WhatsApp और ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ में मुख्य अंतर क्या है?
- WhatsApp एक पर्सनल मैसेजिंग ऐप है, जिसे दोस्तों, परिवार के लोगों और बिज़नेस के साथ प्राइवेट तरीके से बातचीत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. दुनिया भर में दो बिलियन से ज़्यादा यूज़र्स1 हर रोज़ इसका उपयोग करते हैं.
- ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’, बिज़नेस कम्युनिकेशन सॉल्यूशन का एक पोर्टफ़ोलियो है (जिसमें एक फ़्री ऐप, बेहतर API प्लेटफ़ॉर्म, और क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाला विज्ञापन फ़ॉर्मेट शामिल है). इसमें ऐसे अतिरिक्त फ़ीचर हैं, जो बिज़नेस को बड़े पैमाने पर ज़्यादा काम करने, जैसे कि WhatsApp पर कस्टमर्स के साथ इंटरैक्ट करने, नए कस्टमर्स जोड़ने, कमाई को बढ़ाने और बिज़नेस को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं.
बिज़नेस के लिए WhatsApp में ऐसे प्रोडक्ट शामिल हैं, जो बड़े से लेकर छोटे बिज़नेस तक की मदद करते हैं. आप जो प्रोडक्ट चुनते हैं, उसके आधार पर आप कस्टमर सर्विस से लेकर बिक्री तक सब कुछ मैनेज कर सकते हैं. आप आसानी से ऐसे कैटलॉग बना सकते हैं, जो प्रोडक्ट या सर्विस दिखाने के लिए मोबाइल स्टोरफ़्रंट की तरह काम करते हैं, ऑटोमेटेड बिज़नेस मैसेजिंग के ज़रिए एक साथ बहुत सारे कस्टमर्स को जवाब दे सकते हैं, कस्टमर के अनुभव को पर्सनलाइज़ कर सकते हैं और ऐसे कई अन्य काम कर सकते हैं.
बिज़नेस, WhatsApp के बजाय ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ को क्यों चुनते हैं?
एक अनुमान के मुताबिक 85% कंज़्यूमर, ब्रांड्स को सीधे मैसेज भेजना पसंद करते हैं,2 इसलिए बिज़नेसेज़ को अपने कस्टमर्स से बात करने के लिए उस मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करना चाहिए, जिसका उपयोग कस्टमर सबसे ज़्यादा करते हैं और WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म है.3
जहाँ लोग ईमेल को अक्सर देरी से पढ़ते हैं, वहीं 80% WhatsApp मैसेज, रिसीव होने के बाद पहले 5 मिनट में ही पढ़ लिए जाते हैं और उन्हें खोले जाने की औसत दर 98% है.4 साफ़ तौर पर कहें, तो किसी बिज़नेस के लिए WhatsApp के ज़रिए कस्टमर्स से जुड़ना एक स्मार्ट कदम होता है, लेकिन आपको यह काम प्रोफ़ेशनल तरीके से, कुशलता से और बड़े स्तर पर करने के लिए कुछ अलग फ़ीचर्स चाहिए होते हैं. ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ सॉल्यूशंस में ऐसे फ़ीचर पहले से मौजूद हैं. इसलिए बिज़नेस, कस्टमर्स के साथ बातचीत करने के लिए WhatsApp के बजाय ‘WhatsApp for Business’ का उपयोग ज़्यादा करते हैं.
“एक अनुमान के मुताबिक 85% कंज़्यूमर, ब्रांड्स को सीधे मैसेज भेजना पसंद करते हैं,2 इसलिए बिज़नेसेस को अपने कस्टमर्स से बात करने के लिए उस मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करना चाहिए, जिसका उपयोग कस्टमर सबसे ज़्यादा करते हैं और WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म है.” 3
क्या आप बिज़नेस के लिए अपने पर्सनल WhatsApp अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं?
आप अपने पर्सनल WhatsApp अकाउंट का उपयोग करके कस्टमर्स को मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन आपको और उन्हें उसमें फ़ीचर्स की कमी महसूस होगी. ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ सॉल्यूशंस, कस्टमर्स के साथ बातचीत करने के लिए खास तौर पर बनाए गए हैं. यहाँ तक कि ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ के बुनियादी फ़ीचर जैसे कि अपने स्टोरफ़्रंट की ब्रांडिंग से कस्टमर को बेहतर अनुभव मिलेगा और आपका समय और मेहनत बचेगी.
कस्टमर्स से इंटरैक्ट करने वाले बिज़नेस के तौर पर आप बिज़नेस मैसेजिंग के ज़रिए ऐसे भी कुछ काम करना चाहेंगे, जो आपके दोस्तों और परिवार के साथ आपकी निजी बातचीत के लिए प्रासंगिक नहीं होंगे. कम से कम आप चाहते हैं कि कस्टमर से मिलने वाले हर मैसेज का तुरंत जवाब दिया जाए, जिससे आपकी छवि अच्छी बने और कस्टमर्स को अच्छा अनुभव मिले. आप अपनी WhatsApp प्रोफ़ाइल को अपने ब्रांड के हिसाब से भी बनाना चाहेंगे, ताकि आप कस्टमर्स को प्रोफ़ेशनल और भरोसेमंद दिखाई दें.
लेकिन यह ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ की सिर्फ़ एक छोटी-सी झलक है. ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ आपको कस्टमर्स से बातचीत करने, उन्हें जोड़े रखने और उन्हें कारगर व प्रोफ़ेशनल तरीके से कन्वर्ट करने के लिए बिज़नेस की ज़रूरतों के हिसाब से सभी समाधान देता है, ये सभी काम आप उस मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके कर सकते हैं, जिसका उपयोग वे हर रोज़ करते हैं.
क्या WhatsApp और WhatsApp Business ऐप में कोई समानता है?
- प्राइवेसी की सुरक्षा करने में दोनों एक जैसे हैं. हर एक WhatsApp मैसेज, जिसमें लोगों और बिज़नेस के बीच के मैसेज भी शामिल होते हैं, इंडस्ट्री के बेहतरीन सिग्नल एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल से सुरक्षित होता है. यह एन्क्रिप्शन आपके हर एक मैसेज को भेजे जाने के पहले से लेकर मैसेज पाने वाले व्यक्ति तक उसके पहुँचने तक सुरक्षित रखता है. WhatsApp Business की प्राइवेसी सुरक्षा के बारे में और जानें.
- WhatsApp Business में WhatsApp पर्सनल ऐप के सभी फ़ायदों के अलावा बिज़नेस मार्केटिंग, ऑटोमेटेड मैसेजिंग, बिक्री वगैरह के लिए कई अतिरिक्त सुविधाएँ हैं.
- WhatsApp की तरह ही WhatsApp Business ऐप भी रियल-टाइम कम्युनिकेशन चैनल है. WhatsApp यूज़र्स को इनकमिंग मैसेज तुरंत देखने की सुविधा देता है, चाहे वे कहीं भी हों. यह बात WhatsApp Business पर भी लागू होती है.
कंपनियाँ ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ का उपयोग कैसे करती हैं?
यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
- वे ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ सॉल्यूशंस के ज़रिए एक साथ बहुत सारे लोगों को मार्केटिंग ऑफ़र और प्रोमो भेजते हैं, जिनमें “संबंधित प्रोडक्ट” के सुझाव, कार्ट में छोड़े गए प्रोडक्ट से जुड़े मैसेज और कस्टमर्स को जोड़े रखने के अन्य मैसेज शामिल होते हैं
- वे ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ सॉल्यूशंस का उपयोग ऑटोमेटेड ट्रांज़ेक्शन मैसेज, जैसे कि खरीदारी के कन्फ़र्मेशन या बिलिंग स्टेटमेंट भेजने के लिए करते हैं
- वे ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ का उपयोग करके वेरिफ़िकेशन से जुड़ी बातचीत करके धोखाधड़ी रोकते हैं और कस्टमर्स को वन-टाइम पासकोड भेजते हैं
- वे कस्टमर सपोर्ट रिक्वेस्ट और सवालों के जवाब तुरंत और कारगर तरीके से देने के लिए ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ का उपयोग करते हैं, जिससे कस्टमर सर्विस बेहतर हो जाती है
बड़े और छोटे बिज़नेस ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ का उपयोग कैसे कर रहे हैं, इसके कुछ तरीके इन केस स्टडी में बताए गए हैं.
‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ क्या है?
‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ ऐसे सॉल्यूशंस का एक पोर्टफ़ोलियो है, जो बिज़नेसेस को कस्टमर्स से बातचीत करने के टूल के तौर पर WhatsApp चैनल का उपयोग करने देते हैं. हर प्रोडक्ट एक अलग उद्देश्य को पूरा करता है और ऐसी सुविधाएँ देता है, जिनसे किसी बिज़नेस के लिए कस्टमर्स से जुड़ना और बातचीत करना व बातचीत को कारगर तरीके से मैनेज करना आसान हो जाता है.
चाहे आपके बिज़नेस को एक व्यक्ति चला रहा हो, वह कोई स्टार्टअप हो या कोई ग्लोबल कंपनी हो, ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ के पास आपके लिए बहुत कुछ है. छोटे बिज़नेसेज़ को सिर्फ़ फ़्री में डाउनलोड किए जा सकने वाले WhatsApp Business ऐप की सुविधाओं या क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की ज़रूरत होती है. बड़े बिज़नेसेज़ को WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के ज़्यादा एडवांस फ़ीचर्स ज़रूरी लगते हैं, क्योंकि इनसे उन्हें ज़्यादा ऑटोमेशन, बड़े स्तर पर काम करने की सुविधाएँ और ट्रैकिंग की सुविधाएँ मिलती हैं. यह सब आपके बिज़नेस की ज़रूरतों और इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने कस्टमर्स तक पहुँचना चाहते हैं.
- छोटे बिज़नेस के ओनर्स के लिए: WhatsApp Business ऐप एक फ़्री में डाउनलोड किया जा सकने वाला ऐप है, जिससे बिज़नेस को ऑटोमेटेड मैसेज सेट करने और मैसेज के तुरंत जवाब देने के टूल्स का उपयोग करके कस्टमर्स के साथ प्रोफ़ेशनल तरीके से इंटरैक्ट करना आसान हो जाता है.
- बड़े बिज़नेस के लिए: WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म (जिसे डेवलपर आम तौर पर WhatsApp API कहते हैं) ऐसे API और टूल्स का कलेक्शन है, जिनकी मदद से मीडियम और एंटरप्राइज़ बिज़नेस WhatsApp के ज़रिए बड़े पैमाने पर कस्टमर्स के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं. WhatsApp API का उपयोग करके बिज़नेस ऑटोमेटिक या मैन्युअल तरीके से कस्टमर्स के साथ इंटरैक्ट करने के लिए हज़ारों एजेंट और बॉट को कनेक्ट कर सकते हैं. WhatsApp API, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) और मार्केटिंग प्लेटफ़ॉर्म जैसे अलग-अलग बैकएंड सिस्टम के साथ भी इंटीग्रेट होते हैं.
- सभी साइज़ के बिज़नेस के विज्ञापनदाताओं के लिए: क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन Facebook या Instagram पर बनाए जा सकते हैं. इन विज्ञापनों पर क्लिक करके लोग सीधे आपके बिज़नेस को मैसेज कर सकते हैं.
क्या ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ फ़्री है?
- WhatsApp Business ऐप को फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है और यह WhatsApp के पर्सनल ऐप की तरह ही मोबाइल कनेक्शन या वाई-फ़ाई का उपयोग करता है.
- WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म हर चैट के हिसाब से उपलब्ध होता है.
- क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की कीमत, हर 1000 इंप्रेशन की कॉस्ट या विज्ञापन मैनेजर में CPM के आधार पर तय की जाती है.
WhatsApp Business ऐप क्या है? यहाँ इसकी बुनियादी जानकारी दी गई है.
WhatsApp Business ऐप एक फ़्री में डाउनलोड किया जा सकने वाला मैसेजिंग ऐप है, जो छोटे बिज़नेस के लिए अच्छा रहता है. इसकी मदद से आप WhatsApp का उपयोग करने वाले कस्टमर्स के साथ आसानी से और प्रोफ़ेशनल तरीके से जुड़ सकते हैं और ज़्यादा निजी तरीके से बातचीत कर सकते हैं. साथ ही, आप इसमें मौजूद टूल्स का उपयोग अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ को हाइलाइट करने, सवालों के जवाब देने, बिक्री बढ़ाने और कस्टमर्स को बेहतर सहायता देने के लिए कर सकते हैं.
WhatsApp Business ऐप और ‘पर्सनल मैसेजिंग के लिए WhatsApp’ में क्या अंतर है?
अगर आप WhatsApp के पर्सनल वर्जन का उपयोग करते हैं, तो WhatsApp Business ऐप आपको बहुत जाना-पहचाना लगेगा, लेकिन इसमें ऐसे ज़्यादा फ़ीचर हैं, जो बड़े पैमाने पर कस्टमर्स से जुड़ने में आपकी मदद करेंगे.
क्या WhatsApp Business ऐप फ़्री है?
हाँ. WhatsApp Business ऐप फ़्री में डाउनलोड किया जा सकता है.
क्या WhatsApp Business ऐप का उपयोग करने के लिए मुझसे शुल्क लिया जाएगा?
आपके पर्सनल WhatsApp अकाउंट की तरह ही WhatsApp Business ऐप भी मैसेज और कॉल करने या रिसीव करने के लिए आपके मोबाइल के इंटरनेट या वाई-फ़ाई नेटवर्क का उपयोग करता है. जब तक आपका मोबाइल डेटा खत्म नहीं हो जाता, तब तक मोबाइल प्रोवाइडर आपके WhatsApp Business ऐप के उपयोग पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगा सकता. अगर आपका फ़ोन रोमिंग पर है, तो डेटा शुल्क लग सकते हैं.
क्या WhatsApp Business ऐप को कई यूज़र एक्सेस कर सकते हैं?
WhatsApp Business ऐप में एक फ़ोन नंबर का उपयोग किया जा सकता है. अगर आपको किसी बड़े संगठन के लिए मल्टी-यूज़र बिज़नेस मैसेजिंग सॉल्यूशन चाहिए, तो WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने पर विचार करें.
बिज़नेस, WhatsApp Business ऐप और ‘कंज़्यूमर्स के लिए WhatsApp’ का उपयोग कैसे करते हैं?
आप यहाँ मौजूद केस स्टडी के ज़रिए जान सकते हैं कि बिज़नेस, WhatsApp Business ऐप का उपयोग कैसे करते हैं, जैसे कि छोटी कंपनियाँ इसका उपयोग ऑटोमेटेड ग्रीटिंग, इनकमिंग मैसेज के जवाब देने, मंथली प्रमोशन शेयर करने वगैरह के लिए कैसे करती हैं.
WhatsApp Business ऐप के क्या नुकसान हैं?
WhatsApp Business ऐप में कई फ़ीचर ऐसे हैं, जिनकी आपको पर्सनल मैसेजिंग में ज़रूरत नहीं होती है. लेकिन कस्टमर्स या पार्टनर्स के साथ बिज़नेस से जुड़ी बातचीत करने के लिए भी इस ऐप का उपयोग किया जा सकता है.
मुझे WhatsApp Business ऐप कहाँ से मिलेगा?
आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और इसके बारे में ज़्यादा जानकारी यहाँ दी गई है.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म क्या है?
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म (जिसे WhatsApp API भी कहा जाता है), ऐसे API और सॉल्यूशंस का कलेक्शन है. जिनकी मदद से बड़े बिज़नेस अपने संबंधों को बेहतर बनाने, भरोसा बनाने और बिक्री बढ़ाने के लिए WhatsApp का उपयोग करने वाले कस्टमर्स के साथ असरदार तरीके से और बड़े पैमाने पर बातचीत कर सकते हैं. यह WhatsApp Business ऐप से ज़्यादा एडवांस है. इसमें ज़्यादा ऑटोमेशन फ़ीचर हैं, जैसे कि पहले से तय किए गए मैसेज सीक्वेंस, चैटबॉट फ़ीचर और बड़े एंटरप्राइज़ के लिए उपयोगी अन्य सुविधाएँ.
इसके ज़रिए बिज़नेस, WhatsApp को अपने बिज़नेस टेक स्टैक, जैसे कि कस्टमर सपोर्ट, CRM और बिक्री सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म और WhatsApp Business ऐप में क्या अंतर है?
यहाँ ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ के दो मुख्य सॉल्यूशन के बीच के मुख्य अंतर बताए गए हैं:
- WhatsApp पर्सनल ऐप और WhatsApp Business ऐप के विपरीत, WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म कोई ऐप नहीं है. यह ऐसे API और सॉल्यूशंस का कलेक्शन है, जिनका उपयोग डेवलपर, फ़ीचर्स को एक्टिवेट करने और WhatsApp को बैकएंड सिस्टम (जैसे कि CRM और मार्केटिंग प्लेटफ़ॉर्म) के साथ इंटीग्रेट करने के लिए करते हैं.
- WhatsApp Business ऐप की तरह ही, WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म की मदद से आप दुनिया भर में WhatsApp का उपयोग करने वाले कस्टमर्स से सीधे इंटरैक्ट कर सकते हैं. लेकिन प्लेटफ़ॉर्म यह काम बहुत बड़े पैमाने पर, ज़्यादा ऑटोमेटेड तरीके से और आपके अन्य टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म और वर्कफ़्लो से कनेक्ट रहते हुए कर सकता है. इसके API का उपयोग करके, बिज़नेस हज़ारों एजेंट और बॉट को कनेक्ट कर सकते हैं, ताकि वे कस्टमर्स के साथ ऑटोमेटिक तरीके से या मैन्युअल रूप से इंटरैक्ट कर सकें.
- WhatsApp प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने पर हर चैट का शुल्क लिया जाता है, जबकि WhatsApp Business ऐप को फ़्री में डाउनलोड और उपयोग किया जा सकता है.
- WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने के लिए आपके बिज़नेस को डेवलपर रिसोर्स या ]]>बिज़नेस मैसेजिंग पार्टनर]]> की ज़रूरत होगी, जबकि WhatsApp Business ऐप को आप अपने पसंदीदा ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए क्या-क्या किया जा सकता है?
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म ऐसे बड़े बिज़नेसेज़ को कई सुविधाएँ देता है, जो कस्टमर्स से WhatsApp के ज़रिए जुड़ना चाहते हैं.
उदाहरण के लिए, आप ये काम कर सकते हैं:
- कई फ़ोन नंबर और डिस्प्ले नाम मेंटेन करना
- ऑटोमेटेड बिज़नेस मैसेज के टेंप्लेट और सीक्वेंस सेट करना
- कस्टमर्स को जोड़े रखने और प्रोडक्ट के बारे में जागरूक करने के लिए मीडिया वाले मैसेज भेजना
- कस्टमर्स को यूनीक ऑफ़र और पर्सनलाइज़ किए गए मैसेज भेजना, ताकि वे आपसे जुड़े रहें और कन्वर्ट हो सकें
- जब कोई कस्टमर अपने शॉपिंग कार्ट में आइटम छोड़कर चला जाए, तब उसे रिमाइंडर भेजना
- कस्टमर्स को WhatsApp चैट पर भेजने वाले रीमार्केटिंग विज्ञापन बनाना
- आपकी वेबसाइट, हेल्प सेंटर या विज्ञापनों पर क्लिक करने वाले कस्टमर्स के साथ तुरंत इंटरैक्ट करना
- मिलने वाले और भेजे जाने वाले मैसेज को ट्रैक करना और अपनी मैसेजिंग और खर्च की निगरानी करना
क्या WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म फ़्री है?
जब आप WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए हर महीने सर्विस से जुड़ी पहली 1,000 चैट फ़्री होती हैं (तय अवधि के दौरान एक मैसेज थ्रेड को एक चैट के रूप में गिना जाता है).
इसके अलावा, आपको हर चैट के लिए और चैट के प्रकार के आधार पर पेमेंट करना होगा.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म की कीमतें एकदम स्पष्ट हैं और इसके बारे में ज़्यादा जानकारी यहाँ दी गई है.
ध्यान रखें कि आपको API का उपयोग करने के लिए डेवलपर रिसोर्स की ज़रूरत पड़ेगी, जो आपके संगठन के अंदर के या हमारे किसी बिज़नेस मैसेजिंग पार्टनर के हो सकते हैं, इसलिए इसमें आपको पहले पैसे खर्च करने पड़ेंगे. आपके WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म को लागू करने से संबंधित सलाह, सेटअप और अन्य सर्विस की फ़ीस वेंडर के हिसाब से अलग-अलग होती है.
मैं WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करना कैसे शुरू करूँ?
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग शुरू करने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाएँ या स्वीकृत पार्टनर्स की यह लिस्ट देखें, जो आपके लिए शुरू से लेकर अंत तक सब कुछ मैनेज कर सकते हैं.
बिज़नेस WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कैसे करते हैं?
बिज़नेस WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कैसे करते हैं, इसके कुछ तरीके यहाँ बताए गए हैं.
मैं ऐसा विज्ञापन कैसे बनाऊँ, जिससे WhatsApp चैट शुरू हो जाए?
छोटे से लेकर मीडियम साइज़ के बिज़नेस, ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ का उपयोग विज्ञापन देने के लिए भी करते हैं. आप लीड और बिक्री जेनरेट करने के लिए Facebook और Instagram (न्यूज़ फ़ीड, स्टोरीज़ और Marketplace) पर क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन दिखा सकते हैं. इन विज्ञापनों में एक कॉल-टू-एक्शन (CTA) बटन होता है, जिससे WhatsApp पर एक चैट खुल जाती है. विज्ञापन बनाने के लिए विज्ञापन मैनेजर का उपयोग करें और ऐसा CTA चुनें, जिससे WhatsApp पर बातचीत शुरू हो जाए, ताकि आपका बिज़नेस अपने कस्टमर्स से उनके पसंदीदा मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे इंटरैक्ट कर सके. आप WhatsApp Business ऐप में सीधे अपने कैटलॉग से भी क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाला विज्ञापन बना सकते हैं. विज्ञापन बनाने के स्टेप जानने के लिए, यह गाइड पढ़ें.
‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ पर मैसेजिंग के ज़रिए कस्टमर्स से जुड़ें
किसी भी साइज़ या प्रकार की कंपनी के लिए, कस्टमर्स तक उस जगह पहुँचना अच्छा होता है, जहाँ वे पहले से मौजूद होते हैं. ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ सॉल्यूशंस के ज़रिए ऐसे पर्सनलाइज़ किए गए अनुभव बनाना आसान हो जाता है, जो कस्टमर्स को आकर्षित करते हैं और जोड़कर रखते हैं और वह भी उस चैनल पर जहाँ कस्टमर्स पहले से ही सहज महसूस करते हैं.
अब जब आपको पता चल गया है कि ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ क्या है, तो क्यों न चैट शुरू करें?
“किसी भी साइज़ या प्रकार की कंपनी के लिए, कस्टमर्स तक उस जगह पहुँचना अच्छा होता है, जहाँ वे पहले से मौजूद होते हैं. ‘बिज़नेस के लिए WhatsApp’ सॉल्यूशंस के ज़रिए ऐसे पर्सनलाइज़ किए गए अनुभव बनाना आसान हो जाता है, जो कस्टमर्स को आकर्षित करते हैं और जोड़कर रखते हैं और वह भी उस चैनल पर जहाँ कस्टमर्स पहले से ही सहज महसूस करते हैं.”
1https://www.statista.com/statistics/1306022/whatsapp-global-unique-users
2 https://www.prnewswire.com/news-releases/livepersons-2020-consumer-preferences-for-conversational-commerce-report-reveals-skyrocketing-demand-for-messaging-and-conversational-ai-301182473.html
3 https://www.statista.com/statistics/258749/most-popular-global-mobile-messenger-apps
4 https://www.sinch.com/blog/5-reasons-why-you-should-use-whatsapp-business-messaging-engage-customers
क्या आप और पढ़ना चाहते हैं?
अपने बिज़नेस के लिए WhatsApp Business का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए हमारे नए ब्लॉग, सफलता की कहानियाँ और अन्य कंटेंट पढ़ें.
-
ग्राहकWhatsApp को मार्केटिंग चैनल के रूप में उपयोग करने के बारे में अपनी टीम को जानकारी देना
इस कॉम्प्रिहेंसिव रिसोर्स की मदद से WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म में अपना पहला मार्केटिंग कैंपेन बनाने के स्टेप जानें.
-
बिज़नेस मैसेजिंगबड़े पैमाने पर पर्सनलाइज़ की गई सलाह देने वाली बिक्री: बिक्री के पीक मोमेंट के दौरान अपनी WhatsApp स्ट्रेटेजी को ऑप्टिमाइज़ करना
जब आपकी टीम ब्लैक फ़्राइडे या 11.11 जैसे मेगा सेल्स डे के दौरान सबसे ज़्यादा व्यस्त हो, तो पता लगाएँ कि बड़े पैमाने पर…
-
ग्राहकक्या आपके कस्टमर्स आपकी बात सुन सकते हैं? बिज़नेस मैसेजिंग से आपको लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कैसे मदद मिल सकती है
आपके पास इतने सारे डिजिटल मार्केटिंग चैनल उपलब्ध होने के बावजूद, आप कैसे पता लगाएँगे कि आप अपने कस्टमर्स तक पहुँच रहे हैं? देखें…

