अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं, तो हो सकता है कि आप WhatsApp की मार्केटिंग पावर को समझते हों.
हमारे प्लेटफ़ॉर्म की पहुँच 2 अरब यूज़र्स तक है,1 और हमारा अनुमान है कि हर हफ़्ते 1 अरब से ज़्यादा यूज़र्स हमारी मैसेजिंग सर्विस पर बिज़नेस अकाउंट से कनेक्ट करते हैं.2 और Kantar की रिसर्च में, जवाब देने वाले 66% लोगों ने कहा कि वे उस ब्रांड से खरीदारी करना ज़्यादा पसंद करते हैं जिससे वे मैसेजिंग के ज़रिए कनेक्ट कर सकें.3
इन फ़ायदों के बावजूद, अपनी मार्केटिंग टीम को बिज़नेस मैसेजिंग के लिए तैयार करना एक आसान काम नहीं हो सकता है. आपको कानूनी और बजट से जुड़ी मंज़ूरी लेनी होगी, जैसा कि आपको किसी भी नए सॉफ़्टवेयर के लिए करना होता है. आपको मार्केटिंग टीम के मेंबर्स का भी भरोसा जीतना होगा, जो शायद नए प्लेटफ़ॉर्म के बारे में जानने को लेकर चिंतित हों.
निश्चिंत रहें, WhatsApp को अपनाने का प्रोसेस बहुत ही आसान और सरल है. अपना पहला बिज़नेस मैसेजिंग कैंपेन बनाने का तरीका जानने के लिए आगे पढ़ें, ताकि आप और आपकी टीम WhatsApp में निवेश करते समय आत्मविश्वास महसूस कर सकें.

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म अकाउंट सेट करें
मैसेजिंग कैंपेन बनाने से पहले, आपकी टीम को Meta बिज़नेस अकाउंट और WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म अकाउंट की ज़रूरत होगी.
Meta बिज़नेस मैनेजर में बिज़नेस अकाउंट बनाने के लिए साइन अप प्रोसेस में सिर्फ़ कुछ मिनट लगते हैं. Meta बिज़नेस के होमपेज पर जाकर “अकाउंट बनाएँ” पर क्लिक करें, अपने बिज़नेस का Facebook पेज चुनें, अपनी कंपनी की जानकारी सबमिट करें और ऑनबोर्ड करने के कुछ स्टेप पूरे करें.
इसके बाद, आप WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म अकाउंट बना सकते हैं.
- Facebook बिज़नेस मैनेजर पर जाएँ.
- बिज़नेस सेटिंग्स के तहत, WhatsApp अकाउंट चुनें.
- “जोड़ें”-> “WhatsApp अकाउंट बनाएँ” पर क्लिक करें.
- अकाउंट की ज़रूरी जानकारी भरें — अकाउंट का नाम, मैसेजिंग का उद्देश्य (बताएँ कि अकाउंट आपके बिज़नेस के लिए है या क्लाइंट के लिए), टाइम ज़ोन, करेंसी, पेमेंट का तरीका (वैकल्पिक) और खरीदारी ऑर्डर नंबर (वैकल्पिक)
- लोगों को अकाउंट में जोड़ें और उनके परमिशन लेवल सेट करें.
- “असाइन करें” पर क्लिक करें.
इन चरणों को पूरा करने के बाद, आप Facebook बिज़नेस मैनेजर से अपना WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म अकाउंट मैनेज कर सकते हैं. मैनेजर का उपयोग करके कैंपेन के लिए मैसेज टेंप्लेट बनाएँ और बातचीत से जुड़ी बुनियादी एनालिटिक्स देखें, जैसे कि भेजे और मिले मैसेज की संख्या.

WhatsApp को अन्य कम्युनिकेशन प्लेटफ़ॉर्म के साथ इंटीग्रेट करें
Facebook बिज़नेस मैनेजर, WhatsApp मैसेजिंग कैंपेन सेट करने के लिए बुनियादी फ़ीचर देता है. हालाँकि, बेहतरीन कस्टमर अनुभव देने के लिए आपको WhatsApp को अपने टेक स्टैक (टेक्नोलॉजी से जुड़े टूल्स और सिस्टम) के साथ इंटीग्रेट करना होगा. WhatsApp से कनेक्ट करने के लोकप्रिय टूल में ये शामिल हैं:
- कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) प्लेटफ़ॉर्म
- कस्टमर सक्सेस मैनेजमेंट (CSM) सॉफ़्टवेयर
- पॉइंट ऑफ़ सेल (POS) सिस्टम
- चैटबॉट/बातचीत करने वाले AI प्लेटफ़ॉर्म
भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी Tata CLiQ ने अपने WhatsApp Business अकाउंट को चैटबॉट बनाने वाली सर्विस Gupshup के साथ इंटीग्रेट किया. इस इंटीग्रेशन की मदद से, Tata शॉपर्स की हिस्ट्री और प्रोडक्ट में होने वाले बदलावों के आधार पर अपने आप कस्टम मैसेज भेज सकता है — जैसे कि छोड़ी गई कार्ट, कीमत में कमी, ब्राउज़िंग एक्टिविटी और विश लिस्ट में जोड़े गए आइटम.
इन कस्टमाइज़ किए गए WhatsApp मैसेज के ज़रिए Tata को कैंपेन एंगेजमेंट और कन्वर्जन में असरदार तरीके से सुधार हुआ. ब्रांड ने पाया कि इसके WhatsApp मैसेज का क्लिकथ्रू रेट 57% था और लोगों की मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर खरीदारी करने की संभावना अन्य चैनलों की तुलना में 1.7 गुना ज़्यादा थी. उनके दिवाली और ब्लैक फ़्राइडे WhatsApp कैंपेन ने $500,000 की आय जेनरेट की — जो उनके अन्य चैनलों की तुलना में 10 गुना ज़्यादा ROI है.
WhatsApp को किसी बिज़नेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर से कनेक्ट करने के स्टेप टूल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन प्रोसेस आम तौर पर आसान होता है. आपको टूल के साथ अपने बिज़नेस के बारे में बुनियादी जानकारी शेयर करनी होगी और अपना WhatsApp अकाउंट वेरिफ़ाई करना होगा. इंटीग्रेशन सेट करने का तरीका जानने के लिए अपने प्रोवाइडर की सपोर्ट टीम से संपर्क करें.

मार्केटिंग कैंपेन के लक्ष्यों और ऑडियंस की पहचान करना
आपका WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म अकाउंट और इंटीग्रेशन सेट हैं. अब आप सबसे मज़ेदार हिस्से के लिए तैयार हैं — अपने पहले WhatsApp मार्केटिंग कैंपेन पर सोच-विचार करना.
दूसरे चैनलों पर मार्केटिंग की तरह ही, आपका पहला चरण कैंपेन के लक्ष्य और ऑडियंस को तय करना है. यह जानकारी आपको अपने WhatsApp कैंपेन के लिए बेहतरीन एंट्री पॉइंट (अगले सेक्शन में इन पर ज़्यादा जानकारी) और कंटेंट तय करने में मदद करती है.
अगर कैंपेन के लक्ष्यों की बात करें, तो WhatsApp की व्यापक पहुँच इसे लीड जेनरेट करने के लिए एकदम सही बनाती है. यह सोच-विचार की स्टेज पर संभावनाओं को बढ़ाने के लिए भी एक शक्तिशाली चैनल है. शॉपर्स के साथ आमने-सामने चैट करने से आपके प्रोडक्ट और ब्रांड में उनका भरोसा बनाने में काफ़ी मदद मिलती है.
बोलीविया का घरेलू सामान का स्टोर Multicenter इस उद्देश्य के लिए WhatsApp का उपयोग करता है. ब्रांड ने ब्लैक फ़्राइडे और अक्टूबरफ़ेस्ट जैसी बड़ी छुट्टियों के लिए “ओपन हाउस” कैंपेन चलाए, जिनमें शॉपर्स को प्रोत्साहित किया गया कि वे एजेंट के साथ चैट शुरू करके प्रोडक्ट के बारे में पूछें.
Multicenter के कस्टमर सर्विस ऑपरेशंस को-ऑर्डिनेटर, विल्सन सालोमन रोज़ास जिमेनेज़ ने कहा, “WhatsApp के ज़रिए, हम पर्सनलाइज़ किया हुआ अनुभव दे सकते हैं, जिससे कस्टमर्स को बड़ी खरीदारी करने का कॉन्फ़िडेंस मिलता है.”
जब आप अपने WhatsApp कैंपेन के लक्ष्य और ऑडियंस सेट करते हैं, तो हमारे रिसोर्स “बिज़नेस मैसेजिंग की मदद से फ़नल के हर स्टेज को बेहतर बनाना” पर विचार करें. यह इस बात की एनालिसिस करता है कि ब्रांड किस तरह बिज़नेस मैसेजिंग कैंपेन का उपयोग कर सकते हैं, ताकि वे कस्टमर की यात्रा के दौरान खरीदारों को एंगेज कर सकें.

अपने एंट्री पॉइंट तय करें
लक्ष्य और ऑडियंस तय करने के बाद, अब कैंपेन के एंट्री पॉइंट पर विचार करने का समय है — ऑनलाइन और ऑफ़लाइन पोर्टल जो शॉपर्स को आपके ब्रांड के साथ WhatsApp चैट पर ले जाते हैं. ये पॉइंट आपकी साइट के “हमसे चैट करें!” बटन से लेकर प्रोडक्ट पैकेजिंग पर QR कोड तक कुछ भी हो सकते हैं.
यह स्टेप बहुत अहम है, क्योंकि संभावित कस्टमर्स को शायद पता न हो कि आपकी कंपनी WhatsApp पर मौजूद है. एंट्री पॉइंट से यह स्पष्ट हो जाता है कि वे आपके ब्रांड के साथ चैट कर सकते हैं. साथ ही, कई शॉपर्स से बातचीत करने में आपको आसानी होगी, क्योंकि वे WhatsApp का उपयोग करने में पहले से ही सहज हैं.
कोई भी एंट्री पॉइंट “अच्छा” या “बुरा” नहीं होता — आपको बस यह सोचना है कि आपकी ऑडियंस और कैंपेन के लक्ष्यों के लिए कौन-सा एंट्री पॉइंट सबसे सही है. प्रोडक्ट लेबल वाला ऐसा QR कोड जो WhatsApp पर ले जाता है, वह मौजूदा कस्टमर्स को एंगेज करने के लिए काम करेगा लेकिन इससे नई लीड को आकर्षित करने में मदद नहीं मिलेगी.
अपने WhatsApp कैंपेन के लिए इन एंट्री पॉइंट के उदाहरणों पर विचार करें.
- सोशल मीडिया पोस्ट जो लोगों को WhatsApp पर लेकर जाती हैं: उदाहरण के लिए, एक ब्यूटी कंपनी ऐसी Facebook पोस्ट बना सकती है जिसमें फ़ॉलोअर्स को बिज़नेस के एक्सपर्ट से मेकअप और स्किनकेयर से जुड़े सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और उसमें WhatsApp का लिंक भी दिया जाए.
- क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन: ये प्रमोशन Instagram और Facebook पर दिखते हैं और शॉपर्स को आपके ब्रांड के साथ चैट करने के लिए WhatsApp पर डायरेक्ट कर देते हैं. इन विज्ञापनों के लिए टार्गेटिंग सेट करके उन संभावित कस्टमर्स तक पहुँचें जो आपकी आदर्श खरीदार प्रोफ़ाइल से मैच होते हैं. इस रिसोर्स में इन प्रमोशन के साथ लीड को एंगेज करने और उन्हें बढ़ाने के बारे में ज़्यादा जानें.
- बंद करने के इरादे से जुड़े पॉपअप: आपकी वेबसाइट से बाहर निकलने वाले लोगों से WhatsApp साइन अप की संख्या बढ़ाने के लिए इन नोटिफ़िकेशन को सेट करें. कपड़े की कंपनी SNOCKS ने एक ऐसा एक्ज़िट-इंटेंट पॉपअप बनाया जिसमें साइट पर आने वाले लोगों को WhatsApp कम्युनिकेशन के लिए ऑप्ट-इन करने पर छूट दी जाती थी. ब्रांड ने अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या को 100,000 लोगों तक बढ़ाया और एक साल से कम समय में WhatsApp से €1 मिलियन से ज़्यादा की आय जेनरेट की.
- ब्रांड मैटेरियल पर QR कोड: अगर आपका स्टोर है, तो अपनी बिज़नेस लोकेशन पर QR कोड के ज़रिए लीड और कस्टमर्स को WhatsApp पर भेजने के बारे में सोचें. मेक्सिको के सुपरमार्केट फ़्रेंचाइज़ Merco ने स्टोर के साइन और रसीदों पर QR कोड दिखाए, जिससे लोग सीधे ब्रांड के साथ WhatsApp पर चैट कर पाते थे. इस एंट्री पॉइंट के साथ, ब्रांड ने WhatsApp के ज़रिए अपने मार्केटिंग डेटाबेस में 70% की बढ़ोतरी की.
- वेबसाइट पेज: अपने WhatsApp नंबर या चैट के लिंक के साथ एक पेज बनाएँ, ताकि नई लीड और आपकी साइट पर आने वाले मौजूदा कस्टमर आपसे आसानी से संपर्क कर सकें. इंडोनेशियाई ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी Segari के हेल्प वेब पेज पर बिज़नेस का WhatsApp नंबर दिया गया है.4 WhatsApp पर Segari का एंगेजमेंट रेट 50% से ज़्यादा है, इसलिए यह कस्टमर्स से जुड़े रहने का एक मुख्य ज़रिया है.
इस रिसोर्स में WhatsApp एंट्री पॉइंट के बारे में ज़्यादा जानकर संभावित कस्टमर्स के साथ चैट शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका जानें.

अपने कैंपेन का मैसेज तैयार करें
शॉपर्स को आपके ब्रांड के साथ WhatsApp चैट शुरू करने के लिए आमंत्रित करना इस प्रोसेस का आधा ही है. आपको कैंपेन के लिए चैट फ़्लो भी सेट करना होगा, ताकि संभावित कस्टमर्स आपके एंट्री पॉइंट के तुरंत बाद आपके ब्रांड के साथ चैट करना शुरू कर सकें.
आपके कैंपेन की बातचीत शुरुआती ग्रीटिंग से— शुरू होती है. यह वह पहला मैसेज होता है, जो शॉपर्स को एंट्री पॉइंट के बाद दिखता है. इस मैसेज को अपने आप दिखाई देने के लिए सेट करें और फिर कस्टमर के जवाब देने पर एजेंट या बॉट बातचीत शुरू कर सकता है.
मान लीजिए कि आप किसी घरेलू सामान के ब्रांड के लिए सोफ़ा से जुड़ा ऐसा विज्ञापन चला रहे हैं, जिस पर क्लिक करने पर लोग WhatsApp पर पहुँच जाते हैं. ग्रीटिंग मैसेज कुछ ऐसा हो सकता है, “लगता है कि आपकी दिलचस्पी हमारे लेदर सेक्शनल में है. क्या इस प्रोडक्ट के बारे में आपका कोई सवाल है?”
ग्रीटिंग के बाद, आपका एजेंट या चैटबॉट कस्टमर्स के मैसेज का जवाब देगा. आपका ब्रांड एक तय समय अवधि के दौरान ऑप्ट-इन किए बिना जवाब भेज सकता है (एंट्री पॉइंट के आधार पर विंडो अलग-अलग होती है). एजेंट इन जवाबों को लाइव बना सकते हैं या एक जैसे जवाब भेजने के लिए मैसेज टेंप्लेट का उपयोग कर सकते हैं. आप अपने चैटबॉट के लिए पहले से तय जवाब भी सेट कर सकते हैं.
बातचीत की विंडो के बंद होने के बाद, आप इन शॉपर्स से सिर्फ़ तभी चैट कर पाएँगे, जब वे फिर से एंट्री पॉइंट पर क्लिक करेंगे या जब वे WhatsApp मैसेज के लिए ऑप्ट-इन करेंगे. इस शुरुआती चैट विंडो में आपका एजेंट शॉपर्स से उनके ऑप्ट-इन पूछ सकता है या आप रिक्वेस्ट करने के लिए चैटबॉट सेट कर सकते हैं. एक सामान्य ऑप्ट-इन मैसेज कुछ ऐसा होता है, “क्या आप [ब्रांड का नाम डालें] के मैसेज पाना चाहते हैं? साइन अप करने के लिए “हाँ” पर टैप करें.”
ऑप्ट-इन करने वाले शॉपर्स के लिए, मार्केटिंग, यूटिलिटी और वेरिफ़िकेशन से जुड़ी बातचीत के लिए मैसेज टेंप्लेट बनाकर बड़े पैमाने पर उनके साथ चैट करें.5 आप Meta बिज़नेस मैनेजर या थर्ड पार्टी कम्युनिकेशन टूल (जैसे कि चैटबॉट प्लेटफ़ॉर्म) में टेंप्लेट बना सकते हैं.
अपनी बातचीत के दौरान, अपने WhatsApp कैंपेन मैसेज के लिए क्रिएटिव तरीके अपनाना न भूलें. आप अपने मैसेज में टेक्स्ट के अलावा कई तरह के कंटेंट का उपयोग करके शॉपर्स को एंगेज कर सकते हैं — जैसे कि वीडियो, फ़ोटो, स्टिकर्स, डॉक्यूमेंट और बटन. मीडिया से भरपूर मैसेज बनाने से जुड़े और आइडिया पाने के लिए यह रिसोर्स देखें.
और अगर आप चैटबॉट का उपयोग कर रहे हैं, तो Landbot जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी बातचीत बनाने के बारे में सोचें. यह ड्रैग-एंड-ड्रॉप इंटरफ़ेस की मदद से डिज़ाइन प्रोसेस को आसान बना देता है, इसलिए कोडिंग की ज़रूरत नहीं पड़ती. आप Landbot ऐप से भी WhatsApp की मंज़ूरी के लिए मैसेज टेंप्लेट सबमिट कर सकते हैं.6

अपने कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस देखें
मार्केटिंग मैसेज भेजना शुरू करने के बाद, अपने WhatsApp कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस को ट्रैक करें, ताकि आप यह तय कर सकें कि क्या चीज़ें काम कर रही हैं और आप कहाँ सुधार कर सकते हैं.
ऐसे मीट्रिक ट्रैक करें जो आपके कैंपेन के लक्ष्यों से संबंधित हैं. उदाहरण के लिए, आप लीड जेनरेशन मैसेज के लिए उन यूज़र्स की संख्या का मूल्यांकन कर सकते हैं जिन तक आप पहुँचे हैं. अपने उद्देश्य का मूल्यांकन करने के साथ-साथ, अपने WhatsApp कैंपेन की कॉस्ट और आय की निगरानी करें, ताकि आपके कैंपेन की वैल्यू दिखाई जा सके.
मार्केटिंग टीमें अक्सर अपने WhatsApp कैंपेन के लक्ष्यों और वापसी का मूल्यांकन करने के लिए इन मीट्रिक को ट्रैक करती हैं:
- विज्ञापन इतने लोगों तक पहुँचा
- योग्य लीड
- हर योग्य लीड की कॉस्ट
- कन्वर्जन
- मार्केटिंग डेटाबेस में बढ़ोतरी
- हर कन्वर्जन की कॉस्ट
- बिक्री
- ROI
WhatsApp खुद सिर्फ़ कुछ बेसिक मीट्रिक ट्रैक करता है. अपने कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस की सही तरीके से निगरानी करने के लिए, आपको कन्वर्जन API का उपयोग करना होगा. इससे आपके मार्केटिंग डेटा को Meta के प्लेटफ़ॉर्म से कनेक्ट करने में मदद मिलती है. इसे लागू करने के लिए या तो इन-हाउस डेवलपर रिसोर्स की ज़रूरत होगी या थर्ड पार्टी समाधान की.

टेस्ट करें, दोहराएँ, फिर से करें
आप शॉपर्स का मन नहीं पढ़ सकते, लेकिन आप अपने WhatsApp मैसेज के साथ प्रयोग करके पता लगा सकते हैं कि कौन-सी मार्केटिंग आपकी ऑडियंस को पसंद आती है. पिछले सेक्शन में अपनी रिपोर्टिंग का उपयोग यह अनुमान लगाने के लिए करें कि कौन-से कैंपेन एडजस्टमेंट से परफ़ॉर्मेंस बेहतर होगी. इसके बाद, मैसेज के कंट्रोल वर्जन के साथ अलग-अलग कैंपेन की तुलना करके इन आइडिया का A/B टेस्ट करें.
A/B टेस्टिंग के सामान्य स्टेप ये हैं:
- तय करें कि आप किस कैंपेन मैसेज को टेस्ट करना चाहते हैं और किस चीज़ को बदलेंगे, जैसे कि कॉल-टू-एक्शन या फ़ोटो.
- हर कैंपेन वेरिएशन की परफ़ॉर्मेंस का मूल्यांकन करने के लिए कोई मीट्रिक चुनें.
- सार्थक परिणाम जेनरेट करने के लिए पर्याप्त रूप से बड़ी टेस्ट ऑडियंस बनाएँ.
- सभी ऑडियंस के लिए कैंपेन के वेरिएशन एक जैसे होने चाहिए.
- परिणामों का मूल्यांकन करें.
मैसेज के किसी एलिमेंट को बदलने के साथ-साथ, आप यह भी टेस्ट कर सकते हैं कि कैंपेन के उसी मैसेज की परफ़ॉर्मेंस अन्य चैनल की तुलना में WhatsApp पर कैसी है. इस मामले में, पहले स्टेप में बदलाव का कारण सिर्फ़ चैनल है. सभी चैनलों पर कैंपेन का मैसेज एक जैसा होना चाहिए, क्योंकि अगर इसमें कहीं भी कोई बदलाव होता है, तो परिणामों में अंतर आ सकता है.
इन प्रयोगों को सेट करने का सबसे आसान तरीका है टेस्टिंग फ़ीचर के साथ थर्ड पार्टी कम्युनिकेशन टूल का उपयोग करना, जैसे कि Twilio. यूज़र्स Twilio के Journey Analytics फ़ीचर की मदद से WhatsApp मैसेज टेंप्लेट के वेरिएशन का A/B टेस्ट कर सकते हैं और परिणामों को ट्रैक कर सकते हैं.7

WhatsApp मार्केटिंग कैंपेन के ज़रिए शॉपर्स को एंगेज रखें
हम समझते हैं कि आपकी मार्केटिंग टीम को पहले में बिज़नेस मैसेजिंग में हिचकिचाहट हो सकती है. अगर ऐसा है, तो यह पोस्ट उनके साथ शेयर करें. हम इस लेख जैसे रिसोर्स के साथ संगठनों के लिए WhatsApp कैंपेन बनाना आसान बनाना चाहते हैं.
लेकिन WhatsApp का इस्तेमाल करना ही आसान नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज़्यादा फ़ायदे हैं. इसमें निवेश करना भी फ़ायदेमंद है, क्योंकि शॉपर्स पहले से ही मैसेजिंग का उपयोग करना पसंद करते हैं. कई लोग पहले से ही WhatsApp पर दोस्तों और परिवार के साथ कनेक्ट करते हैं, इसलिए वे ब्रांड को भी मैसेज भेजने में सहज महसूस करते हैं.
व्यक्तिगत चैट शुरू करने के लिए कैंपेन का उपयोग करें और आप लीड का भरोसा जीतने और बिक्री बढ़ाने की ओर आगे बढ़ेंगे. आज ही WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म को आज़माएँ.




