इस जाने-माने बेवरेज ब्रांड ने WhatsApp Flows का इस्तेमाल करके WhatsApp पर एक कस्टमर सर्वे तैयार किया. फिर उसे ‘क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों’ की मदद से प्रमोट किया. इसका नतीजा यह रहा कि ईमेल के ज़रिए भेजे गए सर्वे की तुलना में WhatsApp पर भेजे गए सर्वे को 89% ज़्यादा लोगों ने पूरा किया.*
89%
higher completion rate than email surveys*
*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.
“इस पहल के लिए पार्टनरशिप करना एक स्ट्रेटेजिक कदम था. स्पष्ट सोच, डेटा-आधारित क्रियान्वयन और Meta की टीम के साथ मिलकर काम करने की प्रक्रिया ने नए स्टैंडर्ड तय किए. हमें पहले से ही ठोस नतीजे दिख रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि इससे हमारे बिज़नेस पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.”
Carla Dart,
Senior Director, E2E XP and Media Strategy – South Zone, Coca-Cola
Coca-Cola का समाधान

WhatsApp पर सर्वे से जुड़ा अनुभव
वैसे तो Coca-Cola ब्रांड दुनिया भर में मशहूर है, इसके बावजूद कंपनी अपनी सफलता से संतुष्ट होकर बैठने वालों में से नहीं है. कंपनी, कंज़्यूमर के अनुभवों को समझने और अपनी मार्केटिंग को बेहतर बनाने के लिए एक एक्टिव सोच रखती है, ताकि सबसे अहम ऑडियंस को शानदार और ज़्यादा प्रासंगिक विज्ञापन दिखाए जा सकें. Coca-Cola, ब्राज़ील में अपने मुख्य पेय पदार्थों के लिए कस्टमर की राय और खरीदारी की आदतों का मूल्यांकन करना चाहता था, इसलिए कंपनी ने इस बारे में ज़्यादा जानकारी हासिल करने के लिए छह सवालों वाला एक सिंपल कस्टमर सर्वे तैयार किया. WhatsApp Flows का इस्तेमाल करके यह सर्वे तैयार किया गया और इसे Coca-Cola की CRM आधारित ऑडियंस मैपिंग से चालू किए गए कस्टमर सेगमेंट को भेजा गया था. इसका मकसद यह जानना था कि प्रोडक्ट को लेकर अलग-अलग ऑडियंस की प्रतिक्रिया क्या है और आने वाले समय में उन ऑडियंस तक बेहतर तरीके से कैसे पहुँचा जाए.
यह सर्वे ईमेल और WhatsApp दोनों के ज़रिए भेजा गया था. कस्टमर्स इस सर्वे को WhatsApp पर एक्सेस कर सकते थे. इसके लिए उन्हें उस सर्वे को देखना था और ‘क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन’ पर क्लिक करना था जिसमें छूट वाले ऑफ़र का प्रमोशन किया गया था.
Coca-Cola की सफलता

Coca-Cola ने Meta के एक बिज़नेस मैसेजिंग पार्टनर के साथ साझेदारी की. उनका मकसद तीन महीने (अगस्त-अक्टूबर 2025) की अवधि के दौरान कैंपेन और सर्वे को डिज़ाइन करना और लागू करना था. सर्वे पूरा होने के बाद, टीम ने WhatsApp पर सर्वे की परफ़ॉर्मेंस की तुलना ईमेल से की और ये नतीजे पता चले:
- ईमेल पर भेजे गए सर्वे की तुलना में 89% ज़्यादा कंप्लीशन रेट*
*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.
पार्टनर की मदद से शुरुआत करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.


