Meta

Business प्लेटफ़ॉर्म

Kavak

Kavak ने WhatsApp पर Meta Business Agent प्लेटफ़ॉर्म की मदद से दिलचस्पी दिखाने वाले कस्टमर्स तक तुरंत पहुँच बनाई

Kavak का लोगो

ब्रांड

Kavak ने कार खरीदारों तक सबसे पहले पहुँचने के लिए Meta Business Agent प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया. साथ ही, पुराने विज़िटर्स को फिर से एंगेज किया और नए खरीदारों को गाड़ी खोजने में मदद की. इसके बाद, खरीदारी पूरी करने के लिए दिलचस्पी दिखाने वाले खरीदारों को अपने AI एजेंट के पास भेजा.

Kavak की स्टोरी

कस्टमर के साथ बातचीत से बिज़नेस को मिलने वाली बढ़ोतरी

Kavak, लैटिन अमेरिका में पुरानी कारों का एक प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म है. Kavak साल 2023 से कस्टमर की पूरी यात्रा के दौरान बातचीत को मैनेज करने के लिए AI एजेंट का इस्तेमाल कर रहा है. इसमें वाहन खोजने से लेकर उसकी फ़ाइनेंसिंग और निरीक्षण तक की प्रक्रियाएँ शामिल हैं. लेकिन ये बातचीत सिर्फ़ तब शुरू होती थीं, जब कस्टमर कोई खास एक्शन ले चुका होता था, जैसे कि फ़ाइनेंस के लिए अप्लाई करना या Kavak की किसी लोकेशन पर कार देखने की रिक्वेस्ट करना. इस वजह से, ज़्यादातर वेबसाइट विज़िटर ब्रांड के साथ बातचीत में एंगेज नहीं होते थे, यानी बिज़नेस में आगे बढ़ने की एक बड़ी संभावना अब भी मौजूद थी.

“Kavak में, AI एजेंट सालों से कस्टमर की यात्रा को शुरू से लेकर अंत तक मैनेज करते आ रहे हैं. Meta Business Agent प्लेटफ़ॉर्म के साथ, हम उस AI रिलेशनशिप को आगे बढ़ा रहे हैं. इसी के तहत, हम कस्टमर्स से उस चैनल पर पहले ही मिल रहे हैं जिसका इस्तेमाल वे हर दिन करते आ रहे हैं. जब कस्टमर का इरादा स्पष्ट हो जाता है, तो बातचीत हमारे एजेंट को ट्रांसफ़र कर दी जाती है, ताकि वे कस्टमर्स को उनकी यात्रा के दौरान गाइड करते रहें. Kavak इसी तरह के लगातार AI अनुभव उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है, जो अब कस्टमर की दिलचस्पी के पहले सिग्नल से शुरू हो जाता है.”

Alberto Tawil
VP of AI, Kavak

Kavak का समाधान

कार खरीदने में दिलचस्पी रखने वालों से WhatsApp पर जल्दी संपर्क करना

Kavak ने अपने तरीके को बदलने के लिए Meta Business Agent प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग किया, ताकि खरीदारी की प्रक्रिया में और भी पहले कस्टमर्स तक पहुँचने के नए तरीके ढूँढे जा सकें. कंपनी ने शुरुआती पहुँच के लिए WhatsApp पर मार्केटिंग मैसेज और क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन, दोनों का उपयोग किया. मार्केटिंग मैसेज उन शॉपर्स को भेजे गए, जिन्होंने पहले Kavak के साथ रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन उसके बाद से कोई एक्टिविटी नहीं की थी. शॉपर के जवाब देने के बाद, Business Agent ने शॉपर की पिछली एक्टिविटी के आधार पर जवाब देकर चैट शुरू की, जैसे कि उनके देखे गए वाहन, उनके उठाए गए फ़ाइनेंसिंग के कदम या उनकी सेलिंग हिस्ट्री. विज्ञापन पर क्लिक करने वाले शॉपर्स एजेंट के साथ चैट में शामिल हो पाए, जहाँ वे विज्ञापन में दिखाए गए प्रमोशन, फ़ाइनेंस से जुड़े विकल्प वगैरह पर चर्चा कर सके.

कस्टमर वाहन खरीदने, बेचने या उसका व्यापार करने के लिए तैयार है, इस बात का पता लगाने के बाद Business Agent ने बातचीत को Kavak के AI एजेंट को सौंप दिया. साथ ही, पूरी जानकारी भी दी जिसमें कस्टमर की सभी प्राथमिकताएँ और वे सभी सवाल शामिल थे जिनके जवाब कस्टमर ने पहले ही दे दिए थे. इससे Kavak को वही पर्सनलाइज़ किया हुआ बिक्री अनुभव देने में मदद मिली जिसके लिए इसे जाना जाता था. कस्टमर द्वारा औपचारिक रिक्वेस्ट भेजने के बजाय, कस्टमर की दिलचस्पी के पहले पल से ही Kavak उसकी मदद कर पाया.

Kavak की सफलता

Business Agent द्वारा मैनेज की गई लीड क्वालिफ़िकेशन

Kavak ने बताया कि अपडेट किए गए कस्टमर अनुभव से एक महीने की अवधि में लीड क्वॉलिफ़िकेशन में बढ़ोतरी हुई:

  • विज्ञापन के ज़रिए चैट शुरू करने वाले 3 में से 1 शॉपर योग्य लीड बन गया, जिसे सेल्स टीम को सौंपा गया*
  • सिर्फ़ आउटबाउंड मार्केटिंग मैसेज का इस्तेमाल करने की बजाय, क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए 8 गुना ज़्यादा लीड हासिल की गईं*
  • टेस्ट के पहले दो हफ़्तों में Business Agent ने 489 कस्टमर्स के साथ बातचीत की*

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

Meta Business Agent को आपके लिए काम करने दें

एंटरप्राइज़ स्केल के लिए बनाए गए AI एजेंट का उपयोग शुरू करने हेतु प्रोडक्ट से जुड़े अपडेट और रिसोर्स पाएँ.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी