छुट्टियों के सीज़न में खरीदारी करने वाले ज़्यादातर लोगों का कहना है कि वे साल के बाकी समय की तुलना में छुट्टियों के सीज़न में ऑनलाइन ज़्यादा समय बिताते हैं—खास तौर पर जेन ज़ी और मिलेनियल उपभोक्ता.1 इस बढ़ी हुई डिजिटल एक्टिविटी का मतलब प्रोडक्ट या सर्विस को डिस्कवर करने और कई कैटेगरी में खरीदारी करने के ज़्यादा अवसर हो सकता है, जो ई-कॉमर्स बिज़नेस के लिए अच्छी ख़बर है. हालाँकि, ऐसे ब्रांड जिनका रीटेल स्टोर मौजूद है, वे भी WhatsApp का उपयोग करके उन डिजिटल खरीदारों को अपने स्टोर में ला सकते हैं.
सीज़नल सेल अवधि ऑनलाइन शॉपर्स द्वारा डिस्कवर किए जाने और स्थायी पता वाले स्टोर और सर्विस प्रोवाइडर के लिए एंगेजमेंट, फ़ुट ट्रैफ़िक और आय बढ़ाने के लिए मुख्य अवसर हैं. जब शॉपिंग एक्टिविटी बढ़ती है, तो WhatsApp पर बिज़नेस मैसेजिंग आपको कस्टमर्स से वहाँ मिलने में मदद कर सकती है, जहाँ वे पहले से अपना समय बिता रहे हैं और जहाँ वे बिज़नेस से बातचीत करना पसंद करते हैं. यहाँ कुछ तरीके बताए गए हैं, जिनसे आप छुट्टियों और मेगा सेल डे के दौरान बातचीत शुरू कर सकते हैं, कस्टमर रिलेशनशिप को बेहतर बना सकते हैं और ऑफ़लाइन बिक्री बढ़ा सकते हैं.
WhatsApp का उपयोग करके कस्टमर्स को स्टोर में लाने के 4 तरीके
सैलून और सुशी रेस्टोरेंट से लेकर थीम पार्क और थिएटर तक, लोगों से सीधे जुड़े रहने वाले सभी तरह के बिज़नेस, WhatsApp का इस्तेमाल ऑनलाइन कस्टमर्स तक पहुँचने और उन्हें सीज़नल शॉपिंग, सर्विस और अनुभव देने के लिए अपने स्टोर तक लाने के लिए कर सकते हैं.
ऑनलाइन बातचीत को ऑफ़लाइन कॉमर्स से कनेक्ट करने के लिए इन चार तरीकों को आज़माएँ:
- क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों की मदद से Instagram और Facebook पर ऑनलाइन लोकल शॉपर्स ढूँढें. आप इन-पर्सन प्रमोशन शेयर करने और अपने स्टोर पर ट्रैफ़िक बढ़ाने के लिए अपनी ऑप्ट-इन की गई ऑडियंस को बढ़ा सकते हैं.
- मार्केटिंग मैसेज के ज़रिए पर्सनलाइज़ किए गए कैंपेन बनाएँ जो स्टोर में डील्स, ईवेंट या एक्टिवेशन को प्रमोट करते हैं. जब कस्टमर्स आपके बिज़नेस से मार्केटिंग मैसेज पाने के लिए ऑप्ट-इन करते हैं, तो आप प्रोडक्ट के सुझाव दे सकते हैं, व्यक्तिगत रूप से मिलने वाले कुछ खास ऑफ़र की घोषणा कर सकते हैं या स्टोर में मौजूद आइटम के लिए सहायता प्राप्त बिक्री ऑफ़र कर सकते हैं.
- WhatsApp Flows के ज़रिए कस्टम अनुभव तैयार करें, ताकि कस्टमर्स के लिए व्यक्तिगत अपॉइंटमेंट बुक करना और ऐसे अन्य एक्शन लेना आसान हो जाए जिनसे वे आपके पास आते हैं, और ये सब कुछ WhatsApp में ही होता है.
