छोटा बिज़नेस करने वाले लुसियानो डो नासिमेंतू का भले ही AI के साथ काम करने का पहले कोई अनुभव न रहा हो, फिर भी उन्होंने बड़ी आसानी से WhatsApp पर Meta Business Agent को लागू किया. इसकी वजह से, अब वे दिन के किसी भी समय क्लाइंट के सवालों और नई लीड का जवाब देने में सक्षम हैं. Meta Business Agent ने कस्टमर की पूछताछ का तुरंत और ऑटोमेटेड जवाब देना शुरू किया, जिससे लुसियानो के पास ज़्यादा समय बचने लगा और वे अन्य प्रोजेक्ट पर काम करने लगे. इससे उनके बिज़नेस को हर दिन 6 गुना ज़्यादा प्रोजेक्ट कोटेशन मिलने लगे.*
6 गुना
रोज़ाना की अनुमानित बढ़ोतरी प्रोजेक्ट के कोटेशन में हुई और यह सब एक साथ कई कस्टमर्स की चैट को संभालने की वजह से हुआ*
90%
कस्टमर इंटरैक्शन को WhatsApp पर Meta Business Agent ने मैनेज किया*
*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.
Tec Auto-trafo की स्टोरी
पूरी तरह से स्पेशलाइज़्ड सर्विस
Tec Auto-trafo, ब्राज़ील के सांन ज़ूज़े दू रियो प्रेटो में स्थित एक परिवार द्वारा संचालित बिज़नेस है. कंपनी को सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए इलेक्ट्रिकल ट्रांसफ़ॉर्मर का निर्माण और रखरखाव करने में विशेषज्ञता हासिल है. यह प्रोडक्ट बहुत ज़्यादा टेक्निकल है, इसलिए कस्टमर के हर नए सवाल का जवाब देने में समय लगता है और एक्सपर्ट की मदद भी लेनी पड़ती है.
Tec Auto-trafo का लक्ष्य
कस्टमर सपोर्ट को बढ़ाना
अपने व्यस्त शेड्यूल और कम स्टाफ़ की वजह से, ओनर और ऑपरेटर लुसियानो डो नासिमेंतू हर नई लीड और क्लाइंट की पूछताछ का व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे पा रहे थे. खास तौर पर ऐसे सवाल या पूछताछ जो बिज़नेस के नियमित समय के बाद आते थे.
“Meta Business Agent का इस्तेमाल करने से पहले, कस्टमर के सवालों का जवाब देने के लिए मेरा बहुत ज़्यादा समय मोबाइल पर ही बीतता था. वहीं, अब AI एक साथ कई क्लाइंट से चैट करता है, जो मेरे लिए पहले करना संभव नहीं था. Meta Business Agent का इस्तेमाल करके मैंने जो समय बचाया है, उसका इस्तेमाल मैंने और ज़्यादा प्रोजेक्ट बनाने पर और Instagram और Facebook पर विज्ञापन देने पर फ़ोकस किया है.”
Luciano do Nascimento
Owner, Tec Auto-trafo
Tec Auto-trafo का समाधान
24/7 AI कस्टमर सर्विस
भले ही उनके पास पहले से AI का कोई अनुभव नहीं था, फिर भी नासिमेंतू WhatsApp पर Meta Business Agent को अपने क्लाइंट एंगेजमेंट प्रोसेस में आसानी से इंटीग्रेट कर पाए. उन्होंने टेक्निकल सवालों को आसान बनाने और नए कस्टमर्स को प्रोजेक्ट के कोटेशन देने के लिए, इसका इस्तेमाल किया. नासिमेंतू ने Meta Business Agent को इस तरह से कॉन्फ़िगर किया, ताकि वह कस्टमर सर्विस के दौरान उनके व्यक्तिगत स्टाइल में जवाब दे, जिससे इंटरैक्शन को स्वाभाविक और सहज बनाने में मदद मिली. चाहे दिन का कोई भी समय हो, कस्टमर्स को Meta Business Agent की ओर से तुरंत और ऑटोमेटेड जवाब मिलने लगे. इससे नासिमेंतू प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और मार्केटिंग जैसे अन्य ज़रूरी काम पर ज़्यादा समय बिताने लगे. मुश्किल चैट को टीम के किसी के मेंबर को ट्रांसफ़र कर दिया जाता था, ताकि वे आगे की कार्रवाई के लिए सपोर्ट दे सकें.
एक साथ कई चैट मैनेज कर पाने की वजह से, अब Tec Auto-trafo हर दिन 2-3 की जगह 15-20 प्रोजेक्ट के कोटेशन देने लगा, जिससे कंपनी की कमाई में भी काफ़ी बढ़ोतरी हो सकती है. नासिमेंतू ने बताया कि वे अक्सर Meta Business Agent में बदलाव करते रहते हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि AI के जवाब सटीक और सही हैं.
उनकी सफलता
कस्टमर के साथ ज़्यादा प्रभावी बातचीत
दो महीने की ट्रायल अवधि (30 नवंबर, 2025 से 29 जनवरी, 2026) के दौरान, Tec Auto-trafo ने ये परिणाम हासिल किए:

- प्रोजेक्ट के कोटेशन में हर दिन 6 गुना अनुमानित बढ़ोतरी हुई, जो एक साथ कई कस्टमर्स की चैट का जवाब देने की क्षमता की वजह से हुई*
- सभी कस्टमर इंटरैक्शन में से 90% इंटरैक्शन को WhatsApp पर Meta Business Agent ने मैनेज किया*
*परिणाम खुद से रिपोर्ट किए जाते हैं और इन्हें दोहराया नहीं जा सकता. आम तौर पर अपेक्षित व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग होते हैं.
“Meta Business Agent मेरी तरह ही जवाब देता है, सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है और मेरे उपलब्ध न होने पर भी, यह पक्का करता है कि कस्टमर्स की बातों पर ध्यान दिया जा रहा है.”
Luciano do Nascimento
Owner, Tec Auto-trafo
पार्टनर की मदद से शुरुआत करें
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के पार्टनर, कस्टमर के साथ जुड़ने के लिए WhatsApp को एक चैनल के तौर पर इस्तेमाल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप प्लान बनाने, उस पर काम करने और इंटीग्रेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं.

