Meta

QuitoAndar

QuintoAndar ने WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज के ज़रिए रिस्पॉन्स रेट को बूस्ट किया

मोबाइल पकड़े हुए महिला
QuintoAndar का लोगो

ब्रांड

QuintoAndar ने WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेजिंग की सुविधा पेश करके अपने कम्युनिकेशन चैनल का विस्तार किया, प्रॉपर्टी ओनर के रिस्पॉन्स रेट में सुधार किया, चैट के इंटरैक्शन को दोगुना किया और कस्टमर की संतुष्टि के स्कोर को बेहतर बनाया.

उनकी स्टोरी

ब्राज़ील में आवासीय रियल एस्टेट प्लेटफ़ॉर्म

QuintoAndar लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े आवासीय रियल एस्टेट प्लेटफ़ॉर्म में से एक है. कंपनी ने गारंटी देने वाले व्यक्ति की ज़रूरत और अत्यधिक कागज़ी कार्रवाई जैसी पारंपरिक रुकावटों को दूर करके, क्रेडिट विश्लेषण और शेड्यूलिंग से लेकर डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने तक पूरे रेंटल और बिक्री अनुभव को डिजिटाइज़ किया.

उनका लक्ष्य

रेंटल के प्रोसेस में सबसे ज़्यादा समय लेने वाले मोमेंट को ठीक करें

कस्टमर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, QuintoAndar ने रेंटल की प्रोसेस से जुड़े सबसे ज़रूरी पलों में से एक पर गौर किया: लीज़ की अवधि खत्म होने पर प्रॉपर्टी का निरीक्षण.

प्रॉपर्टी के ओनर्स के साथ तेज़ी से बातचीत करना ज़रूरी था, ताकि डील पक्की की जा सके और घर को अगले किराएदार के लिए तैयार किया जा सके. इसने इस मोमेंट को एंगेजमेंट बेहतर बनाने के अवसर के रूप में पहचाना. इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने वाले प्रॉपर्टी के सिर्फ़ 22% ओनर उस समय एक्टिव थे और QuintoAndar के ऐप पर नोटिफ़िकेशन का रिस्पॉन्स रेट 30% था. इसकी वजह से निरीक्षण और मरम्मत में देरी हुई, जवाब न देने वाले प्रॉपर्टी के ओनर्स तक मैन्युअल रूप से पहुँचने की कोशिश करने से फ़ॉलो-अप की कॉस्ट बढ़ गई और कस्टमर की संतुष्टि के स्कोर पर भी इसका गलत असर पड़ा.

Man working at desk with his phone and laptop

“हमारे प्रॉपर्टी ओनर्स से वहीं मिलना जहाँ वे पहले से अपना समय बिता रहे थे, बातचीत को आसान बनाने के लिए यह बहुत ज़रूरी था. WhatsApp को इंटीग्रेट करने से हम बातचीत का ज़्यादा सुविधाजनक और मूल अनुभव दे सके. इससे रेंटल के प्रोसेस से जुड़े महत्वपूर्ण चरणों के दौरान एंगेजमेंट और संतुष्टि में काफ़ी बढ़ोतरी हुई.”

Carolina Freitas
Staff Product Manager, QuintoAndar

उनका समाधान

QuintoAndar अपने ऑफ़िशियल ऐप के साथ-साथ इंटीग्रेटेड WhatsApp चैनल का इस्तेमाल कर रहा है

ओनर से उनके पसंदीदा ऐप पर मिलें

यह जानते हुए कि कई प्रॉपर्टी ओनर पहले से ही WhatsApp का उपयोग अपने रोज़ाना के प्राथमिक कम्युनिकेशन चैनल के तौर पर कर रहे हैं, QuintoAndar ने अपने ऑफ़िशियल ऐप के साथ-साथ एक इंटीग्रेटेड WhatsApp चैनल ऑफ़र करने का फ़ैसला लिया.

QuintoAndar ने प्रॉपर्टी ओनर्स को सीधे अपने WhatsApp Business अकाउंट से ज़रूरी अपडेट पाने का ऑप्शन देकर मैसेजिंग का इस्तेमाल बढ़ाया. WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज टेंप्लेट पर बनाए गए ऑटोमेटेड मैसेजिंग फ़्लो के ज़रिए, प्रॉपर्टी के ओनर्स को समय पर निरीक्षण के शेड्यूल, अपडेट और पेंडिंग एक्शन से जुड़े नोटिफ़िकेशन मिले. जब भी किसी डायरेक्ट सपोर्ट की ज़रूरत होती थी, QuintoAndar के एनालिस्ट उसी थ्रेड में बातचीत जारी रख पाते थे. इससे पूरा अनुभव एक ही जगह पर बना रहा.

उनकी सफलता

तेज़ी से जवाब मिलने से प्रॉपर्टी के ओनर्स खुश हुए

दो महीने के मूल्यांकन के दौरान, जनवरी-फ़रवरी 2026, चैनल के विस्तार से एंगेजमेंट और संतुष्टि में जबर्दस्त सुधार हुआ:

Man walking on street while holding a phone
  • सामान्य तरीके की तुलना में प्रॉपर्टी के ओनर्स से जवाब मिलने की दर में 2.6 गुना बढ़ोतरी हुई है. WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज का इस्तेमाल करने की वजह से ऐसा हो पाया है*
  • 2 गुना ज़्यादा चैट इंटरैक्शन, जिससे सामान्य तरीके की तुलना में तेज़ी से समस्या का समाधान हुआ, WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज की वजह से ऐसा हो पाया*
  • WhatsApp पर यूटिलिटी मैसेज के ज़रिए नेट प्रमोटर स्कोर में 6.6 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है*

*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.

पार्टनर की मदद से शुरुआत करें

WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

कंटेंट को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापनों को आपके हिसाब से दिखाने और उनका मूल्यांकन करने तथा आपको ज़्यादा सुरक्षित अनुभव देने के लिए हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं. साइट पर क्लिक या नेविगेट करके, आप सहमति देते हैं कि हम कुकीज़ के ज़रिए Meta पर और Meta के बाहर आपकी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं. उपलब्ध कंट्रोल्स की जानकारी सहित और जानकारी पाएँ: कुकी पॉलिसी