- अकाउंट से जुड़े ज़रूरी अपडेट या ऑर्डर रिमाइंडर शेयर करने के लिए यूटिलिटी मैसेज का उपयोग करें, ताकि कस्टमर्स को व्यक्तिगत रूप से कन्वर्जन या ऑर्डर पूरा करने के लिए स्टोर लोकेशन पर लाया जा सके, जैसे कि ऑनलाइन खरीदारी के लिए, स्टोर से पिकअप (BOPIS) करने के लिए.

इन तरकीबों और अन्य चीज़ों के लिए, आपका Meta बिज़नेस मैसेजिंग पार्टनर WhatsApp पर एंगेज करने वाला इन-थ्रेड अनुभव बनाने में आपकी मदद कर सकता है, जो ऑफ़लाइन एंगेजमेंट को बढ़ावा देता है. इसमें प्रोडक्ट से जुड़े सवालों का जवाब देने और उपभोक्ताओं को ऑफ़लाइन कन्वर्जन के करीब लाने के लिए WhatsApp पर चैटबॉट या मानव एजेंट का उपयोग करना शामिल है.
उन्होंने यह कैसे किया: अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट के लिए WhatsApp की मदद से क्षमता और बुकिंग रेट को बेहतर बनाना
Benefit Cosmetics ने WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए कई खूबियों वाला एक चैनल बनाया है. इसमें एक ओर जहाँ कस्टमर, स्टोर में मिलने वाली सर्विस के लिए अपनी अपॉइंटमेंट खुद शेड्यूल और मैनेज कर सकते हैं, वहीं ब्रांड ज़्यादा क्रिएटिव तरीके से कस्टमर से जुड़कर अपनी बुकिंग और सेल्स बढ़ा सकते हैं. साथ ही, इससे स्टोर पर आने वाली कॉल की संख्या भी कम हो जाती है.

खास तौर से जब Benefit Cosmetics के कस्टमर्स की ओर से सर्विस की डिमांड सबसे ज़्यादा होती है, तब WhatsApp के स्ट्रेटेजिक उपयोग से बहुत फ़र्क पड़ता है, जिसके परिणाम ये रहे हैं:
- WhatsApp की वजह से आईब्रो और लिप वैक्स की बुकिंग में 30% की बढ़ोतरी हुई
- साल-दर-साल बिक्री में 200% की बढ़ोतरी हुई, जिसका कुछ श्रेय WhatsApp को जाता है
- ईमेल की तुलना में WhatsApp के साथ एजेंट की ओर से जवाब मिलने में लगने वाले औसत समय में 60% की तेज़ी आई
जब बिक्री बढ़े, तो कस्टमर्स के साथ ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों तरीकों से एंगेज करें
छुट्टियों के दौरान जब बिक्री सबसे ज़्यादा होती है, उस समय ऑनलाइन ट्रैफ़िक को स्टोर में कमाई में बदलने के लिए, WhatsApp आपके बिज़नेस के लिए ऐसे परिणाम हासिल करने में मदद कर सकता है, जो आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं.
कस्टमर के सवालों का तुरंत जवाब देने से लेकर व्यस्त अवधि के दौरान ऑर्डर ट्रैकिंग और वापसी को सपोर्ट करने तक, कस्टमर की पूरी लाइफ़ साइकल के दौरान बिज़नेस मैसेजिंग स्ट्रेटेजी ऐसे अनुभव बनाने में मदद कर सकती है जो रिलेशनशिप को मज़बूत बनाए और ऑनलाइन व ऑफ़लाइन ROI जेनरेट करे.
अपनी स्ट्रेटेजी को बेहतर बनाने के लिए छुट्टियों और मेगा सेल्स डे से जुड़े ज़्यादा रिसोर्स देखें या अगर आप बिज़नेस के लिए WhatsApp पर नए हैं, तो आज ही पहला कदम उठाएँ.
1सोर्स: YouGov की “सीज़नल हॉलिडे स्टडी” (ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, वियतनाम में छुट्टियों में खरीदारी करने वाले 18-64 साल की उम्र के 17,906 शॉपर्स पर Meta द्वारा की गई ऑनलाइन स्टडी), दिसंबर 2023.




