRM डेटा पर आधारित कस्टम ऑडियंस को विज्ञापन दिखाए गए. कंपनी ने अपने कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस प्रोवाइडर और टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ मिलकर इस जानकारी का इस्तेमाल किया, ताकि जून से नवंबर 2026 की छह महीने की अवधि के दौरान, प्रमोशन से जुड़े अहम मौकों और कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए पर्सनलाइज़ किए गए प्रमोशन और मार्केटिंग मैसेज कैंपेन चलाए जा सकें. इनमें सीज़नल CyberDays और McCafé के प्रमोशन भी शामिल हैं.

उनकी सफलता

ओपन रेट और ROI में सुधार

Arcos Dorados ने अपने सामान्य चैनलों की तुलना में, विज्ञापनों और मार्केटिंग मैसेज दोनों के लिए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न और ईमेल की तुलना में ज़्यादा खोले जाने की दर की रिपोर्ट की:

Person sitting in their car on the Arcos Dorados app about to start their order
  • WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज की वजह से निवेश पर 13 गुना रिटर्न मिला*
  • क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की वजह से निवेश पर 7 गुना रिटर्न मिला*
  • ईमेल की तुलना में WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज के लिए 3 गुना ज़्यादा खोले जाने की दर*

*नतीजे खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

“WhatsApp के समाधानों को मिलाकर इस्तेमाल करने की वजह से, हमारे असर को कई गुना बढ़ाने में मदद मिली है—क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की वजह से स्केल में बढ़ोतरी हुई और फिर WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज के ज़रिए, हमने अपने सबसे ज़्यादा दिलचस्पी रखने वाले कस्टमर तक प्रासंगिक कैंपेन पहुँचाए. इस कॉम्बिनेशन की वजह से हमें हर तरफ़ से फ़ायदा ही फ़ायदा हुआ. हमें न सिर्फ़ ज़्यादा एंगेजमेंट मिला, बल्कि हमारे कैंपेन से कमाई भी ज़्यादा हुई.”

Diego Higuera
Regional Customer Acquisition & Engagement Director, Arcos Dorados

पार्टनर की मदद से शुरुआत करें

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी