मैथ्यू इडेमा, वाइस प्रेसिडेंट, बिज़नेस मैसेजिंग Meta ने लिखा
नए इंटीग्रेशन से बिज़नेस को WhatsApp पर कस्टमर्स के साथ चैट करने के लिए अनुभव बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही, इसके ज़रिए बिज़नेस सीधे Salesforce प्लेटफ़ॉर्म से बातचीत को मैनेज कर सकते हैं.
हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को तेज़ और बेहतर इंटरैक्शन की सुविधा देना चाहते हैं. साथ ही, हम बिज़नेस के लिए WhatsApp पर अपने बिज़नेस को शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए तेज़ और आसान तरीकों पर निवेश जारी रखना चाहते हैं. आज हम दुनिया भर के सभी Salesforce कस्टमर्स को अपनी नई पार्टनरशिप के ज़रिए WhatsApp Cloud API की असरदार क्षमताओं से रू-ब-रू कराने के लिए बड़ा कदम उठा रहे हैं, ताकि वे उनका आसानी से उपयोग कर पाएँ. इससे ये बिज़नेस सीधे WhatsApp पर नए अनुभव दे सकते हैं और उन्हें Salesforce Customer 360 एप्लिकेशन से मैनेज कर सकते हैं.
मैसेजिंग बिज़नेस के लिए अपने कस्टमर्स के साथ बातचीत करने का बहुत तेज़ी से हमेशा तैयार तरीका बनती जा रही है. पहले से, एक बिलियन से ज़्यादा यूज़र्स Meta की सभी मैसेजिंग सर्विस पर हर हफ़्ते बिज़नेस अकाउंट से कनेक्ट करते हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस साल की शुरुआत में हमने दुनिया भर के सभी बिज़नेस के लिए WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया, ताकि वे सभी मिनटों में WhatsApp पर शुरुआत कर सकें – जिससे कस्टमर रिलेशनशिप को बेहतर बनाया जा सके, बिक्री बढ़ाई जा सके और कारगर तरीके से सपोर्ट दिया जा सके.
दुनिया के सबसे बड़े CRM प्लेटफ़ॉर्म Salesforce के साथ साझेदारी करके, ज़्यादा से ज़्यादा बिज़नेस बिना किसी परेशानी के अपने कस्टमर्स से कनेक्ट करने के लिए WhatsApp का उपयोग कर पाएँगे. जैसे कि इंटीग्रेशन के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत, L’Oréal ग्रुप के ब्रांड ऐसे कंज़्यूमर से दोबारा कनेक्ट करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करेंगे, जिन्होंने शॉपिंग कार्ट में कुछ आइटम जोड़कर छोड़ दिया था. इसके लिए उन्हें सीधे चैट थ्रेड पर कूपन और ऑफ़र भेजे जाएँगे.
ये तो सिर्फ़ एक शुरुआत है. हम ऐसे टूल्स बनाना जारी रखेंगे, जिससे ज़्यादा बिज़नेस को अपने कस्टमर्स को सपोर्ट देने में मदद मिलेगी. इससे वे उन्हें अपने प्रोडक्ट दिखा सकते हैं और उन पर चर्चा वगैरह कर सकते हैं. हम दुनिया भर के बिज़नेस को उनके बातचीत करने के तरीकों में आसानी से बदलाव करने के लिए Salesforce जैसे पार्टनर्स के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं.




