Meta

बिज़नेस प्लेटफ़ॉर्म

GummiTiles

GummiTiles ने क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों और WhatsApp पर Meta Business Agent की मदद से न सिर्फ़ अपनी बिक्री बढ़ाई, बल्कि समय भी बचाया

Playground at a school with installed GummiTiles
GummiTiles का लोगो

ब्रांड

मेक्सिको की इस रबर फ़्लोरिंग निर्माता कंपनी ने ‘क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों’ को Meta Business Agent के साथ जोड़ा. इससे उन्हें खरीदारी का इरादा रखने वाले कस्टमर तक अपनी पहुँच बढ़ाने और दिन-रात उन्हें कस्टमर में बदलने में सफलता हासिल हुई. कंपनी ने एजेंट को सामान्य पूछताछ और कामकाज के रेग्युलर समय के बाद आने वाले मैसेज को मैनेज करने की ज़िम्मेदारी दी, जिससे ब्रांड का कन्वर्जन रेट 4 गुना तक बेहतर हुआ. साथ ही, हफ़्ते में 15-25 घंटे तक के समय की बचत हुई और विज्ञापन पर होने वाले खर्च पर 7 गुना रिटर्न भी हासिल हुआ.*

4 गुना

सुधार हुआ कन्वर्ज़न रेट में. ऐसा सामान्य तरीके के बजाय क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों को Business Agent के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से हुआ*

50%

कुल बिक्री के वॉल्यूम में बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य तरीके की तुलना में क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों और Business Agent को साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की वजह से हुई*

7 गुना

रिटर्न विज्ञापन खर्च पर हासिल हुआ, जो क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों को Business Agent के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की वजह से हुआ*

15-25

घंटे की बचत हर हफ़्ते हुई, जिसका श्रेय Business Agent को जाता है*

80%

Business Agent के ज़रिए मैनेज की गई चैट*

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

GummiTiles की स्टोरी

Wide view shot of a gym with GummiTiles and weight lifting equipment

रिसाइकिल की गई सामग्रियों से बनाई गई रिस्पॉन्सिव फ़्लोरिंग

मेक्सिको के सिनलोआ में स्थित GummiTiles एक ऐसी कंपनी है, जो रीसाइकिल किए गए टायर से रबर फ़्लोरिंग और एंटी-वाइब्रेशन प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी के कस्टमर्स की रेंज काफ़ी अलग है. बड़े पैमाने पर कोटेशन की रिक्वेस्ट करने वाले कमर्शियल क्लाइंट से लेकर जिम और कंस्ट्रक्शन कंपनी जैसे छोटे बिज़नेस तक, जिन्हें नर्म, रिस्पॉन्सिव फ़्लोरिंग से फ़ायदा मिलता है. साथ ही, इसमें वे निजी कस्टमर भी शामिल हैं जिन्हें अपने घर के लिए कुछ स्क्वेयर मीटर फ्लोरिंग की ज़रूरत होती है.

GummiTiles का लक्ष्य

डिमांड को पूरा करना

पहले GummiTiles ने अपनी बिक्री बढ़ाने और खरीदारी की संभावना रखने वाले लीड्स तक पहुँचने के लिए ‘क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों’ का इस्तेमाल किया था. हालाँकि, कंपनी की इस तरक्की ने उनके सामने ऑपरेशंस से जुड़ी चुनौतियाँ खड़ी कर दीं. विज्ञापनों ने तो सही कस्टमर्स को आकर्षित करने में सफलता हासिल की, लेकिन GummiTiles की छह लोगों की टीम तेज़ी से बढ़ती इस माँग को पूरा नहीं कर पा रही थी. हर दिन कंपनी के कमर्शियल डायरेक्टर को WhatsApp पर संभावित कस्टमर्स से 60 से ज़्यादा मैसेज मिल रहे थे. कुछ मैसेज और लीड अनजाने में छूट जाते थे या इस प्रोसेस में हुई देरी की वजह से उनकी दिलचस्पी कम हो जाती थी. इतना ही नहीं, कई कस्टमर्स रात के समय बिज़नेस को मैसेज भेजते थे, जब टीम ऑफ़लाइन होती थी. GummiTiles ने कहा कि काम के समय के बाद उपलब्ध न होने की वजह से भी कई लीड छूट जाते थे.

Top view of gym floor with weight equipment

“क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन और Business Agent मेरे नंबर-वन मार्केटर हैं. पहले हम हर हफ़्ते 15–25 घंटे बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने में बिताते थे. लेकिन अब इस समय का उपयोग बिज़नेस को आगे बढ़ने से जुड़ी प्लानिंग करने, बिक्री पूरी करने, बिक्री के बाद फ़ॉलो-अप, नए प्रोडक्ट और बेहतर विज्ञापन कंटेंट बनाने में किया जाता है.”

Egberto Castro
CEO, GummiTiles

GummiTiles का समाधान

GummiTiles की टीम, WhatsApp पर कस्टमर के साथ अपने प्रोडक्ट के बारे में बातचीत करते हुए

क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन और Business Agent की मदद से बिक्री बढ़ाना

समस्या के समाधान के लिए, GummiTiles ने क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों को Business Agent के साथ जोड़ने का फ़ैसला किया, ताकि दिलचस्पी रखने वाले कस्टमर्स के लिए बिक्री और कस्टमर सर्विस, दोनों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके. ब्रांड ने जाने-माने क्रिएटिव तरीकों को अपनाकर और Meta Advantage+ ऑडियंस का उपयोग करके अपने विज्ञापनों को बेहतर बनाया. इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि उसके विज्ञापन उन संभावित कस्टमर्स तक पहुँचें जिनकी खरीदारी करने की संभावना ज़्यादा थी और जो उसी समय WhatsApp पर कंपनी को मैसेज भेजने के लिए तैयार थे. विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद, संभावित क्लाइंट तुरंत Business Agent द्वारा मैनेज की जाने वाली चैट से जुड़ जाते हैं.

एजेंट ने GummiTiles की तीन महीने की चैट हिस्ट्री, प्रोडक्ट फ़ाइल, फ़ोटो और टेक्निकल डॉक्यूमेंट से सीखा, जिससे उसे कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस के बारे में जानकारी मिली और अब वह ब्रांड की वॉइस में जवाब देने लगा. एजेंट, प्रोडक्ट की विशेषताओं, कीमत और उपलब्धता से जुड़े कस्टमर के सामान्य सवालों को 24/7 जवाब देने के लिए उपलब्ध रहता है. इतना ही नहीं, वह टेक्स्ट और वॉइस मैसेज का जवाब कुछ ही सेकंड में दे पाता है. जब कोई कस्टमर खरीदारी के लिए तैयार हो जाता है या उसे किसी खास चीज़ के बारे में ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत होती है, तो एजेंट बातचीत के दौरान ही अतिरिक्त मदद के लिए कस्टमर को कंपनी के कमर्शियल डायरेक्टर के पास भेज देता है.

GummiTiles के नतीजे

विज्ञापन खर्च पर ज़्यादा रिटर्न

साल 2026 के शुरुआती महीनों (1 जनवरी से 20 अप्रैल) में परफ़ॉर्मेंस का मूल्यांकन करने के बाद, GummiTiles ने बताया कि इस नए तरीके से उनकी पहुँच में बढ़ोतरी हुई, कामकाज के रेग्युलर समय के बाद मिलने वाली लीड को कैप्चर किया गया और ज़्यादा बातचीत को बिक्री में कन्वर्ट किया गया:

A home gym that has a squat rack with GummiTiles installed on the floor
  • सामान्य तरीके की तुलना में कन्वर्जन रेट में 4 गुना की बढ़ोतरी हुई और ऐसा क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों को Business Agent के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की वजह से हुआ*
  • सामान्य तरीके की तुलना में कुल बिक्री में 50% की बढ़ोतरी हुई. यह बढ़ोतरी क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों और Business Agent को साथ मिलाकर उपयोग करने की वजह से हुआ*
  • क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों को Business Agent के साथ मिलाने की वजह से विज्ञापन खर्च पर 7 गुना रिटर्न मिला*
  • Business Agent की वजह से हर हफ़्ते 15-25 घंटों की बचत हुई*
  • 80% चैट Business Agent द्वारा मैनेज की गई*

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

“क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों और Business Agent का एक साथ इस्तेमाल करना वाकई उपयोगी है, क्योंकि इससे मुझे ज़्यादा से ज़्यादा कस्टमर्स को कैप्चर करने और सिर्फ़ ब्राउज़िंग करने वाले लोगों को फ़िल्टर करने में मदद मिलती है. जब कोई व्यक्ति खरीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार होता है, तब मैं चैट में शामिल हो जाता हूँ.”

Egberto Castro
CEO, GummiTiles

पार्टनर की मदद से शुरुआत करें

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी